यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 23 फरवरी 2025 के Current Affairs Today in Hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।
आज के टॉप 10 करंट अफेयर्स – Current Affairs Today in Hindi
आज के मुख्य करंट अफेयर्स की जानकारी (Today’s Current Affairs in Hindi) इस प्रकार हैं:-
आज मनाया जाएगा विश्व शांति और समझ दिवस
- हर वर्ष 23 फ़रवरी को दुनियाभर में ‘विश्व शांति और समझ दिवस’ (World Peace And Understanding Day 2025) मनाया जाता है। यह दिन दुनियाभर के देशों के बीच सद्भाव, शांति और सहयोग के आदर्शों को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है।
ICC चैंपियंस ट्रॉफी क्रिकेट में आज भारत का मुकाबला पाकिस्तान से होगा
- ICC पुरुष चैंपियंस ट्रॉफी (ICC Champions Trophy 2025) में आज 23 फरवरी को ग्रुप-ए में भारत का सामना पाकिस्तान से होगा। दुबई में यह मैच भारतीय समय के अनुसार दोपहर 2:30 बजे शुरू होगा।
RBI के पूर्व गर्वनर शक्तिकांत दास को पीएम मोदी का प्रधान सचिव द्वितीय नियुक्त किया गया
- रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के पूर्व गर्वनर शक्तिकांत दास (Shaktikanta Das) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रधान सचिव द्वितीय (Principal Secretary-2) नियुक्त किया गया है।
- वे तमिलनाडु कैडर के 1980 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी हैं। श्री दास का कार्यकाल अगले आदेश तक प्रभावी होगा।
पीएम मोदी 23 फरवरी को ‘मन की बात’ कार्यक्रम में अपने विचार साझा करेंगे
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 फरवरी को आकाशवाणी पर ‘मन की बात’ (Mann Ki Baat) कार्यक्रम में देश-विदेश के लोगों के साथ अपने विचार साझा करेंगे। यह मासिक रेडियो कार्यक्रम की 119वीं कड़ी होगी।
- यह कार्यक्रम आकाशवाणी और दूरदर्शन के पूरे नेटवर्क, आकाशवाणी समाचार वेबसाइट और न्यूज ऑन AIR मोबाइल ऐप पर प्रसारित होगा।
भारतीय सेना का दल 6वें भारत-जापान संयुक्त सैन्य-अभ्यास के लिए जापान रवाना हुआ
- 6वें भारत-जापान संयुक्त सैन्य अभ्यास-धर्म गार्जियन के लिए भारतीय सेना का दल 22 फरवरी को रवाना हो गया है। इस दल में 120 सैन्य कार्मिक हैं। यह अभ्यास 24 फरवरी से 9 मार्च तक जापान के पूर्वी फ़ूजी युद्धाभ्यास प्रशिक्षण क्षेत्र में आयोजित किया जाएगा।
- बताना चाहेंगे धर्म गार्जियन एक वार्षिक अभ्यास कार्यक्रम है जो बारी-बारी से भारत और जापान में आयोजित किया जाता है। पिछला अभ्यास 2024 में राजस्थान में आयोजित किया गया था।
पीएम मोदी रविवार को मध्य प्रदेश, बिहार और असम की तीन दिन की यात्रा पर रहेंगे
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार 23 फरवरी को मध्य प्रदेश, बिहार और असम की तीन दिन की यात्रा पर रहेंगे। वह 23 फरवरी को मध्य प्रदेश के छत्तरपुर जिले में बागेश्वर धाम चिकित्सा और विज्ञान अनुसंधान संस्थान की आधारशिला रखेंगे।
जम्मू-कश्मीर में फरवरी 2021 के युद्धविराम समझौते को बरकरार रखेंगे भारत और पाकिस्तान
- मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जम्मू-कश्मीर में भारत और पाकिस्तान सेनाओं के प्रतिनिधि फरवरी 2021 के युद्धविराम समझौते को बरकरार रखने और भविष्य की गलतफहमी को रोकने के उपायों का पता लगाने पर सहमत हुए हैं।
पीएम मोदी 24 फरवरी को बिहार के भागलपुर से PM-Kisan Samman Nidhi की 19वीं किस्त जारी करेंगे
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 फरवरी को बिहार के भागलपुर में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan Samman Nidhi) की 19 वीं किस्त जारी करेंगे।
- यह योजना तीन समान किस्तों में किसानों को प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए छह हजार रुपये प्रतिवर्ष प्रदान करती है।
यूरोपीय-आयोग की अध्यक्ष वर्सुला फोन डे लायन 27 फ़रवरी को भारत की दो-दिवसीय यात्रा पर आएँगी
- यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष वर्सुला फोन डे लायन (Ursula von der Leyen) 27 फरवरी से भारत की दो दिन की यात्रा पर आएँगी। बता दें कि सुश्री लायन की यह भारत की तीसरी यात्रा होगी।
पीएम मोदी 12 मार्च को मॉरिशस के 57वें राष्ट्रीय दिवस समारोह में होंगे मुख्य अतिथि
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 मार्च को मॉरिशस के 57वें राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। मॉरीशस में हर वर्ष 12 मार्च को राष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है।
- मॉरिशस, ब्रिटेन से 1968 में स्वतंत्र हुआ था। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पिछले वर्ष मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई थीं।
यह भी पढ़ें – 23 फरवरी का इतिहास
23 फरवरी 2025 डेली करेंट अफेयर्स क्विज
यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची (Current Affairs Today in Hindi) आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं:-
1. राजधानी दिल्ली में पूसा कृषि विज्ञान मेलाः 2025 का उद्घाटन किसने किया है?
(A) राजनाथ सिंह
(B) जयंत चौधरी
(C) शिवराज सिंह चौहान
(D) नितिन गडकरी
उत्तर- शिवराज सिंह चौहान
2. टाइम पत्रिका द्वारा “वुमन ऑफ द ईयर” पुरस्कार के लिए किस भारतीय जीवविज्ञानी और वन्यजीव संरक्षणवादी को नामित किया गया है?
(A) निकोल किडमैन
(B) गिसेले पेलिकॉट
(C) अमृता सिन्हा
(D) पूर्णिमा देवी बर्मन
उत्तर- पूर्णिमा देवी बर्मन
3. हाल ही में दिल्ली पुलिस ने अपना कौनसा स्थापना दिवस मनाया है?
(A) 78वां
(B) 79वां
(C) 80वां
(D) 81वां
उत्तर- 78वां
संबंधित करंट अफेयर्स ब्लॉग्स
यह भी पढ़ें – स्कूल असेंबली के लिए 23 फरवरी की मुख्य समाचार सुर्खियां
परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स (Current Affairs Today in Hindi) के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।