Today’s Current Affairs in Hindi | 1 मार्च 2025 (हिंदी करंट अफेयर्स)

1 minute read
Today’s Current Affairs in Hindi 1 March 2025

यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 1 मार्च 2025 के Current Affairs Today in Hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।

आज के टॉप 10 करंट अफेयर्स – Current Affairs Today in Hindi

आज के मुख्य करंट अफेयर्स की जानकारी (Today’s Current Affairs in Hindi) इस प्रकार हैं:-

आज मनाया जाएगा विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस

  • हर वर्ष 1 मार्च को दुनियाभर में विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस(World Civil Defence Day 2025) मनाया जाता है।  यह दिवस अंतर्राष्ट्रीय नागरिक सुरक्षा संगठन (ICDO) द्वारा 1990 में पहली बार मनाया गया था। 
  • तब से दुनियाभर में नागरिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 1 मार्च को विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस के रूप में मनाया जाता है।

पीएम मोदी आज नई दिल्ली में कृषि और ग्रामीण सम्‍पन्‍नता पर पोस्‍ट बजट वेबिनार को संबोधित करेंगे

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 मार्च को नई दिल्ली में वर्चुअल माध्‍यम से कृषि और ग्रामीण संपन्‍नता विषय पर ए‍क दिन के पोस्‍ट बजट वेबिनार को संबोधित करेंगे। बताना चाहेंगे इस कार्यक्रम में सभी केंद्रीय मंत्री शामिल होंगे।

दिल्‍ली विकास प्राधिकरण के पुष्प महोत्सव-पलाश का दूसरा चरण शुरू हुआ 

  • दिल्‍ली विकास प्राधिकरण-DDA के पुष्प महोत्सव-पलाश का दूसरा चरण शुक्रवार 28 फरवरी से स्मृति वन मयूर विहार फेज-3 में शुरू हो गया है। यह पहली बार है जब यह पुष्प महोत्सव दो स्थानों पर आयोजित किया जा रहा है।
  • बताना चाहेंगे पुष्‍प महोत्सव 2023 से प्रति वर्ष मनाया जा रहा है। पलाश महोत्सव का पहला चरण 22 और 23 फरवरी को द्वारका में मनाया गया जबकि दूसरा चरण आज, 1 और 2 मार्च को आयोजित किया जा रहा है।

मध्‍य प्रदेश सरकार ने स्‍वच्‍छता के लिए जागरूकता बढ़ाने के लिए रील प्रतियोगिता शुरू की

  • मध्‍य प्रदेश सरकार ने स्‍वच्‍छता के बारे में राज्‍य की जनता के बीच जागरूकता बढ़ाने के लिए रील प्रतियोगिता शुरू की है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विजेताओं को दो लाख रुपये तक की प्रोत्‍साहन राशि दी जाएगी।

केंद्र सरकार ने पासपोर्ट नियमों में संशोधन किया

  • केंद्र सरकार ने पासपोर्ट संबंधी नियमों में संशोधन किया है। नए नियमों के अनुसार 1 अक्टूबर 2023 या उसके बाद पैदा हुए पासपोर्ट आवेदकों के लिए उपयुक्त प्राधिकारियों द्वारा जारी जन्म प्रमाण पत्र ही जन्म तिथि का एकमात्र प्रमाण होगा।
  • वहीं अन्य आवेदक जन्म तिथि प्रमाण पत्र के रूप में ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, मतदाता पहचान पत्र या विद्यालय छोड़ने का प्रमाण पत्र जैसे अन्य वैकल्पिक दस्तावेज जमा कर सकते हैं।

RBI ने नियामक दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने पर HSBC पर जुर्माना लगाया

  • भारतीय रिजर्व बैंक-RBI ने नियामक दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने पर हांगकांग एंड शंघाई बैंकिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड- HSBC पर 66 लाख 60 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।

पीएम मोदी आज नई दिल्ली में भारत मंडपम में NXT सम्‍मेलन में शामिल होंगे

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 मार्च को नई दिल्ली में भारत मंडपम में NXT सम्‍मेलन में शामिल होंगे। इस दौरान न्‍यूजएक्‍स वर्ल्‍ड चैनल का भी शुभारंभ होगा।

