महाराष्ट्र पर आधारित जीके क्वेश्चंस

1 minute read
35 views
Maharashtra GK in Hindi

महाराष्ट्र भारत का समृद्ध राज्य है। महाराष्ट्र ने देश के सामाजिक और राजनीतिक परिदृश्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसके उत्तर, पूर्व और दक्षिण में छह भारतीय राज्य हैं। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई है। यह राज्य भारत के सबसे बड़े वाणिज्यिक और औद्योगिक केंद्रों में से एक है। कृषि व औद्योगिक प्रोडक्शन, व्यापार, परिवहन और शिक्षा के मामले में भी यह भारतीय राज्यों में अग्रणी है। इस ब्लॉग में हम आपके लिए महाराष्ट्र (Maharashtra GK in Hindi) पर आधारित कुछ महत्वपूर्ण क्वेश्चंस लेकर आए हैं। ये GK प्रश्न-उत्तर आपकी परीक्षाओं की तैयारी के लिए उपयोगी होंगे।

महाराष्ट्र के बारे में

महाराष्ट्र देश के पश्चिमी और मध्य भागों में फैला हुआ है। 1 मई 1960 को महाराष्ट्र का गठन हुआ था। महाराष्ट्र का सबसे बड़ा शहर मुंबई है। अरब सागर तट का 720 किलोमीटर का विशाल विस्तार इसे सुंदर पृष्ठभूमि प्रदान करता है। महाराष्ट्र में कई उत्तर हड़प्पा या चालकोलिथिक स्थलों की खोज की गई। 

तीसरी और चौथी शताब्दी ईसा पूर्व में महाराष्ट्र मौर्य साम्राज्य के अधीन था। सातवाहन वंश ने 230 ईसा पूर्व में महाराष्ट्र पर 400 से अधिक वर्षों तक शासन किया। चालुक्य वंश ने छठी से आठवीं शताब्दी तक शासन किया। दो प्रमुख शासक पुलकेशिन द्वितीय और विक्रमादित्य द्वितीय भी थे।

14वीं शताब्दी की शुरुआत में यादव वंश ने वर्तमान महाराष्ट्र के अधिकांश हिस्सों पर शासन किया। शिवाजी और उनके पुत्र मराठा साम्राज्य की स्थापना करने में सफल रहे, जिसका विस्तार उन्होंने 18वीं शताब्दी के दौरान पुणे स्थित भट परिवार पेशवा द्वारा किया।

मराठी, महाराष्ट्र की आधिकारिक भाषा है। यहां हिंदी, इंग्लिश, गुजराती व अन्य भाषाएं भी बोली जाती हैं। महाराष्ट्र कई धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं का केंद्र है। यहां के गांवों में मेलों और त्योहारों में काफी धूम दिखती है। गणेश चतुर्थी में बड़े जुलूसों और भगवान गणेश की रंगीन छवियों के कारण लोगों का उत्साह ऊर्जा के नए रंग भरता है।

महाराष्ट्र में 35 जिले हैं, यहां तंबाकू, अंगूर और प्याज की खेती को प्राथमिकता दी जाती है। महाराष्ट्र का क्षेत्रफल 3,07,713 वर्ग किलोमीटर है। महाराष्ट्र का राष्ट्रीय पशु Indian giant squirrel, राष्ट्रीय पक्षी हरियल पक्षी है। यहां का राष्ट्रीय खेल कबड्डी, राष्ट्रीय फूल जरूल  और राष्ट्रीय पेड़ आम है। 

महाराष्ट्र में कई राष्ट्रीय पार्क हैं। द गेटवे टू इंडिया, दुनिया के बेहतरीन बंदरगाहों में से एक है। 

महाराष्ट्र पर आधारित महत्वपूर्ण जीके क्वेश्चंस

Maharashtra gk in Hindi पर आधारित कुछ महत्वपूर्ण जीके क्वेश्चंस इस प्रकार हैं, जो आपकी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अहम होंगे-

