Today’s Current Affairs in Hindi | 13 मई 2024 (हिंदी करंट अफेयर्स)

1 minute read
Today’s Current Affairs in Hindi 13 May 2024

यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 13 मई के current affairs today in hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।

  1. रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन ने ‘आंद्रेइ बेलोसोव’ को नया रक्षामंत्री मनोनीत किया है। 
  2. ‘कुवैत’ के नए अमीर शेख मिशाल अल- अहमद-अल- सबा ने देश की संसद को भंग कर दिया है।
  3. संयुक्त राष्ट्र संघ (UN) की असेंबली में ‘फिलिस्तीन’ को स्थायी सदस्य बनाने का प्रस्ताव पास हुआ है।
  4. ‘भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन’ ने एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग तकनीक से निर्मित नये लिक्विड रॉकेट इंजन का सफल परीक्षण किया है। 
  5. रक्षा खुफिया एजेंसी के महानिदेशक ‘लेफ्टिनेंट जनरल डीएस राणा’ संयुक्त गणराज्य तंजानिया की आधिकारिक यात्रा पर रवाना हुए हैं। 
  6. आसियान-भारत माल व्यापार समझौता संयुक्त समिति की चौथी बैठक मलेशिया के ‘पुत्रजया’ में आयोजित की गई है। 
  7. नेपाल के मशहूर पर्वतारोही ‘कामी रीता शेरपा’ ने माउंट एवरेस्ट पर सर्वाधिक बार चढ़ने का नया रिकॉर्ड बनाया है। 
  8. ZETA ने बैंकों के लिए यूपीआई-लिंक्ड ‘डिजिटल क्रेडिट सेवा’ लॉन्च की है।
  9. पाकिस्तान ने अपने सहयोगी देश चीन के साथ मिलकर अपना पहला मून मिशन ‘iCUBE-Q’ लॉन्च किया है।
  10. हरियाणा के फरीदाबाद में ‘राष्ट्रीय लोक अदालत’ का आयोजन किया गया है। 
  11. पंजाबी भाषा के प्रख्यात कवि, गद्यकार, अनुवादक और शिक्षाविद् ‘सुरजीत पातर’ का 79 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।
  12. ‘ओंकार साल्वी’ को मुंबई क्रिकेट टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें – 1973 में आज ही के दिन अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने सेना में महिलाओं के समान अधिकार को दी थी मंजूरी

13 मई 2024 डेली करेंट अफेयर्स क्विज 

यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं, इन क्वेशन को पढ़कर इनको सॉल्व करने का प्रयास करें:-

1. रूस के प्रधानमंत्री के रूप में किसे पुनः नियुक्त किया गया है?

(A) दिमित्री मेदवेदेव
(B) विक्टर जुबकोव 
(C) मिखाइल मिशुस्तिन
(D) येवगेनी प्रिमाकोव
उत्तर- मिखाइल मिशुस्तिन

2. खान मंत्रालय के सचिव ‘श्री वीएल कांथा राव’ ने कहाँ खनिज विदेश इंडिया लिमिटेड (काबिल) के पंजीकृत कार्यालय का उद्घाटन किया है?

(A) नई दिल्ली 
(B) चंडीगढ़ 
(C) अहमदाबाद
(D) हैदराबाद 
उत्तर- नई दिल्ली

3. किस बैंक ने 1 जून 2024 से निष्क्रिय खाते बंद करने की घोषणा की है?

(A) बैंक ऑफ महाराष्ट्र
(B) बैंक ऑफ बड़ौदा 
(C) पंजाब नेशनल बैंक
(D) कनेरा बैंक 
उत्तर- पंजाब नेशनल बैंक

4. इफको के नए अध्यक्ष के रूप में किसे चुना गया है?

(A) अमित सिन्हा 
(B) दिलीप संघानी
(C) मुकेश सहगल 
(D) दिलीप जोशी 
उत्तर- दिलीप संघानी

5. भारतीय नौसेना के चीफ़ ऑफ पर्सनल का कार्यभार किसने ग्रहण किया है?

(A) संजय भल्ला    
(B) दिनेश कुमार त्रिपाठी
(C) नागेश कपूर 
(D) मनोज सहगल
उत्तर- संजय भल्ला     

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स 2024 

परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*