Today’s Current Affairs in Hindi | 15 जून 2023 (हिंदी करंट अफेयर्स)

1 minute read
Today’s Current Affairs in Hindi 15 June 2023

यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 15 जून 2023 के current affairs today in hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।

15 जून 2023 Current Affairs in Hindi Today 

यहां आज के प्रमुख करंट अफेयर्स की जानकारी दी जा रही है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं:-व

  1. हाल ही में SIPRI की ईयर बुक 2023 के अनुसार दुनिया में सर्वाधिक परमाणु वाला देश ‘रूस’ है।
  2. हाल ही में डिजिटल पेमेंट के मामले में ‘भारत’ दुनिया में शीर्ष स्थान पर है।
  3. हाल ही में ललिता नटराजन को ‘बाल श्रम उन्मूलन 2023’ के लिए ‘इक़बाल मसीह’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
  4. हाल ही में फोर्ब्स की ग्लोबल 2000 की सूची के अनुसार ‘रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड’ की 45वीं रैंक है।
  5. हाल ही में ओडिशा राज्य में कृषि त्यौहार ‘रजो’ मनाया गया है। 
  6. हाल ही में रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर शक्तिकांत दास को लंदन सेंट्रल बैंकिंग द्वारा ‘गवर्नर ऑफ द ईयर’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
  7. हाल ही में EVOLVE मिशन ‘सिडबी’ ने लॉन्च किया है। 
  8. हाल ही में ‘नागालैंड’ राज्य में रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) का उप कार्यालय खोला गया है।
  9. हाल ही में 14 जून को ‘विश्व रक्तदाता दिवस’ मनाया गया है।
  10. हाल ही में ‘अमेरिकी सीनेट पैनल’ ने चीन देश को विकासशील राष्ट्र का दर्जा देने की मंजूरी दी है। 
  11. हाल ही में ‘मध्यप्रदेश’ राज्य सरकार ने ई-स्कूटी योजना को मंजूरी दी है।
  12. हाल ही में ग्रीनपीस इंडिया की रिपोर्ट ‘Spare the Air’ के अनुसार भारत का सबसे प्रदूषित शहर बेंगलुरू है।
  13. हाल ही में भारतीय नौसेना के चौथे सर्वे वैसल लार्ज युद्धपोत ‘संशोधक’ को तमिलनाडु के चेन्नई शहर में लॉन्च किया गया है।
  14. हाल ही में FSSAI के द्वारा असम राज्य के गुवाहाटी रेलवे स्टेशन को ‘ईट राइट स्टेशन’ प्रमाणन प्रदान किया गया है।
  15. हाल ही में NTA के नए महानिदेशक ‘सुबोध कुमार सिंह’ बने हैं। 
  16. हाल ही में तमिलनाडु के चन्नेई में ‘स्क्वैश विश्वकप’ का उद्घाटन किया गया है। 
  17. हाल ही में NHPC के निदेशक के रूप में श्री ‘उत्तम लाल’ ने पदभार ग्रहण किया है।
  18. हाल ही में CNG से संचालित देश की पहली टॉय ट्रेन ‘राजस्थान’ राज्य में शुरू की गई है। 
  19. हाल ही में ‘वैश्विक दासता सूचकांक 2023’ में 160 देशों को शामिल किया गया है।
  20. हाल ही में ‘अंडर- 17 एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप 2023’ में भारत देश ने कूल 24 मेडल जीते हैं। 

यह भी पढ़ें – Today History in Hindi | 15 June – सबसे विनाशकारी भूकंप में 20 हजार से अधिक की गई थी जान, जानें आज का इतिहास

15 जून 2023 डेली करेंट अफेयर्स क्विज 

यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं, इन क्वेशन को पढ़कर इनको सॉल्व करने का प्रयास करें:-

1. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहां ‘नेशनल ट्रेनिंग कॉन्क्लेव’ का उद्घाटन उद्घाटन किया है? 

(A) मुंबई 
(B) नई दिल्ली 
(C) बेंगलुरु 
(D) चेन्नई 
उत्तर- (B) नई दिल्ली 

2. हाल ही किस कंपनी का शेयर 01 लाख प्रति शेयर का आंकड़ा छूने वाला पहला भारतीय स्टॉक बना है?

(A) MRF 
(B) WIPRO 
(C) TATA Power 
(D) Reliance Industry 
उत्तर- (A) MRF 

3. हाल ही में किस देश ने रूसी कच्चे तेल का आयात शुरू किया है?

(A) बांग्लादेश 
(B) चीन 
(C) मलेशिया 
(D) पाकिस्तान 
उत्तर- (D) पाकिस्तान 

4. हाल ही में किस राज्य सरकार ने पद्म पुरस्कार विजेताओं को प्रतिमाह 10.000 रुपये मासिक पेंशन देने की घोषणा की है?

(A) पंजाब 
(B) हरियाणा 
(C) उत्तर प्रदेश 
(D) राजस्थान 
उत्तर- (B) हरियाणा 

5. हाल ही में किस राज्य में पहला ‘जनजातीय खेल महोत्सव’ आयोजित किया गया है?

(A) झारखंड 
(B) नागालैंड 
(C) सिक्किम 
(D) ओडिशा 
उत्तर- (D) ओडिशा 

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2023 

परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu Hindi Blogs के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*