1-महाराष्ट्र की राजधानी कौन सी है?
उत्तर- मुंबई 

2- महाराष्ट्र की आधिकारिक भाषा कौन सी है?
उत्तर- मराठी

3-महाराष्ट का सबसे बड़ा शहर कौन सा है?
उत्तर- मुंबई

4-महाराष्ट्र में लोकसभा की कितनी सीटें हैं?
उत्तर- 48

5-महाराष्ट्र में राज्यसभा की कितनी सीटें हैं?
उत्तर-19

6-महाराष्ट्र में विधानसभा की कितनी सीटें हैं?
उत्तर- 288

7-महाराष्ट्र की सबसे लंबी नदी कौन सी है?
उत्तर-गोदावरी

8-महाराष्ट्र का राजकीय पक्षी कौन सा है?
उत्तर-हरियल पक्षी

9-महाराष्ट्र का राजकीय फूल कौन सा है?
उत्तर-जरूल

10-महाराष्ट्र का राजकीय खेल कौन सा है?
उत्तर- कबड्डी

11-महाराष्ट्र के प्रथम मुख्यमंत्री कौन थे?
उत्तर- यशवंतराव चौहान

12-महाराष्ट्र का राष्ट्रीय पेड़ कौन सा है?
उत्तर-आम

13-महाराष्ट्र का हाई कोर्ट कहां स्थित है?
उत्तर- मुंबई

14-मुंबई का आधिकारिक नाम मुंबई कब रखा गया?
उत्तर- 1995 

15-महाराष्ट्र की उप-राजधानी किसे कहा जाता है?
उत्तर- नागपुर

16-महाराष्ट्र में संतरों की नगरी वाला शहर कौन सा है?
उत्तर- नागपुर

17-महाराष्ट्र में मराठा साम्राज्य की स्थापना किसने की थी?
उत्तर- छत्रपति शिवाजी महाराज

18-महाराष्ट्र का सबसे प्रसिद्ध त्योहार कौन सा है?
उत्तर- गुड़ी पाड़वा

19-महाराष्ट्र का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार कौन सा है?
उत्तर- महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार

20-महाराष्ट्र में पूर्व का आक्सफोर्ड क्या है?
उत्तर- पुणे

21- सावित्रीबाई फुले पुणे विद्यापीठ की स्थापना कब की गई थी ?
उत्तर- 10 फरवरी 1949 को

22- महाराष्ट्र में भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान कहां स्थित है ?
उत्तर- पुणे

23-अजंता और एलोरा की गुफाओं का निर्माण कब हुआ था ?
उत्तर- 200 ईसा पूर्व से 650 ईसा पूर्व

24- महाराष्ट्र के पुणे का प्राचीन नाम क्या है?
उत्तर- पुण्यनगरी

25- महाराष्ट्र में अजंता और एलोरा की गुफाएं राज्य के किस जिले में हैं?
उत्तर- औरंगाबाद

26-किस वंश के शासकों ने एलोरा की गुफाओं का निर्माण कराया था?
उत्तर- राष्ट्रकूट वंश के शासकों ने

27-एलोरा में स्थित कैलाश मंदिर का निर्माण किसने कराया था?
उत्तर- नरेश कृष्ण प्रथम 

28- एलोरा की कितनी गुफाएं हैं?
उत्तर- 34

29-19वीं शताब्दी में अजंता की गुफाओं की खोज किसने की थी?
उत्तर- जॉन स्मिथ

30-महाराष्ट्र में विधान परिषद सदस्य कितने हैं?
उत्तर-78

31-महाराष्ट्र का समुद्र किनारा विस्तार है?
उत्तर- 720 किलोमीटर

32- महाराष्ट्र में गंगापुर धरण किस नदी पर बना है?
उत्तर- गोदावरी

33-महाराष्ट्र राज्य का कुल क्षेत्रफल कितना है?
उत्तर- 3,07,713 वर्ग किलोमीटर

34-स्थापना के समय महाराष्ट्र में कितने जिले थे?
उत्तर- 26

35- महाराष्ट्र में वर्तमान में कितने जिले हैं?
उत्तर- 36

36-महाराष्ट्र के पड़ोसी राज्य कौन-कौन से हैं?
उत्तर- छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, गोवा, कर्नाटक और तेलंगाना

