Today’s Current Affairs in Hindi | 14 फरवरी 2025 (हिंदी करंट अफेयर्स)

1 minute read
Today’s Current Affairs in Hindi 14 February 2025

यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 14 फरवरी 2025 के Current Affairs Today in Hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।

आज के टॉप 10 करंट अफेयर्स – Current Affairs Today in Hindi

आज के मुख्य करंट अफेयर्स की जानकारी (Today’s Current Affairs in Hindi) इस प्रकार हैं:-

पीएम मोदी और अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच हुई द्विपक्षीय बैठक

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच वाशिंगटन डीसी में व्हाइट हाउस में द्विपक्षीय बैठक हुई है। 

मणिपुर में लागू किया गया राष्ट्रपति-शासन

  • मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया गया है। गृह मंत्रालय ने इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।
  • बताना चाहेंगे संविधान के अनुच्छेद 356 द्वारा प्राप्‍त अधिकारों का प्रयोग करते हुए राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाया गया है। अधिसूचना में कहा गया है कि विधानसभा को भी निलंबित कर दिया गया है।

राष्ट्रपति 14 से 15 फरवरी तक कर्नाटक और झारखंड का दौरा करेंगी

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 14 से 15 फरवरी, 2025 तक कर्नाटक और झारखंड का दौरा करेंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 14 फरवरी को राष्ट्रपति बेंगलुरू में आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा आयोजित 10वें अंतर्राष्ट्रीय महिला सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में शामिल होंगी। 
  • वहीं 15 फरवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु रांची स्थित बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मेसरा के प्लेटिनम जयंती समारोह को संबोधित करेंगी।

24वां दिव्य कला मेला 14 से 24 फरवरी, 2025 तक जम्मू में आयोजित किया जाएगा

  • केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के तत्वाधान में दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, राष्ट्रीय दिव्यांगजन वित्त और विकास निगम के सहयोग से जम्मू के गुलशन ग्राउंड में 14 से 24 फरवरी, 2025 तक 24वां दिव्य कला मेला आयोजित करेगा। 
  • केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार शुक्रवार यानी 14 फरवरी को इस कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे।
  • इस कार्यक्रम में लगभग 20 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 100 दिव्यांग शिल्पी, कलाकार और उद्यमी विविध प्रकार के उत्पाद और सांस्कृतिक विविधता प्रदर्शित करेंगे। 

उपराष्ट्रपति 15 फरवरी, 2025 को जम्मू (जम्मू-कश्मीर) का दौरा करेंगे

  • उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 15 फरवरी, 2025 को जम्मू-कश्मीर का दौरा करेंगे। एक दिवसीय दौरे में वह ‘श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय’ के 10वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। यह दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय परिसर के मातृका सभागार में आयोजित किया जाएगा।

NFDP पर पंजीकरण के लिए राष्ट्रव्यापी विशेष अभियान 14 से 22 फरवरी 2025 तक आयोजित होगा

  • मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के तहत मत्स्य पालन विभाग ‘राष्ट्रीय मत्स्य पालन डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म’ (NFDP) पर पंजीकरण के लिए 14 फरवरी से 22 फरवरी, 2025 तक विशेष राष्ट्रव्यापी अभियान का आयोजन करने जा रहा है। 

15 फरवरी को किया जाएगा पूर्वोत्तर एकता महोत्सव का आयोजन

  • पांच दिवसीय ‘पूर्वोत्तर एकता महोत्सव’ का आयोजन 15 फरवरी से होने जा रहा है। ‘एक आवाज़, एक राष्ट्र’ थीम के तहत यह कार्यक्रम 20 फरवरी 2025 तक नई दिल्ली में आयोजित होगा।
  • असम राइफल्स और नॉर्थ ईस्ट एसोसिएशन सोशल वेलफेयर के सहयोग से आयोजित यह कार्यक्रम पूर्वोत्तर भारत की खेल भावना और सांस्कृतिक विरासत का जश्न मनाता है।

भारत में Tablet Market में 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई 

  • भारत के टैबलेट बाजार में 2024 में शानदार वृद्धि दर्ज की गई है। हाल ही में जारी एक लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, भारत के टैबलेट बाजार में सालाना आधार पर 25 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।

बजट सत्र का पहला भाग समाप्त हुआ

  • संसद के बजट सत्र (Budget Session) का पहला सत्र गुरुवार यानी 13 फरवरी को पूरा हो गया है। अब दोनों सदनों की कार्यवाही 10 मार्च तक के लिए स्थगित कर दी गई है। बता दें कि दोनों सदनों की कार्यवाही 31 जनवरी से शुरू हुई थी।

