Today’s Current Affairs in Hindi | 22 सितंबर 2024 (हिंदी करंट अफेयर्स)

1 minute read
Today’s Current Affairs in Hindi 22 September 2024

यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 22 सितंबर के current affairs today in hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।

  1. प्रतिवर्ष 22 सितंबर को दुनियाभर मेंविश्व गैंडा दिवस’ (World Rhino Day) मनाया जाता है।
  2. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के डेलावेयर में क्वाड नेताओं के शिखर सम्मेलन में भाग लिया है। 
  3. हंगरी के बुडापेस्ट में शतरंज ओलंपियाड में ‘डी. गुकेश’ ने 21 सितंबर को शीर्ष वरीयता-प्राप्त अमरीकी खिलाड़ी फैबियानो कारूआना को हराया है।
  4. ‘कलिकेश नारायण सिंह देव’ भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ के नए अध्यक्ष बने हैं। 
  5. ‘एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह’ को वायुसेना का अगला प्रमुख नियुक्त किया गया है। वह 30 सितंबर, 2024 को अगले वायुसेना प्रमुख के रूप में एयर चीफ मार्शल का पद संभालेंगे। 
  6. भारतीय वायु सेना ने ओमान के मसीरा में ओमानी रॉयल एयर फोर्स के साथ ‘इंस्‍टर्न ब्रिज-7 युद्ध अभ्‍यास’ सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। 
  7. एथलीट ‘नाजिरा बानो’ ने गुजरात के वडोदरा में आयोजित प्रथम खेलो इंडिया महिला ताइक्वांडो लीग चरण-1 में व्यक्तिगत अंडर -30 वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है। 
  8. भारतीय वायु सेना अपनी 92वीं वर्षगांठ के अवसर पर 6 अक्टूबर, 2024 को चेन्नई में वायुसेना का ‘एयर शो’ आयोजित करने जा रही है। 
  9. रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने 21 सितंबर, 2024 को ‘पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड’ को हाई-एल्टीट्यूड सस्टेनेंस टेक्नोलॉजी हस्तांतरित की है। 
  10. अंतरिक्ष स्थितिजन्य जागरूकता के लिए एआरआईईएस और ‘बीईएल’ के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए हैं। 

यह भी पढ़ें – सयुंक्त राष्ट्र की पहल पर भारत-पाकिस्तान की लड़ाई में हुआ था युद्ध विराम

22 सितंबर 2024 डेली करेंट अफेयर्स क्विज 

यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं:-

1. केंद्र सरकार ने किस देश की सीमा पर बाड़ लगाने के लिए 31000 करोड़ रूपये की मंजूरी दी है? 

(A) चीन 
(B) म्यांमार
(C) नेपाल  
(D) बांग्लादेश
उत्तर- म्यांमार 

2. हाल ही में ‘कवियूर पोन्नम्मा’ का 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया है, वे कौन थीं?

(A) शिक्षाविद 
(B) संगीतकार 
(C) अभिनेत्री 
(D) इतिहासकार
उत्तर- अभिनेत्री 

3. चीता परियोजना के तहत अगले दस वर्षों में किस राष्ट्रीय उद्यान में चीतों के नए समूह लाए जाएंगे?

(A) कूनों राष्ट्रीय उद्यान
(B) रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान
(C) राजाजी राष्ट्रीय उद्यान
(D) वेलावदर ब्लैकबक राष्ट्रीय उद्यान
उत्तर- कूनों राष्ट्रीय उद्यान

4. 14वीं हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2024 को किसने जीता है?

(A) मध्य प्रदेश  
(B) पंजाब 
(C) हरियाणा 
(D) मेघालय 
उत्तर- पंजाब 

5. संयुक्त राष्ट्र ने ‘टाइफून यागी’ से हुई क्षति के बाद किस देश को सहायता के लिए 20 लाख अमरीकी डॉलर आवंटित किए हैं?

(A) लाओस  
(B) मलेशिया  
(C) कंबोडिया 
(D) वियतनाम 
उत्तर- वियतनाम

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स 2024 

परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*