37- महाराष्ट्र का प्रसिद्ध एवं राजकीय लोक नृत्य कौन सा है?
उत्तर- लावणी लोक नृत्य

38-महाराष्ट्र में संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान कहां है?
उत्तर- बोरीवली, मुंबई

39- महाराष्ट्र में ढक्कन का ताज के नाम से कौन सा मकबरा प्रसिद्ध है?
उत्तर- बीवी का मकबरा

40-महाराष्ट्र में सेवाग्राम आश्रम की स्थापना कब की गई थी?
उत्तर- 1936 में

41-महाराष्ट्र की उत्तरी सीमा किन राज्यों से लगती है?
उत्तर-गुजरात व मध्य प्रदेश

42-महाराष्ट्र की दो प्रमुख नदियां कौन सी हैं?
उत्तर- कृष्णा और गोदावरी

43-महाराष्ट्र के दूसरे मुख्यमंत्री कौन थे?
उत्तर-मारोतराव कन्नम्बर

44-महाराष्ट्र में कितने मंडल हैं?
उत्तर- 6

45-महाराष्ट्र की साक्षरता दर कितनी है?
उत्तर- 79.85 प्रतिशत

46-महाराष्ट्र के वर्तमान मुख्यमंत्री कौन हैं?
उत्तर- एकनाथ शिंदे

47-महाराष्ट्र के वर्तमान राज्यपाल कौन हैं?
उत्तर-भगत सिंह कोश्यारी

48-महाराष्ट्र का पुराना नाम क्या है?
उत्तर- देवगिरि

49-भारत की आर्थिक राजधानी किसे कहा जाता है?
उत्तर- मुंबई

50-महाराष्ट्र में कितने गांव हैं?
उत्तर- 40,000 से अधिक

महाराष्ट्र पर आधारित क्विज

नीचे हमने Maharashtra GK in Hindi से जड़ा एक क्विज दिया है। इसे हल करके आप अपनी तैयारी परख सकते हैं-

1-महाराष्ट्र का समुद्र किनारा विस्तार है?

  1. 800 किमी
  2. 750 किमी
  3. 380 कीमी
  4. 720 कीमी

उत्तर- 720 किमी

2-स्थापना के समय महाराष्ट्र में कितने जिले थे?

  1. 35
  2. 32
  3. 26
  4. 28

उत्तर- 26

3-महाराष्ट्र में सेवाग्राम आश्रम की स्थापना कब की गई थी?

  1. 1880 में
  2. 1912 में
  3. 1936 में
  4. 1972 में

उत्तर- 1936 में

4-महाराष्ट्र में सावित्रीबाई फुले पुणे विद्यापीठ की स्थापना कब की गई थी?

  1. 10 फरवरी 1949 को
  2. 19 मार्च 1950 को
  3. 20 अप्रैल 1953 को
  4. 21 जुलाई 1948 को

उत्तर- 10 फरवरी 1949 को

5-महाराष्ट्र में वर्तमान में कितने जिले हैं?

  1. 30
  2. 36
  3. 48
  4. 40

उत्तर- 36

6-महाराष्ट्र की उत्तरी सीमा किन राज्यों से लगती है?

  1. मध्य प्रदेश व उत्तर प्रदेश
  2. गुजरात व मध्य प्रदेश
  3. गुजरात व राजस्थान
  4. पंजाब व मध्य प्रदेश

उत्तर-गुजरात व मध्य प्रदेश

7- महाराष्ट्र में भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान कहां स्थित है ?

  1. नागपुर
  2. औरंगाबाद
  3. पुणे
  4. मुंबई

उत्तर- पुणे

8-भारत की आर्थिक राजधानी किसे कहा जाता है?

