Today’s Current Affairs in Hindi | 23 फरवरी 2024 (हिंदी करंट अफेयर्स)

1 minute read
Today’s Current Affairs in Hindi 23 February 2024

यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 23 फरवरी के current affairs today in hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।

  1. 23 फरवरी को ‘विश्व शांति और समझ दिवस 2024 मनाया जाएगा।
  2. लद्दाख में विश्व प्रसिद्ध पैंगोंग त्सो झील पर पहली ‘फ्रोजेन लेक मैराथन’ (Ladakh Frozen Lake Marathon) का आयोजन किया गया है। 
  3. प्रधान न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने ‘आयुष समग्र कल्याण केंद्र’ का उद्घाटन किया है।
  4. आयुष्‍मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना’ के अंतर्गत गोल्डन कार्ड जारी करने में महाराष्ट्र का कोल्‍हापुर जिला अग्रणी बना है।
  5. एम्‍स और ‘IIT दिल्ली’ ने रोगियों के लिये प्रत्यारोपण सर्जरी बेहतर बनाने की दिशा में साझेदारी की है।
  6. भारत सरकार ने ‘अंतरिक्ष क्षेत्र’ में 100 % FDI को मंजूरी दी है।
  7. उत्तर प्रदेश राज्य का पहला ‘कछुआ संरक्षण रिजर्व’ गोंडा जिले में स्थापित किया जाएगा।
  8. मध्य प्रदेश के खजुराहो में ‘विश्व प्रसिद्ध खजुराहो नृत्य महोत्सव’ शुरू हुआ है।
  9. श्रीलंका के कोलंबो में 01 मार्च से ‘अंतरराष्‍ट्रीय गीता महोत्‍सव’ आयोजित किया जाएगा।
  10.  PhonePe ने अपना नया ऐप स्टोर ‘Indus App Store’ लॉन्च किया है। 
  11. जर्मनी के स्टार फुटबॉलर ‘एंड्रियास ब्रेहमे’ का 63 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। 
  12. मध्य प्रदेश राज्य सरकार ने ‘बैग-लैस स्कूल’ पहल की शुरुआत की है।
  13. उत्तर प्रदेश का ग्रेटर नोएडा ‘अंतरराष्ट्रीय ट्रेवल शो 2024′ का मेजबान बना है। 
  14. ‘माल्टा’ अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन में शामिल होने वाला 119वां देश बना है।
  15. केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्री किरेन रिजिजू ने नई दिल्ली में लोधी रोड स्थित पृथ्वी भवन के एमओईएस मुख्यालय में एक ‘आकर्षक सेल्फी प्वाइंट’ का उद्घाटन किया है।

यह भी पढ़ें – 1886 में आज ही के दिन अमेरिका के आविष्कारक और रसायनशास्त्री मार्टिन हेल ने की थी अलम्यूनियम की खोज

23 फरवरी 2024 डेली करेंट अफेयर्स क्विज 

यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं, इन क्वेशन को पढ़कर इनको सॉल्व करने का प्रयास करें:-

1. भारत और कौनसा देश 2030 तक ‘द्विपक्षीय व्यापार’ दोगुना करने पर सहमत हुए हैं?

(A) ग्रीस
(B) हंगरी
(C) फ्रांस
(D) ऑस्ट्रेलिया
उत्तर- ग्रीस

2. अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस ‘अमर एकुशी’ कहाँ मनाया गया है?

(A) भारत
(B) नेपाल
(C) श्रीलंका
(D) बांग्लादेश
उत्तर- बांग्लादेश

3. ‘अंडरवॉटर फोटोग्राफर ऑफ द ईयर’ का पुरस्कार किसने जीता है?

(A) एलेक्स डॉसन
(B) डेविड मैथलैंड
(C) ब्रायन स्केरी
(D) सिरिल रूओसो
उत्तर- एलेक्स डॉसन (स्वीडिश फ़ोटोग्राफ़र)

3. ‘उर्दू हेरिटेज फेस्टिवल 2024’ का आयोजन कहाँ किया जाएगा?

(A) दिल्ली
(B) लखनऊ
(C) अजमेर
(D) हैदराबाद
उत्तर- दिल्ली  

5. ‘खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2024’ में पुरुषों के बास्केटबॉल में किसने गोल्ड मेडल जीता है?

(A) दिल्ली यूनिवर्सिटी
(B) पंजाब यूनिवर्सिटी
(C) कुरूक्षेत्र यूनिवर्सिटी
(D) उस्मानिया यूनिवर्सिटी
उत्तर- पंजाब यूनिवर्सिटी

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 202

परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*