यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 2 मार्च 2025 के Current Affairs Today in Hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।
आज के टॉप 10 करंट अफेयर्स – Current Affairs Today in Hindi
आज के मुख्य करंट अफेयर्स की जानकारी (Today’s Current Affairs in Hindi) इस प्रकार हैं:-
आज मनाया जाएगा विश्व किशोर मानसिक स्वास्थ्य दिवस
- हर वर्ष 2 मार्च को दुनियाभर में ‘विश्व किशोर मानसिक स्वास्थ्य दिवस’ (World Teen Mental Wellness Day 2025) मनाया जाता है।
सरोजिनी नायडू की 76वीं पुण्यतिथि आज
- भारत कोकिला सरोजिनी नायडू की 2 मार्च को 76वीं पुण्यतिथि मनाई जाएगी। सरोजिनी नायडू, एक भारतीय स्वतंत्रता सेनानी, सुप्रसिद्ध कवयित्री और राजनीतिज्ञ थीं।
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 2 मार्च को हैदराबाद का दौरा करेंगे
- भारत के उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ 02 मार्च, 2025 को हैदराबाद, तेलंगाना के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। बताना चाहेंगे अपनी यात्रा के दौरान, उपराष्ट्रपति भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, हैदराबाद के संकाय, कर्मचारियों और छात्रों से बातचीत करेंगे।
ICC चैंपियंस ट्रॉफी क्रिकेट में आज भारत का मुकाबला न्यूजीलैंड से होगा
- ICC चैंपियंस ट्रॉफी क्रिकेट 2025 में आज भारत का मुकाबला न्यूजीलैंड से होगा। यह मैच दुबई में भारतीय समयानुसार दोपहर 2.30 बजे से खेला जाएगा।
रमज़ान का पवित्र महीना आज से शुरू हुआ
- रमज़ान का पवित्र महीना 2 मार्च से शुरू हो रहा है। आज पहला रोज़ा है। वहीं खाड़ी देशों में रमज़ान का महीना कल से शुरू हुआ। बताना चाहेंगे रमजान महीने के अंत में ईद-उल-फ़ितर मनाया जाता है।
दिल्ली में 31 मार्च के बाद पेट्रोल पंपों पर 15 साल से ज़्यादा पुराने वाहनों को नहीं मिलेगा ईंधन
- राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण के स्तर को नियंत्रित करने के लिए, दिल्ली सरकार ने फैसला किया है कि 31 मार्च के बाद पेट्रोल पंपों पर 15 साल से ज़्यादा पुराने वाहनों को ईंधन नहीं मिलेगा।
दुबई ओपन टेनिस चैंपियनशिप में भारत के युकी भांबरी और ऑस्ट्रेलिया के एलेक्सी पोपिरिन की जोडी ने पुरुष डबल्स का जीता खिताब
- दुबई ओपन टेनिस चैंपियनशिप में भारत के युकी भांबरी और ऑस्ट्रेलिया के एलेक्सी पोपिरिन की जोडी ने पुरुष डबल्स का ख़िताब अपने नाम किया है। इस जोडी ने फाइनल में फिनलैंड के हैरी हेलियोवारा और ब्रिटेन के हेनरी पैटन की जोड़ी को 3-6, 7-6, 10-8 से हराया है। बताना चाहेंगे युकी भांबरी के करियर का यह चौथा ATP डबल्स खिताब है।
सुप्रसिद्ध लेखिका और यात्रा-वृत्तांतकार डॉ. मीना प्रभु का निधन हुआ
- सुप्रसिद्ध लेखिका और यात्रा-वृत्तांतकार डॉ. मीना प्रभु का 85 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।
- डॉ. मीना प्रभु को अनेक प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है, जिनमें महाराष्ट्र साहित्य परिषद लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार भी शामिल है।
ताइवान ने सात चीनी विश्वविद्यालयों पर प्रतिबंध लगाया
- मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ताइवान ने सात चीनी विश्वविद्यालयों पर प्रतिबंध लगा दिया है, जिन्हें “चीन के राष्ट्रीय रक्षा के सात पुत्र” कहा जाता है क्योंकि ये राष्ट्र के लिए सुरक्षा खतरा पैदा कर रहे हैं।
IMF ने श्रीलंका को लगभग 33 करोड 40 लाख अमरीकी डॉलर ऋण मुहैया कराने को मंजूरी दी
- अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष-IMF ने श्रीलंका को लगभग 33 करोड 40 लाख अमरीकी डॉलर ऋण मुहैया कराने को मंजूरी दी है।
यह भी पढ़ें – 2 मार्च का इतिहास
2 मार्च 2025 डेली करेंट अफेयर्स क्विज
यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची (Current Affairs Today in Hindi) आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं:-
1. कोलकाता में आगामी भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के 175वें स्थापना दिवस समारोह का उद्घाटन कौन करेंगे?
(A) राजनाथ सिंह
(B) अमित शाह
(C) पीयूष गोयल
(D) जी. किशन रेड्डी
उत्तर- जी. किशन रेड्डी
2. कर्मचारी भविष्य निधि के केंद्रीय न्यासी बोर्ड (CBT) की 237वीं बैठक की अध्यक्षता किसने की है?
(A) डॉ. मनसुख मांडविया
(B) डॉ. जितेंद्र सिंह
(C) नरेंद्र सिंह तोमर
(D) जयंत चौधरी
उत्तर- डॉ. मनसुख मांडविया
3. पुष्प महोत्सव ”पलाश” का दूसरा चरण किस केंद्र शासित प्रदेश में शुरू हुआ है?
(A) जम्मू-कश्मीर
(B) दिल्ली
(C) अंडमान निकोबार
(D) लद्दाख
उत्तर- दिल्ली
4. हाल ही में भारतीय रिजर्व बैंक ने नियामक दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने पर किस बैंक पर जुर्माना लगाया है?
(A) HDFC बैंक
(B) पंजाब नेशनल बैंक
(C) यूको बैंक
(D) HSBC
उत्तर- HSBC
5. स्वच्छता के बारे में राज्य की जनता के बीच जागरूकता बढ़ाने के लिए किस राज्य सरकार ने रील प्रतियोगिता शुरू की है?
(A) उत्तर प्रदेश
(B) मध्य प्रदेश
(C) पंजाब
(D) तमिलनाडु
उत्तर- मध्य प्रदेश
संबंधित करंट अफेयर्स ब्लॉग्स
यह भी पढ़ें – स्कूल असेंबली के लिए 2 मार्च की मुख्य समाचार सुर्खियां
परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स (Current Affairs Today in Hindi) के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।