WAVES ने बैटल ऑफ द बैंड्स ग्लोबल चैलेंज में भाग लेने के लिए आवेदन आमंत्रित किए

  • विश्व ऑडियो विजुअल और मनोरंजन शिखर सम्मेलन-WAVES ने बैटल ऑफ द बैंड्स ग्लोबल चैलेंज में भाग लेने के लिए आवेदन आमंत्रित किए है। इसका पंजीकरण 10 मार्च तक किया जा सकता है।
  • बताना चाहेंगे प्रसार भारती और सारेगामा के सहयोग से WAVES के पहले संस्‍करण के क्रिएट इन इंडिया चैलेंज के हिस्से के रूप में, यह प्रतिभागी बैंड को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक अविश्वसनीय मंच प्रदान करेगा। वहीं चयनित शीर्ष 5 वैश्विक बैंड भारत के श्रेष्‍ठ पांच बैंड के साथ प्रस्‍तुति देंगे।

भारत के आठ प्रमुख उद्योग सेक्टर की संयुक्त सूचकांक में 4.6% की वृद्धि हुई

  • भारत के आठ प्रमुख उद्योग यानी कोर सेक्टर की संयुक्त सूचकांक में इस वर्ष जनवरी में पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 4. 6 % की वृद्धि हुई है। 
  • बता दें कि सीमेंट, रिफाइनरी उत्पाद, कोयला, इस्पात, उर्वरक और बिजली के उत्पादन में जनवरी, 2025 में सकारात्मक वृद्धि दर्ज की गई है।

केंद्र सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से आगामी विपणन सत्र में गेहूं और धान की अधिकतम खरीद के लिए आग्रह किया

  • केंद्र सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से आगामी विपणन सत्र में गेहूं और धान की अधिकतम खरीद के लिए सक्रिय दृष्टिकोण अपनाने का आग्रह किया है। 
  • मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उपभोक्ता कार्य, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के सचिव की अध्यक्षता में कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के खाद्य सचिवों के साथ एक बैठक में इस विषय पर चर्चा की गई है।

भारत में चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में जीडीपी वृद्धि दर 6.2 प्रतिशत दर्ज हुई

  • नवीनतम रिपोर्ट्स के अनुसार भारत में चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में सकल घरेलू उत्‍पाद-GDP वृद्धि दर 6.2% दर्ज हुई जो इससे पिछली तिमाही में 5.6 % दर्ज हुई थी।

अंतर्राष्ट्रीय करंट अफेयर्स

ब्रिटेन के अंतरराष्ट्रीय विकास मंत्री एनेलिसे डोड्स ने त्‍यागपत्र दिया

  • ब्रिटेन के अंतरराष्ट्रीय विकास मंत्री एनेलिसे डोड्स (Anneliese Dodds) ने त्‍यागपत्र दे दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उन्‍होंने यह निर्णय रक्षा खर्च को बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री कीर स्टारमर द्वारा विदेशी सहायता बजट में कटौती करने पर लिया है।

रूस ने अमरीका के साथ परामर्श के बाद दोनों देशों के बीच सीधे हवाई संपर्क की बहाली की पेशकश की 

  • मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रूस ने अमरीका के साथ परामर्श के बाद दोनों देशों के बीच सीधे हवाई संपर्क की बहाली की पेशकश की है।

ग्रीस में रेल दुर्घटना की दूसरी बरसी पर न्याय की मांग करते हुए हजारों लोगों ने रैली निकाली

  • ग्रीस की अब तक की सबसे भयंकर रेल दुर्घटना की दूसरी बरसी पर न्याय की मांग करते हुए हजारों लोगों ने पूरे देश के शहरों और कस्बों में रैली निकाली हैं। 
  • यह दुखद घटना 28 फरवरी, 2023 को मध्य ग्रीस में टेम्पी कण्ठ के पास एक यात्री रेलगाड़ी के मालगाड़ी से टकराने से हुई थी। इसमें 57 लोगों की मृत्‍यु हो गई थी।

खेल करंट अफेयर्स

रित्‍विक चौधरी बोलिपल्‍ली और निकोलस बेरियेंटो की जोड़ी चिली ओपन के पुरूष ड‍बल्‍स के फाइनल में पहुंची