पंचायतीराज राज्य मंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल ने एक हस्तांतरण सूचकांक रिपोर्ट जारी की

  • पंचायतीराज राज्य मंत्री प्रोफेसर एस.पी. सिंह बघेल ने गुरुवार यानी 13 फरवरी को नई दिल्ली में ‘राज्यों में पंचायतों को सत्ता विकेंद्रीकरण की स्थिति-एक सांकेतिक साक्ष्य-आधारित रैंकिंग, 2024’ शीर्षक पर एक हस्तांतरण सूचकांक रिपोर्ट जारी की है।
  • यह रिपोर्ट पंचायतों के छह महत्वपूर्ण आयामों का मूल्यांकन करती है, जिसमें इसकी रूपरेखा, कार्य, वित्त, कार्यकर्ता, क्षमता निर्माण और जवाबदेही शामिल है।

खेल करंट अफेयर्स

रजत पाटीदार बने RCB के नए कप्तान 

  • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने IPL 2025 के लिए रजत पाटीदार को कप्तान बनाया है। रजत पाटीदार 18वें सीजन के लिए आरसीबी की कप्तानी संभालेंगे।

भारत के निकी कलियांदा पोनाचा और ज़िम्बाब्वे के कर्टनी जॉन लॉक की जोड़ी Delhi Open के सेमीफाइनल में पहुंची

  • भारत के निकी कलियांदा पोनाचा और ज़िम्बाब्वे के कर्टनी जॉन लॉक की जोड़ी दिल्‍ली ओपन टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। 
  • इस जोडी ने जापान के काइतो युसुगी और शिंतारो मोचीजुकी को 6-3, 2-6, 10-5 से हराकर अंतिम चार में जगह बनाई है।

ISL फुटबॉल में नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी ने जमशेदपुर एफसी पर 2-0 से जीत दर्ज की

  • इंडियन सुपर लीग फुटबॉल में, नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी ने गुरुवार यानी 13 फरवरी को जेआरडी टाटा खेल परिसर में जमशेदपुर एफसी पर 2-0 से शानदार जीत हासिल की है।

14 फरवरी 2025 डेली करेंट अफेयर्स क्विज 

यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची (Current Affairs Today in Hindi) आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं:-

1. रेडियो महोत्सव-2025 का उद्घाटन किसने किया है?

(A) ऑड्रे अज़ोले
(B) संजय जाजू
(C) अमित सक्सेना  
(D) डॉ. प्रज्ञा पालीवाल गौड
उत्तर- संजय जाजू

2. 12वीं अखिल भारतीय पेंशन अदालत की अध्यक्षता किसने की है?

(A) डॉ. जितेंद्र सिंह 
(B) जयंत चौधरी 
(C) अश्विनी वैष्णव
(D) निर्मला सीतारमण
उत्तर- डॉ. जितेंद्र सिंह 

3. हरियाणा की 15वीं विधानसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों के लिए 14 फरवरी को दो दिवसीय दिशानिर्धारण कार्यक्रम का उद्घाटन कौन करेंगे?

(A) ओम बिरला
(B) नायब सिंह सैनी 
(C) हरविंदर कल्याण  
(D) भूपेंद्र सिंह हुड्डा
उत्तर- ओम बिरला

4. हाल ही में ‘राष्ट्रीय सांख्यिकी प्रणाली प्रशिक्षण अकादमी’ (NSSTA) ने अपना कौनसा स्थापना दिवस मनाया है? 

(A) 10वां 
(B) 15वां 
(C) 17वां
(D) 19वां 
उत्तर- 17वां

5. “जलीय जीव रोग – उभरती चुनौतियां और तैयारियां” विषय पर संगोष्ठी का उद्घाटन किसने किया है?

(A) जॉर्ज कुरियन
(B) डॉ. जे.के. जेना
(C) डॉ. बी.के. बेहरा
(D) डॉ. पी.के. साहू
उत्तर- जॉर्ज कुरियन

संबंधित करंट अफेयर्स ब्लॉग्स 

13 फरवरी 2025 के करंट अफेयर्स
12 फरवरी 2025 के करंट अफेयर्स
11 फरवरी 2025 के करंट अफेयर्स
10 फरवरी 2025 के करंट अफेयर्स
9 फरवरी 2025 के करंट अफेयर्स
8 फरवरी 2025 के करंट अफेयर्स
7 फरवरी 2025 के करंट अफेयर्स
6 फरवरी 2025 के करंट अफेयर्स
5 फरवरी 2025 के करंट अफेयर्स

परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स (Current Affairs Today in Hindi) के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*