जानिए B.Ed का फॉर्म भरने के लिए किन-किन डॉक्युमेंट्स की होती हैं जरूरत

1 minute read
B.Ed का फॉर्म भरने के लिए किन-किन डॉक्युमेंट्स की होती हैं जरूरत

अगर आप एक शिक्षक बनकर हायर सेंकेंडरी कक्षा के विद्यार्थियों को पढ़ाना चाहते हैं तो उसके लिए आपको B.Ed डिग्री कोर्स करना अनिवार्य होगा। B.Ed जिसकी फुल फॉर्म ‘बैचलर ऑफ एजुकेशन’ होती है जो कि एक प्रोफेशनल डिग्री प्रोग्राम मानी जाती है। B.Ed दो साल का डिग्री प्रोग्राम कोर्स है जिसमें शिक्षा के साथ साथ ट्रेनिंग भी दी जाती है जिसे सफलतापूर्वक कंप्लीट करने के बाद आप शिक्षक बनने के लिए एलिजिबल माने जाते हैं। 

हर वर्ष भारत में लाखों छात्र जो शिक्षक बनने का सुनहरा सपना देखते हैं वह अपनी ग्रेजुएशन कंप्लीट करने के बाद B.Ed डिग्री प्रोग्राम के लिए देश की मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटीज और इंस्टिट्यूट से B.Ed प्रोग्राम के लिए आवेदन करते हैं। जिनमें उन्हें कुछ प्रमुख डॉक्युमेंट्स की आवश्यकता होती हैं। यहां B.Ed का फॉर्म भरने के लिए क्या-क्या डॉक्यूमेंट चाहिए के बारे में सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं को विस्तार से बताया जा रहा है। 

B.Ed क्या है?

बैचलर ऑफ एजुकेशन (B.Ed) दो वर्ष का डिग्री प्रोग्राम है। यह एक प्रोफेशनल डिग्री प्रोग्राम मानी जाती है जिसके माध्यम से आप हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्रों को पढ़ाने के लिए एलिजिबल माने जाते हैं। B.Ed करने के लिए मिनिमम एलिजिबिलिटी ग्रेजुएशन मानी जाती है जिसके बाद ही आप इस प्रोग्राम में एडमिशन ले सकते हैं। B.Ed प्रोग्राम में अभ्यर्थी को अपने विषय से संबंधित स्पेशलाइजेशन विषय चुनने का विकल्प भी मिलता है। जिसे वह कक्षा के दौरान पढ़ाना चाहते हैं। 

B.Ed एप्लिकेशन फॉर्म भरने के लिए जरुरी डाक्यूमेंट्स 

यहां B.Ed प्रोग्राम में एडमिशन लेने के लिए जरुरी डाक्यूमेंट्स की सूची दी जा रही है, जिसकी आपको B.Ed प्रोग्राम में एडमिशन के समय आवश्यकता होगी:-

  • 10वीं की मार्कशीट 
  • 12वीं कक्षा का सर्टिफिकेट 
  • 12वीं की मार्कशीट 
  • ग्रेजुएशन की डिग्री 
  • ग्रेजुएशन की मार्कशीट 
  • बर्थ सर्टिफिकेट 
  • फोटो आइडेंटिटी प्रूफ (आधार कार्ड, वोटर आई कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस आदि)
  • स्कैन किए गए सिग्नेचर 
  • स्कैन फोटो 
  • वैलिड ईमेल आईडी 
  • कांटेक्ट डिटेल्स 
  • आवासीय पता 
  • EWS सर्टिफिकेट (यदि हो)
  • कास्ट सर्टिफिकेट
  • करैक्टर सर्टिफिकेट (हाल ही कॉलेज द्वारा जारी किया हुआ)
  • फोटो आइडेंटिटी प्रूफ
  • मेडिकल फिटेनस सर्टिफिकेट 

B.Ed एप्लिकेशन फॉर्म में दी जाने वाली जरूरी जानकारी

B.Ed डिग्री प्रोग्राम में एडमिशन लेने वाले सभी कैंडिडेट्स को एडमिशन के लिए आवेदन करते समय कुछ प्रमुख सूचनाओं की जानकारी देनी अनिवार्य होगी। जिन्हें नीचे दिए गए बिंदुओं में बताया गया हैं:-