  1. दिल्ली
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मुंबई
  4. पंजाब

उत्तर- मुंबई

9- मुंबई का आधिकारिक नाम मुंबई कब रखा गया?

  1. 1995 में
  2. 1989 में
  3. 1950 में
  4. 1978 में

उत्तर- 1995 में

10-महाराष्ट्र में लोकसभा की कितनी सीटें हैं?

  1. 36
  2. 48
  3. 65
  4. 55

उत्तर-48

महाराष्ट्र GK के लिए बेस्ट बुक्स

Maharashtra gk in Hindi की तैयारी के लिए बेस्ट बुक्स नीचे तालिका में दी गईं हैं-

              बुक्स     पब्लिशर-राइटर          लिंक
Maharashtra General Knowledge With Map (Marathi)  P.S Deshpande     यहां से खरीदें
Maharashtra General Knowledge RPH Editorial Board     यहां से खरीदें
Maharashtra General Knowledge Uma Narayanan     यहां से खरीदें
Maharashtra General Knowledge 2023  Ramesh Publishing House     यहां से खरीदें
न्यूजपेपर-वीकली मैगजीन

महाराष्ट्र के बारे में कुछ रोचक तथ्य

Maharashtra GK in Hindi से जुड़े कुछ रोचक तथ्य नीचे दिए गए हैं, जिन्हें समझने के बाद आपकी तैयारी और बेहतर हो जाएगी-

  • महाराष्ट्र भारत का सबसे बड़ा सभ्य राज्य है।
  • महाराष्ट्र के 50 प्रतिशत लोग शहरों में ही रहते हैं और उनमें से 30 प्रतिशत लोग मुंबई और पुणे में रहते हैं। 
  • बुलढाणा जिले की लोनार झील एक उल्कापिंड के टकराने से बनी है, जो खारे पानी की झील है। 
  • महाराष्ट्र भारत के कुल औद्योगिक उत्पादन का 25 प्रतिशत हिस्सा है। 
  • महाराष्ट्र की हाथी गुफा और एलोरा गुफा को यूनेस्को की विश्व धरोहर में शामिल किया गया।
  • महाराष्ट्र के नासिक में दुनिया की सबसे बड़ी प्याज की मंडी है और लगभग हर साल दुनिया के आधे प्याज का उत्पादन अकेले नासिक में होता है। 
  • महाराष्ट्र हमेशा कपड़ा उद्योग का केंद्र रहा है, जिसमें प्रमुख शहर सोलापुर, इचलकरंजी, मालेगाँव और भिवंडी हैं। 
  • मुंबई को भारत का हॉलीवुड कहा जाता है।
  • मुंबई का सीएसटीएम रेलवे स्टेशन देश का इकलौता ऐसा रेलवे स्टेशन है जिसे यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट में शामिल किया गया है। 
  • भारत की पहली बुलेट ट्रेन मुंबई और अहमदाबाद के बीच चलाई जानी है।
  • देश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट मुंबई का सीएसटीएम एयरपोर्ट है।
  • भारत में महाराष्ट्र में पानी का सबसे बड़ा बांध है, लेकिन उनमें से ज्यादातर आज भी सूखे हैं।
  • शिवाजी महाराज ने नौसेना का पहला आविष्कार महाराष्ट्र में किया था।
  • भारत की पहली फिल्म महाराष्ट्र में बनी थी, जिसे दादा साहब फाल्के ने नासिक में बनाया था।
  • पुणे का पिंपरी चिंचवाड़ नगर निगम एशिया का सबसे अमीर नगर निगम है।
  • महाराष्ट्र का नवापुर रेलवे स्टेशन आधा गुजरात में और आधा महाराष्ट्र में है।
  • मराठी लोग साल में दो बार आजादी मानते हैं। 
  • सोलापुर जिले के सेतपाल गांव में हर घर में आपको इंसानों के साथ रहने वाला सांप घूमता नजर आएगा और आज तक किसी भी शख्स को सांप ने नहीं पकड़ा है।
  • एशिया की पहली ट्रेन महाराष्ट्र में चलाई गई थी, जो 16 अप्रैल 1853 को मुंबई और ठाणे के बीच चली थी।
  • कई बड़ी कंपनियों के हेडक्वार्टर सबसे ज्यादा मुंबई में हैं।
  • जो महाराष्ट्र का सबसे बड़ा शहर और दुनिया का पांचवा सबसे बड़ा शहर है।
  • महाराष्ट्र को हिंदी फिल्मों का केंद्र कहा जाता है। ज्यादातर फिल्मी सितारे मुंबई में रहते हैं।
  • मुंबई में हर रोज 75 लाख लोग ट्रेनों में सफर करते हैं।
  • मुंबई देश का सबसे बड़ा शहर है और भारत की आर्थिक-वाणिज्यिक राजधानी भी है।
  • महाराष्ट्र के नागपुर शहर को महाराष्ट्र की शीतकालीन राजधानी कहा जाता है।
  • नासिक को भारत की शराब राजधानी कहा जाता है !
  • महाराष्ट्र के जलगांव को भारत का बनाना सिटी कहा जाता है और यह केले की दुनिया की 7वीं सबसे ऊंची मंडी है।
  • महाराष्ट्र में 450 किले हैं, इसलिए इसे सर्वाधिक किले वाला राज्य कहा जाता है।
  • महाराष्ट्र में 16 एयरपोर्ट, 2 बड़े और 48 छोटे बंदरगाह हैं। 
  • क्षेत्रफल के लिहाज से महाराष्ट्र का देश में तीसरा स्थान है।
  • महाराष्ट्र का पुणे देश का छठा सबसे बड़ा शहर है।
  • लोनार, शिवसागर और सलीम अली महाराष्ट्र की प्रमुख झीलें हैं। 
  • नागपुर को टाइगर कैपिटल ऑफ इंडिया और टाइगर गेटवे ऑफ इंडिया कहा जाता है।
  • औरंगाबाद को महाराष्ट्र की पर्यटन राजधानी कहा जाता है।
  • प्याज, चावल, ज्वार, बाजरा, गेहूं, चना और दालें महाराष्ट्र की प्रमुख फसलें हैं और यह तिलहन का प्रमुख उत्पादक राज्य है।

