Today’s Current Affairs in Hindi | 03 मार्च 2024 (हिंदी करंट अफेयर्स)

1 minute read
Today’s Current Affairs in Hindi 03 March 2024

यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 03 मार्च के current affairs today in hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।

  1. 03 मार्च 2024 को ‘विश्व वन्यजीव दिवस मनाया जाएगा 
  2. मध्य प्रदेश के ‘उज्जैन’ में दुनिया की पहली वैदिक घड़ी स्थापित की गई है।
  3. पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के ‘सरफराज बुगती’ बलूचिस्तान के नए मुख्यमंत्री बने हैं।
  4. हरियाणा के फरीदाबाद में 03 मार्च को ‘हाफ मैराथन दौड़’ का आयोजन किया जाएगा।
  5. केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने ‘राष्ट्रीय शहरी-सहकारी वित्त और विकास निगम’ (NUCFDC) का शुभारंभ किया है।
  6. वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी ‘अनुराग अग्रवाल’ को संसद सुरक्षा का प्रमुख नियुक्त किया गया है।
  7. हाल ही में ‘फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट-इंडिया’ ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड पर 5.49 करोड़ रूपये का जुर्माना लगाया है।
  8. हाल ही में DGCA ने ‘एयर इंडिया’ पर 30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।
  9. हाल ही में उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल ‘अजीत कुरैशी’ का 82 वर्ष की आयु में निधन हुआ है।
  10. हाल ही में भारत और मलेशिया देश के बीच विशाखापत्तनम में ‘समुद्र लक्ष्मण’ अभ्यास का आयोजन किया गया है।

यह भी पढ़ें –  2013 में आज ही के दिन संयुक्त राष्ट्र ने की थी ‘विश्व वन्य जीवन दिवस’ मनाने की घोषणा 

03 मार्च 2024 डेली करेंट अफेयर्स क्विज 

यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं, इन क्वेशन को पढ़कर इनको सॉल्व करने का प्रयास करें:-

1.  ‘खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2024’ में किस विश्वविद्यालय ने प्रथम स्थान हासिल किया है?

(A) दिल्ली विश्वविद्यालय 
(B) चंडीगढ़ विश्वविद्यालय
(C) उस्मानिया विश्वविद्यालय
(D) इलाहाबाद विश्वविद्यालय 
उत्तर- चंडीगढ़ विश्वविद्यालय 

2. ‘विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027′ का आयोजन किस देश में किया जाएगा?

(A) भारत
(B) जापान
(C) चीन
(D) बुल्गारिया
उत्तर- चीन 

3. किस राज्य सरकार ने ‘सार्वभौमिक जीवन बीमा योजना’ का अनावरण किया है?

(A) मिजोरम
(B) नागालैंड
(C) सिक्किम
(D) मेघालय
उत्तर- नागालैंड 

4. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहाँ ‘सिंदरी फर्टिलाइजर प्लांट’ का उद्घाटन किया है?

(A) धनबाद
(B) कोहिमा
(C) शिलांग
(D) लुधियाना
उत्तर- धनबाद 

5. भारत का पहला ‘सेमीकंडक्टर फैबरीकेशन प्लांट’ किस राज्य में स्थापित किया जाएगा?

(A) असम
(B) त्रिपुरा
(C) कर्नाटक
(D) गुजरात
उत्तर- गुजरात 

यह भी पढ़ें – स्कूल असेंबली के लिए 3 मार्च की मुख्य सुर्खियां

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2024 

परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*