  • टेनिस में भारत के रित्‍विक चौधरी बोलिपल्‍ली और कोलंबिया के निकोलस बेरियेंटो की जोडी चिली के सेंटियागो में चिली ओपन के पुरूष ड‍बल्‍स के फाइनल में पहुंच गई है। 
  • बताना चाहेंगे आज 1 मार्च को इस जोडी का मुकाबला अर्जेंटीना के आंद्रेस मोल्‍टेनी और मैक्सिमो गोंजालेस की जोडी से होगा।

WPL में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को नौ विकेट से हराया

  • महिला प्रीमियर लीग-WPL क्रिकेट में 28 फरवरी को बेंगलुरु में खेले गए मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 9 विकेट से हरा दिया है।

भारत के युकी भांबरी और ऑस्ट्रेलियाई एलेक्सी पोपिरिन की जोड़ी दुबई चैंपियनशिप के पुरुष डबल्‍स फाइनल में पहुंचे

  • टेनिस में भारत के यूकी भांबरी और उनके ऑस्‍ट्रेलियाई जोडीदार एलेक्‍सी पोपिरीन दुबई चैंपियनशिप के पुरूष डबल्‍स के फाइनल में पहुंच गए हैं।
  • अब भांबरी और पोपिरीन की जोडी का मुकाबला 1 मार्च को संयुक्‍त अरब अमीरात के हैनरी पैटन और फिनलैंड के हैरी होलियावारा से होगा। ये मैच भारतीय समय के अनुसार आज शाम 6 बजे से खेला जाएगा।

ICC चैंपियंस ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया

  • ICC चैंपियंस ट्रॉफी क्रिकेट 2025 में ऑस्‍ट्रेलिया और अफगानिस्‍तान के बीच मैच बारिश के कारण रद्द हो गया। दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला। इसके साथ ही ऑस्‍ट्रेलिया ने ग्रुप बी से सेमीफाइनल में क्वालीफाई कर लिया है। 

1 मार्च 2025 डेली करेंट अफेयर्स क्विज 

यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची (Current Affairs Today in Hindi) आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं:-

1. 67वीं पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन किस केंद्र शासित प्रदेश में किया गया है?

(A) लद्दाख 
(B) लक्षद्वीप 
(C) दिल्ली 
(D) जम्मू-कश्मीर 
उत्तर- दिल्ली 

2. ओडिशा के पुरी में 9वें राष्ट्रीय स्वास्थ्य शिखर सम्मेलन का उद्घाटन किसने किया है?

(A) नरेंद्र मोदी 
(B) अमित शाह 
(C) राजनाथ सिंह 
(D) जगत प्रकाश नड्डा
उत्तर- जगत प्रकाश नड्डा

3. केंद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड-SEBI का नया अध्यक्ष किसे नियुक्त किया है?

(A) तुहिन कांत पांडे  
(B) माधबी पुरी बुच
(C) विनय कुमार झा 
(D) अनिरुद्ध कंबोज
उत्तर- तुहिन कांत पांडे  

4. पूर्वोत्तर भारत के किस राज्य में भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम अपना पहला सहायक उत्पादन केंद्र स्थापित करेगा?

(A) असम   
(B) त्रिपुरा 
(C) नागालैंड 
(D) सिक्किम 
उत्तर- त्रिपुरा 

5. हाल ही में “उत्तम मोहंती” का 66 वर्ष की आयु में निधन हो गया है, वे कौन थे?

(A) इतिहासकार   
(B) अभिनेता 
(C) शिक्षाविद 
(D) भौतिक विज्ञानी
उत्तर- अभिनेता 

संबंधित करंट अफेयर्स ब्लॉग्स 

28 फरवरी 2025 के करंट अफेयर्स
27 फरवरी 2025 के करंट अफेयर्स
26 फरवरी 2025 के करंट अफेयर्स
25 फरवरी 2025 के करंट अफेयर्स
24 फरवरी 2025 के करंट अफेयर्स
23 फरवरी 2025 के करंट अफेयर्स
22 फरवरी 2025 के करंट अफेयर्स
21 फरवरी 2025 के करंट अफेयर्स
20 फरवरी 2025 के करंट अफेयर्स

परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स (Current Affairs Today in Hindi) के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*