Today’s Current Affairs in Hindi | 14 अक्टूबर 2023 (हिंदी करंट अफेयर्स)

1 minute read
Today’s Current Affairs in Hindi 14 October 2023

यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 14 अक्टूबर के current affairs today in hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।

14 अक्टूबर 2023 Current Affairs in Hindi Today 

यहां आज के प्रमुख करंट अफेयर्स की जानकारी दी जा रही है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं:-

  1. हाल ही में ICC ने सितंबर 2023 के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर ‘शुभमन गिल’ को ‘प्लेयर ऑफ द मंथ’ चुना है।
  2. हाल ही में लोकप्रिय हॉलीवुड अभिनेता ‘माइकल डगलस’ को ‘सत्यजीत रे लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड’ के लिए चुना गया है।
  3. हाल ही में ग्लोबल हंगर इंडेक्स 2023 में भारत को ‘111वीं रैंक’ प्राप्त हुई है।
  4. हाल ही में गोवा राज्य के ‘काजू’ को GI टैंग प्राप्त हुआ है।
  5. हाल ही में भारतीय एक्टर ‘विजय वर्मा’ को बेस्ट एक्टर अवार्ड से सम्मानित किया गया है।
  6. हाल ही में भारत और ‘फ्रांस’ देश के बीच पांचवा वार्षिक रक्षा संवाद हुआ है।
  7. हाल ही में मशहूर मलयालम फिल्म निर्माता ‘पी.वी गंगाधरन’ का 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।
  8. हाल ही में तमिल लेखिका शिवशंकरी को उनकी आत्मकथा ‘सूर्य वामसम’ के लिए ‘सरस्वती पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया है।
  9. हाल ही में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने ‘Paytm पेमेंट बैंक’ पर 5.4 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है।
  10. हाल ही में ‘उदयपुर’ भारत का पहला वेटलैंड शहर बनेगा।
  11. हाल ही में ‘वीजे कुरियन’ को साउथ इंडियन बैंक का नया चेयरमैन नियुक्त किया गया है।
  12. हाल ही में एथलीट ‘नीरज चोपड़ा’ को लॉरियस के एंबेसडर के रूप में सम्मानित किया गया है।
  13. हाल ही में 13 अक्टूबर को ‘अंतरराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस‘ मनाया गया है।
  14. हाल ही में अक्टूबर 2023 में ‘141वां अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति सत्र’ का आयोजन भारत में किया जाएगा।
  15. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘उत्तराखंड’ राज्य में 4200 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी है।
  16. हाल ही में इजरायल से भारतीयों को निकालने हेतु भारत सरकार ने ‘ऑपरेशन अजय’ शुरू किया है।
  17. हाल ही में भारतीय मूल की 17 वर्षीय वैज्ञानिक ‘गीतांजलि राव’ को ‘अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस’ के अवसर पर व्हाइट हाउस में अमेरिका की प्रथम महिला ‘जिल बाइडेन’ ने सम्मानित किया है।
  18. हाल ही में ‘नोएडा’ में छठा वार्षिक प्रौधोगिकी सम्मेलन ‘इन्फिनिटी 2023’ का आयोजन किया गया है।
  19. हाल ही में IOC क्लाइमेट एक्शन अवार्ड 2023 में ”अमेरिकी धावक बेन ब्लेंकशिप को ‘एथलीट एवोकेसी अवार्ड’ से सम्मानित किया गया है।
  20. हाल ही में ‘पंकज बोहरा’ ने ‘उद्योग मंडल इंडो-अमेरिकन चैंबर ऑफ कॉमर्स’ (IACC) के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया है।

14 अक्टूबर 2023 डेली करेंट अफेयर्स क्विज 

यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं, इन क्वेशन को पढ़कर इनको सॉल्व करने का प्रयास करें:- 

1. हाल ही में भारत और किस देश ने ‘कोर कमांडर स्तर’ की 20वें दौर की बैठक की है?

(A) चीन
(B) श्रीलंका
(C) रूस 
(D) इंडोनेशिया 
उतर- (A) चीन 

2. हाल ही में किस राज्य सरकार ने स्वतंत्र ‘अनुसूचित जाति आयोग’ की स्थापना को मंजूरी दी है?

(A) राजस्थान 
(B) महाराष्ट्र 
(C) बिहार 
(D) पश्चिम बंगाल
उतर- (B) महाराष्ट्र 

3. हाल ही में इसरो का दूसरा स्पेसपोर्ट किस राज्य में स्थापित किया जाएगा?

(A) आंध्र प्रदेश 
(B) तेलंगाना 
(C) केरल 
(D) तमिलनाडु
उतर- (D) तमिलनाडु 

4. हाल ही में उतर प्रदेश राज्य सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहाँ ‘राजा राम मोहन राय’ की प्रतिमा का अनावरण किया है?

(A) लखनऊ 
(B) वाराणसी 
(C) उन्नाव 
(D) कनौज
उतर- (C) उन्नाव 

5. हाल ही में किस राज्य सरकार ने ‘सेतु बंधन योजना’ के तहत 7 पुल परियोजनाओं को मंजूरी दी है?

(A) त्रिपुरा 
(B) अरुणाचल प्रदेश
(C) सिक्किम 
(D) मेघालय
उतर- (B) अरुणाचल प्रदेश 

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2023 

परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*