यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 22 फरवरी 2025 के Current Affairs Today in Hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।
आज के टॉप 10 करंट अफेयर्स – Current Affairs Today in Hindi
आज के मुख्य करंट अफेयर्स की जानकारी (Today’s Current Affairs in Hindi) इस प्रकार हैं:-
विश्व चिंतन दिवस आज
- हर वर्ष 22 फरवरी को दुनियाभर में विश्व चिंतन दिवस (World Thinking Day 2025) मनाया जाता है। यह दिवस दुनियाभर में सभी गर्ल स्काउट्स, गर्ल गाइड्स और अन्य गर्ल समूहों द्वारा प्रतिवर्ष मनाया जाता है।
दिल्ली विश्वविद्यालय का 101वां वार्षिक दीक्षांत समारोह 22 फरवरी को होगा
- दिल्ली विश्वविद्यालय का 101वां वार्षिक दीक्षांत समारोह 22 फरवरी को विश्वविद्यालय के उत्तरी परिसर (North Campus) में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान उपस्थित होंगे और स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी सहित अन्य विषयों के छात्रों को उपाधि प्रदान करेंगे।
गृहमंत्री अमित शाह आज पुणे में गृह मंत्रालय की पश्चिमी क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक की अध्यक्षता करेंगे
- केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह आज 22 फरवरी को पुणे में गृह मंत्रालय की पश्चिमी क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
- इस सम्मेलन में महाराष्ट्र, गुजरात और गोवा राज्यों के मुख्यमंत्री, वरिष्ठ मंत्री, केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली तथा दमण और दीव के, प्रशासक और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भाग लेंगे।
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर की एक दिन की यात्रा पर जाएंगे
- उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज 22 फरवरी को महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर की एक दिन की यात्रा पर जाएंगे।
- वे छत्रपति संभाजीनगर में बाबासाहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर मराठवाड़ा विश्वविद्यालय के 65वें दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता करेंगे।
प्रयागराज में 24 फरवरी को हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा स्थगित हुई
- महाकुंभ 2025 में भारी संख्या में श्रद्धालुओं के आने के कारण उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने प्रयागराज में 24 फरवरी को हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा स्थगित कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये परीक्षा अब 9 मार्च को होगी।
कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज पूसा कृषि विज्ञान मेलाः 2025 का उद्घाटन करेंगे
- केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान नई दिल्ली में 22 फरवरी को पूसा कृषि विज्ञान मेलाः 2025 का उद्घाटन करेंगे। तीन दिन के मेले का विषय “उन्नत कृषि-विकसित भारत” है।
- बताना चाहेंगे कृषि विज्ञान मेले का मुख्य आकर्षण भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान की विकसित नई किस्मों और प्रौद्योगिकियों का सजीव प्रदर्शन है।
पीएम मोदी रविवार को ‘मन की बात’ कार्यक्रम में अपने विचार साझा करेंगे
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानी 23 फरवरी को आकाशवाणी पर ‘मन की बात’ (Mann Ki Baat) कार्यक्रम में देश-विदेश के लोगों के साथ अपने विचार साझा करेंगे। यह मासिक रेडियो कार्यक्रम की 119वीं कड़ी होगी।
- यह कार्यक्रम आकाशवाणी और दूरदर्शन के पूरे नेटवर्क, आकाशवाणी समाचार वेबसाइट और न्यूज ऑन AIR मोबाइल ऐप पर प्रसारित होगा।
भारत की पूर्णिमा देवी बर्मन को टाइम पत्रिका द्वारा “वुमन ऑफ द ईयर” पुरस्कार के लिए नामित किया गया
