Today’s Current Affairs in Hindi | 26 अप्रैल 2023 (हिंदी करंट अफेयर्स)

1 minute read
Today’s Current Affairs in Hindi 26 April 2023

यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 26 अप्रैल 2023 के current affairs today in hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।

26 अप्रैल 2023 Current Affairs in Hindi Today 

यहां आज के प्रमुख करंट अफेयर्स की जानकारी दी जा रही है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं:-

  1. हाल में सूडान देश में फंसे भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए ‘कावेरी’ ऑपरेशन शुरू किया गया है।
  2. हाल ही में बेंगलुरु में ‘जीरो शैडो डे’ का अनुभव किया गया है।
  3. हाल ही में ‘मैक्सिको’ में 900 फीट ऊपर दुनिया के दूसरे सबसे गहरे ब्लू होल का खुलासा किया गया है।
  4. हाल ही में ‘एलेसेंड्रा कोराप’ को प्रतिष्ठित गोल्डमैन पर्यावरण पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
  5. हाल ही में उत्तराखंड के ‘माणा’ गांव को पहला भारतीय गांव घोषित किया गया है। 
  6. हाल ही में भारत की पहली वाटर मेट्रो सेवा केरल राज्य के ‘कोच्चि’ में शुरू हुई है।
  7. हाल ही में पाकिस्तानी-कनाडाई पत्रकार ‘तारिक फ़तेह’ का निधन हो गया है।
  8. हाल ही में दुनिया का सबसे बड़ा साइबर रक्षा अभ्यास ‘लॉक्ड शील्ड’ का आयोजन एस्टोनिया देश में किया गया है।
  9. हाल ही में ‘तमिलनाडु’ राज्य के मनामदुराई मिट्टी के बर्तनों को GI टैंग मिला है।
  10. हाल ही में उधोग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग के सचिव ‘राजेश कुमार सिंह’ बने है।
  11. हाल ही में BMD इंटरसेप्टर मिसाइल का पहला उड़ान परीक्षण ‘DRDO’ ने किया है।
  12. हाल ही में ‘उदय तम्बर’ को अमेरिका में जातिगत न्याय सलाहकार मंडल का सदस्य बनाया गया है।
  13. हाल ही में IIT गुवाहाटी के वैज्ञानिकों ने टाइम बम लिक्विड मार्बल विकसित किया है।
  14. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तिरुवंतपुरम में ‘वंदे भारत एक्सप्रेस’ को हरी झंडी दिखाई है।
  15. हाल ही में भारत और साउथ कोरिया के तट रक्षक बल नई दिल्ली में उच्च स्तरीय बैठक करेंगे।
  16. हाल ही में ‘स्टेट बैंक ऑफ इंडिया’ (SBI) ने मुंबई में अपनी चौथी स्टार्टअप केंद्रित शाखा का उद्घाटन किया है।
  17. हाल ही में मलेरिया उन्मूलन पर एशिया प्रशांत नेताओं का सम्मेलन ‘नई दिल्ली’ में आयोजित किया गया है।
  18. हाल ही में ‘मध्यप्रदेश राज्य’ के वन विहार राष्ट्रीय उद्यान ने सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाया है।
  19. हाल ही में ‘UK’ देश ने लाखों फोन्स पर इंमरजेंसी अलर्ट सिस्टम का परीक्षण किया है।
  20. हाल ही में बार्सिलोना ओपन खिताब ‘कार्लोस अलकराज’ ने जीता है।

26 अप्रैल 2023 डेली करेंट अफेयर्स क्विज 

यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं, इन क्वेशन को पढ़कर इनको सॉल्व करने का प्रयास करें:-

1.  हाल ही में प्रतिष्ठित सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में किस भारतीय खिलाड़ी के नाम पर एक गेट का अनावरण किया गया है?

(A) विराट कोहली 
(B) महेंद्र सिंह धोनी 
(C) सचिन तेंदुलकर 
(D) गौतम गंभीर 
उत्तर- (C) सचिन तेंदुलकर 

2. हाल ही में किस देश “1 Billion Meals Endowment” अभियान लॉन्च किया है?

(A) अमेरिका 
(B) UAE 
(C) उत्तर कोरिया 
(D) क़तर 
उत्तर- (B) UAE 

3. हाल ही में किस राज्य में ‘खोंगजोम दिवस’ मनाया गया है?

(A) त्रिपुरा 
(B) नागालैंड 
(C) मणिपुर 
(D) असम 
उत्तर- (C) मणिपुर 

4. हाल ही में किस राज्य के मुख्यमंत्री ने भारत का पहला हेवी लिफ्ट लॉजिस्टिक ड्रोन लॉन्च किया है?

(A) ओड़िशा 
(B) पश्चिम बंगाल 
(C) मध्यप्रदेश 
(D) राजस्थान 
उत्तर- (A) ओड़िशा 

5. हाल ही में भारतीय सेना ने सैन्य कर्मियों को चीनी भाषा का प्रशिक्षण देने के लिए किस यूनिवर्सिटी के साथ समझौता किया है?

(A) तेजपुर यूनिवर्सिटी 
(B) दिल्ली यूनिवर्सिटी 
(C) उस्मानिया यूनिवर्सिटी 
(D) पंजाब यूनिवर्सिटी 
उत्तर- (A) तेजपुर यूनिवर्सिटी 

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2023 

परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu Hindi Blogs के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*