  • कैंडिडेट का नाम 
  • पिता का नाम 
  • माता का नाम 
  • डेट ऑफ बर्थ 
  • जेंडर 
  • कैंडिडेट की पर्सनल ईमेल आईडी 
  • मोबाइल नंबर 
  • मैरिटल स्टेटस
  • राष्ट्रीयता 
  • आवासीय पता 
  • वर्ग 
  • EWS सर्टिफिकेट (यदि हो)
  • फोटो आइडेंटिटी प्रूफ
  • आईडी प्रूफ 
  • राज्य 
  • पिन कोड नंबर 
  • 10वीं बोर्ड का नाम 
  • 12वीं बोर्ड का नाम 
  • अंडरग्रेजुएट (कॉलेज/ यूनिवर्सिटी का नाम)  
  • प्राप्तांक 
  • अधिकतम मार्क्स 
  • रोल नंबर 
  • एनरोलमेंट नंबर 
  • पासिंग ईयर 
  • मास्टर डिग्री (यदि हो)

B.Ed का फॉर्म भरने का कंप्लीट एप्लिकेशन प्रोसेस 

यहां B.Ed प्रोग्राम में एडमिशन लेने वाले कैंडिडेट्स के लिए कंप्लीट एप्लिकेशन प्रोसेस के बारे में बताया जा रहा है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं:-

  • सबसे पहले यूनिवर्सिटी या इंस्टिट्यूट की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। 
  • अब न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें। 
  • सभी आवश्यक डिटेल्स फिल करें। 
  • स्कैन किए गए सभी आवश्यक डॉक्युमेंट्स जैसे (फोटो, सिग्नेचर, 10वीं, 12वीं और ग्रेजुएशन की मार्कशीट) अपलोड करें। 
  • अब B.Ed कोर्स की निर्धारित फीस का भुगतान करें।  
  • इसके बाद आप अपना अपना एप्लिकेशन फॉर्म का प्रिंटआउट भविष्य के लिए संभाल कर रखें। 

B.Ed एप्लिकेशन फॉर्म फीस कैसे सबमिट करें?

यहां B.Ed एप्लिकेशन फॉर्म फीस सबमिट करने के कुछ आसान माध्यम के बारे में बताया जा रहा है। जिसके जरिए आप अपनी B.Ed एप्लिकेशन फॉर्म फीस का भुगतान कर सकते हैं:-

  • डेबिट कार्ड
  • क्रेडिट कार्ड
  • इंटरनेट बैंकिंग
  • मोबाइल बैंकिंग 
  • UPI 

FAQs 

B.Ed क्या है?

B.Ed दो वर्ष का डिग्री प्रोग्राम है जिसके माध्यम से आप हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्रों को पढ़ाने के लिए एलिजिबल माने जाते हैं।

B.Ed में एडमिशन के लिए कौन कौन से डॉक्यूमेंट चाहिए?

B.Ed Course करना चाहते हैं, तो आपको पहले अच्छे अंकों के साथ 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करनी होगी। उसके पश्चात आपको किसी भी विषय से ग्रेजुएशन पूरी करनी होगा। ग्रेजुएशन पूरा करने के पश्चात आपको B.Ed कोर्स में एडमिशन लेने के लिए एंट्रेंस एग्जाम पास करना बेहद जरूरी है तभी आप B.Ed प्रोग्राम में एडमिशन ले सकते हैं। 

B.Ed करने के बाद कौन सी नौकरी मिलती है?

किसी विद्यालय में अध्यापन कार्य करने के अलावा आप ऑनलाइन ट्यूटर, एजुकेशन कंसलटेंट, शिक्षा शोध, कंटेंट राइटर, अनुदेशक, अकादमिक काउंसलर आदि के पद पर आवेदन कर सकते हैं। 

बीएड के लिए कौन सी डिग्री सबसे अच्छी है?

छात्रों ने किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या कॉलेज से बीए (बैचलर ऑफ आर्ट्स), बीकॉम (बैचलर ऑफ कॉमर्स), बीएससी (बैचलर ऑफ साइंस) या किसी अन्य स्नातक स्तर की डिग्री की होनी चाहिए। छात्रों को स्नातक स्तर पर कम से कम 50% अंक प्राप्त करने चाहिए। मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद आप बीएड की डिग्री भी ले सकते हैं।

ऐसे ही अन्य ज्ञानवर्धक जानकारी प्राप्त करने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*

4 comments