FAQs

महाराष्ट्र जीके के लिए क्या प्रश्न हैं?

उत्तर-महाराष्ट्र के दूसरे मुख्यमंत्री कौन थे? महाराष्ट्र की राजधानी कौन सी है? महाराष्ट्र की आधिकारिक भाषा कौन सी है? महाराष्ट्र के वर्तमान में मुख्यमंत्री कौन हैं?

महाराष्ट्र का गठन कब हुआ था?

महाराष्ट्र का गठन 1 मई 1960 को हुआ था।

एशिया की सबसे बड़ी प्याज मंडी कहां है?

महाराष्ट्र के नासिक में एशिया की सबसे बड़ी प्याज मंडी है।

महाराष्ट्र में कौन सी भाषा बोली जाती है?

महाराष्ट्र में अधिकतर लोग मराठी बोलते हैं। हालांकि इंग्लिश और हिंदी भाषा भी  बोली जाती है।

स्थापना के समय महाराष्ट्र में कितने जिले थे और अब कितने हैं?

स्थापना के समय महाराष्ट्र में 26 जिले थे। बाद में 10 जिलों की संख्या बढ़ने के बाद अब कुल संख्या 36 पहुंच गई है।

आशा है कि आपको Maharashtra GK in Hindi ब्लॉग से महाराष्ट्र के बारे में जानने और अपनी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में मदद मिली होगी। यदि आपको यह ब्लॉग पसंद आया है तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें। ऐसे ही अन्य रोचक और आकर्षक ब्लॉग पढ़ने के लिए Leverage Edu Hindi Blogs के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*

15,000+ students realised their study abroad dream with us. Take the first step today.
Talk to an expert