यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 1 फरवरी 2025 के Current Affairs Today in Hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।
आज के टॉप 10 करंट अफेयर्स – Current Affairs Today in Hindi
आज के मुख्य करंट अफेयर्स की जानकारी (Today’s Current Affairs in Hindi) इस प्रकार हैं:-
भारतीय तटरक्षक दिवस आज मनाया जाएगा
- भारत में हर वर्ष 1 फरवरी को भारतीय तटरक्षक दिवस (Indian Coast Guard Day 2025) मनाया जाता है।
- यह दिन भारतीय तटरक्षक बल (Indian Coast Guard) के योगदान और उनकी अहम भूमिका को सम्मानित करने के लिए निर्धारित किया गया है।
नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला 2025 भारत मंडपम में 1 से 9 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा
- नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला 2025 (NDWBF) का आयोजन 1 से 9 फरवरी 2025 तक भारत मंडपम, नई दिल्ली में किया जाएगा। इस वर्ष मेले का विषय ‘हम भारत के लोग’ है।
- बताना चाहेंगे नौ दिवसीय मेले का उद्घाटन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी।
- वहीं इस वर्ष मेले का मुख्य देश ‘रूस’ है और इसमें फ्रांस, अर्जेंटीना, स्पेन, कोलंबिया, संयुक्त अरब अमीरात और कतर सहित 50 से अधिक देश भाग लेंगे।
- इस मेले का आयोजन राष्ट्रीय पुस्तक न्यास, भारत (शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन) द्वारा किया जाता है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज राष्ट्रपति भवन में वार्षिक उद्यानोत्सव का उद्घाटन करेंगी
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज यानी 1 फरवरी को राष्ट्रपति भवन में वार्षिक उद्यानोत्सव का उद्घाटन करेंगी। इसके साथ ही राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान 2 फरवरी से आम जनता के लिए खुल जाएगा।
- बताना चाहेंगे यह उद्यान सोमवार को छोडकर बाकी दिनों में सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक खुला रहेगा। उद्यान में प्रवेश प्रेसिडेंट एस्टेट के द्वार संख्या 35 से होगा।
BCCI पूर्व महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को करेगी लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित
- पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर को आज यानी 1 फरवरी को मुंबई में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड-BCCI के लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
- सचिन तेंदुलकर यह पुरस्कार पाने वाले 21वें खिलाड़ी होंगे। इस पुरस्कार की स्थापना भारतीय क्रिकेट टीम के पहले कप्तान सी. के. नायडू के सम्मान में 1994 में की गई थी।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में वित्त वर्ष 2025-26 का बजट पेश किया
- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी को लोकसभा में वित्त वर्ष 2025-26 का बजट पेश किया है। यह पीएम नरेंद्र मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का दूसरा बजट है।
यह भी पढ़ें – 1 फरवरी का इतिहास
संबंधित करंट अफेयर्स ब्लॉग्स
यह भी पढ़ें – स्कूल असेंबली के लिए 1 फरवरी की मुख्य समाचार सुर्खियां
परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स (Current Affairs Today in Hindi) के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।