Today’s Current Affairs in Hindi | 13 अप्रैल 2024 (हिंदी करंट अफेयर्स)

1 minute read
Today’s Current Affairs in Hindi 13 April 2024

यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 13 अप्रैल के current affairs today in hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।

  1. भारत-पेरू व्यापार समझौता वार्ता का 7वां दौर ‘नई दिल्ली’ में संपन्न हुआ है।
  2. ‘जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी’ (JNU) को क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2024 में शीर्ष स्थान मिला है।
  3. ‘लिंडी कैमरून’ भारत में ब्रिटेन की पहली महिला उच्चायुक्त बनी हैं।
  4. फ्रांसीसी वाहन निर्माता कंपनी ‘सिट्रोएन’ भारत से EV निर्यात करने वाली पहली बहुराष्ट्रीय कार निर्माता कंपनी बनी है।
  5. हाल ही में नोबेल पुरस्कार विजेता भौतिक विज्ञानी ‘पीटर हिग्स’ का 94 वर्ष की आयु में निधन हो गया हैं।
  6. किर्गिस्तान में ‘20वीं एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप 2024’ का आयोजन किया जाएगा।
  7. हाल ही में दिग्गज अभिनेता ‘अरुलमणि’ का 65 वर्ष की आयु में निधन हो गया हैं।
  8. भारत में हर वर्ष 13 अप्रैल को ‘सियाचिन दिवस मनाया जाता है।
  9. भारत-उज्बेकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘डस्टलिक’ का पांचवां संस्करण 15 अप्रैल से उज्बेकिस्तान में शुरू होगा। 
  10. हाल ही में जारी वैश्विक साइबर अपराध सूचकांक में ‘रूस’ शीर्ष स्थान पर रहा है।
  11. कमांड अस्पताल, पुणे ‘पीजोइलेक्ट्रिक बोन कंडक्शन हियरिंग इम्प्लांट’ करने वाला भारत का पहला सरकारी अस्पताल बना है।
  12. उत्तर प्रदेश का पहला ग्लास स्काई वाक ब्रिज ‘चित्रकूट’ जिले में बनाया गया है। 
  13. भारतीय नौसेना के लिए फ्लीट सपोर्ट जहाजों की पहली स्टील कटिंग समारोह का आयोजन ‘विशाखापत्तनम’ में किया गया है। 
  14. सामाजिक कार्यकर्ता और सर्वोदय आंदोलन के नेता ‘मुरारी लाल’ का 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। 
  15. भारत के जैन घर्मगुरु ‘लोकेश मुनि’ को मानव कल्याण और मानवता के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए अमेरिका के ‘प्रेजिडेंट्स गोल्ड वालेंटियर सर्विस पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया है।

यह भी पढ़ें – जानिए जलियांवाला बाग की घटना से लेकर खालसा पंथ तक की स्थापना के बारे में 

13 अप्रैल 2024 डेली करेंट अफेयर्स क्विज 

यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं, इन क्वेशन को पढ़कर इनको सॉल्व करने का प्रयास करें:-

1. ‘साइमन हैरिस’ किस देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री बने हैं?

(A) स्पेन 
(B) क्रोएशिया 
(C) चिली 
(D) आयरलैंड
उत्तर- आयरलैंड

2. यूरोपियन यूनियन EV बैटरी रीसाइक्लिंग में इनोवेशन को बढ़ाने के लिए किस देश के साथ सहयोग करेगा?

(A) चीन 
(B) भारत
(C) श्रीलंका
(D) बांग्लादेश
उत्तर- भारत 

3. पहली बार ‘राष्ट्रीय महिला हॉकी लीग 2024-25’ का आयोजन किस राज्य में किया जाएगा?

(A) बिहार   
(B) झारखंड 
(C) मिजोरम 
(D) सिक्किम 
उत्तर- झारखंड 

4. यूएस-इंडिया टैक्स फोरम का अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है?

(A) सुनील शर्मा
(B) तरुण बजाज
(C) नवनीत सिंह 
(D) दलबीर चौधरी
उत्तर- तरुण बजाज 

5. हाल ही में भारत ने विदेशी सिटवे बंदरगाह को संचालित करने का अधिकार हासिल किया है, यह किस देश में है?

(A) ईरान 
(B) कतर 
(C) श्रीलंका
(D) म्यांमार
उत्तर- म्यांमार

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2024 

परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*