Today’s Current Affairs in Hindi | 11 मई 2024 (हिंदी करंट अफेयर्स)

1 minute read
Today’s Current Affairs in Hindi 11 May 2024

यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 11 मई के current affairs today in hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।

  1. हर वर्ष 11 मई को राष्ट्रीय प्रोद्योगिकी दिवस (National Technology Day) मनाया जाता है।
  2. न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज ‘कोलिन मुनरो’ ने अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की है।
  3. ‘वाइस एडमिरल संजय भल्ला’ ने भारतीय नौसेना के चीफ़ ऑफ पर्सनल का कार्यभार ग्रहण किया है। 
  4. ‘आर शंकर रमन’ L&T ग्रुप के नए अध्यक्ष बने हैं।
  5. कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय ने ड्रोन दीदी योजना के तहत दो पायलट परियोजनाओं के संचालन के लिए ‘महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड’ के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए है। 
  6. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिव्यांग सोशल एक्टिविस्ट ‘डॉ. केएस राजन्ना’ को “पद्मश्री’ से अलंकृत किया है।
  7. भारत में जापान के राजदूत हिरोशी सुजुकी और नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू ने ‘कोहिमा शांति स्मारक’ का उद्घाटन किया है।
  8. भारत की लोक कला और जनजातीय परंपराओं को दर्शाने वाली प्रदर्शनी ‘स्वदेश’ का दुबई में आयोजन किया गया है। 
  9. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ‘मिखाइल मिशुस्तिन’ को देश के प्रधानमंत्री के रूप में पुनः नियुक्त किया है।
  10. ‘भारतीय तटरक्षक बल’ ने जहाजों के निर्माण के लिए स्वदेशी समुद्री-वर्गीकृत एल्यूमीनियम के उत्पादन एवं आपूर्ति के उद्देश्य से निजी क्षेत्र के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए है। 

यह भी पढ़ें – 1998 में आज ही के दिन भारत सरकार ने पोखरण में किया था सफलतापूर्वक परमाणु परीक्षण

11 मई 2024 डेली करेंट अफेयर्स क्विज 

यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं, इन क्वेशन को पढ़कर इनको सॉल्व करने का प्रयास करें:-

1. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने चिरंजीवी और वैजयंती माला को सिनेमा में दिए उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए किस पुरस्कार से सम्मानित किया है?

(A) पद्म श्री    
(B) पद्म भूषण 
(C) पद्म विभूषण
(D) ज्ञानपीठ पुरस्कार
उत्तर- पद्म विभूषण

2. किस राज्य सरकार ने ‘पिरुल लाओ-पैसे पाओ अभियान’ का शुभारंभ किया है? 

(A) उत्तराखंड     
(B) मणिपुर 
(C) मेघालय  
(D) हिमाचल प्रदेश
उत्तर- उत्तराखंड

3. संयुक्त राष्ट्र प्रवासन एजेंसी के अनुसार कौनसा देश 100 बिलियन डॉलर से अधिक प्रेषण प्राप्त करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है?

(A) चीन 
(B) भारत
(C) बांग्लादेश
(D) पाकिस्तान
उत्तर- भारत 

4. अमूल आगामी T-20 विश्वकप के लिए किस देश का आधिकारिक प्रयोजक बना है?

(A) स्कॉटलैंड 
(B) नीदरलैंड 
(C) ज़िम्बाब्वे
(D) श्रीलंका 
उत्तर- श्रीलंका

5. HDFC लाइफ कंपनी के द्वारा किसे नए चेयरमैन के रूप में नियुक्त किया गया है?

(A) प्रवीण कामथ
(B) सुनील त्यागी 
(C) केकी मिस्त्री
(D) दलजीत चौधरी
उत्तर- केकी मिस्त्री

यह भी पढ़ें – हिंदी करेंट अफेयर्स 2024 

परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*