- भारतीय जीवविज्ञानी और वन्यजीव संरक्षणवादी पूर्णिमा देवी बर्मन (Purnima Devi Barman) को टाइम पत्रिका द्वारा “वुमन ऑफ द ईयर” पुरस्कार के लिए नामित किया गया है।
- बताना चाहेंगे यह पुरस्कार विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण कार्यों के लिए प्रदान किया जाता है। 45 वर्षीय पूर्णिमा देवी इस सूची में एकमात्र भारतीय महिला है।
पीएम मोदी 24 फरवरी को बिहार के भागलपुर से PM-Kisan Samman Nidhi की 19वीं किस्त जारी करेंगे
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 फरवरी को बिहार के भागलपुर में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan Samman Nidhi) की 19 वीं किस्त जारी करेंगे।
- यह योजना तीन समान किस्तों में किसानों को प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए छह हजार रुपये प्रतिवर्ष प्रदान करती है।
RBI ने सिटी बैंक पर 29 लाख रुपये का मौद्रिक जुर्माना लगाया
- भारतीय रिजर्व बैंक-RBI ने ऋण सूचना कंपनियों को ऋण सूचना प्रस्तुत करने से संबंधित कुछ निर्देशों का अनुपालन न करने के लिए सिटी बैंक (Citibank) पर 29 लाख रुपये का मौद्रिक जुर्माना लगाया है।
यह भी पढ़ें – विश्व चिंतन दिवस
खेल करंट अफेयर्स
ICC चैंपियंस ट्रॉफी क्रिकेट में आज ऑस्ट्रेलिया का सामना इंग्लैंड से होगा
- आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी (ICC Champions Trophy 2025) क्रिकेट में, आज 22 फरवरी को पाकिस्तान के लाहौर में ऑस्ट्रेलिया का सामना इंग्लैंड से होगा। यह मैच भारतीय समय के अनुसार दोपहर बाद 2:30 बजे शुरू होगा।
WPL क्रिकेट में आज यूपी वॉरियर्स का सामना डेल्ही कैपिटल्स से होगा
- महिला प्रीमियर लीग-WPL क्रिकेट में, आज 22 फरवरी को बेंगलुरु में यूपी वॉरियर्स का सामना डेल्ही कैपिटल्स से होगा। यह मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा।
FIH प्रो लीग हॉकी टूर्नामेंट में भारतीय पुरुष टीम ने आयरलैंड को 3-1 से हराया
- एफआईएच प्रो लीग हॉकी टूर्नामेंट (Fih Pro League Hockey 2025) में भारतीय पुरुष टीम ने 21 फरवरी को भुवनेश्वर में आयरलैंड को 3-1 से हरा दिया है।
यह भी पढ़ें – 22 फरवरी का इतिहास
22 फरवरी 2025 डेली करेंट अफेयर्स क्विज
यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची (Current Affairs Today in Hindi) आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं:-
1. केंद्र सरकार ने किस कक्षा से पाठ्यक्रम में प्रारंभिक जीवन रक्षक प्रशिक्षण शामिल करने का निर्णय लिया है?
(A) 8वीं
(B) 9वीं
(C) 10वीं
(D) 11वीं
उत्तर- 9वीं
2. भारत का कौनसा राज्य अधिकतम गिद्धों वाला राज्य बन गया है?
(A) उत्तर प्रदेश
(B) राजस्थान
(C) झारखंड
(D) मध्य प्रदेश
उत्तर- मध्य प्रदेश
3. तेलंगाना सरकार ने कृष्णा नदी प्रबंधन बोर्ड-KRMB से किस राज्य के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आग्रह किया है?
(A) केरल
(B) आंध्र प्रदेश
(C) कर्नाटक
(D) तमिलनाडु
उत्तर- आंध्र प्रदेश
4. बनारस रेल इंजन कारखाना नवनिर्मित विद्युत रेल इंजन WAP-7 को हरी झंडी दिखाकर किसने रवाना किया है?
(A) गिरिराज सिंह
(B) निर्मला सीतारामन
(C) जयंत चौधरी
(D) पीयूष गोयल
उत्तर- निर्मला सीतारामन
5. अमरीकी जांच एजेंसी FBI का निदेशक किसे चुना गया है?
(A) लिसा मुरकोव्स्की
(B) सुसान कॉलिन्स
(C) काश पटेल
(D) जय भट्टाचार्य
उत्तर- काश पटेल
संबंधित करंट अफेयर्स ब्लॉग्स
यह भी पढ़ें – स्कूल असेंबली के लिए 22 फरवरी की मुख्य समाचार सुर्खियां
परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स (Current Affairs Today in Hindi) के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।