Today’s Current Affairs in Hindi | 09 अगस्त 2024 (हिंदी करंट अफेयर्स)

1 minute read
Today’s Current Affairs in Hindi 09 August 2024

यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 09 अगस्त के current affairs today in hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।

  1. प्रतिवर्ष 09 अगस्त को दुनियाभर मेंविश्व आदिवासी दिवस (World Tribal Day 2024) मनाया जाता है। 
  2. नीरज चोपड़ा ने पेरिस ओलंपिक 2024 में 89.45 मीटर के शानदार थ्रो के साथ सिल्वर मेडल जीता है जबकि पाकिस्तान के ‘अरशद नदीम’ ने 92.97 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ गोल्ड मेडल अपने नाम किया है।
  3. विदेश मंत्री ‘सुब्रमण्यम जयशंकर’ 09 अगस्त से मालदीव की तीन दिन की आधिकारिक यात्रा पर जा रहे हैं। 
  4. दिल्ली एयरपोर्ट के टार्मिनल-3 पर पंजाबियों के लिए ‘पंजाब सहायता केंद्र’ खोला गया है। यहाँ NRI और यात्रियों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
  5. सर्जन वाइस एडमिरल अनुपम कपूर ने 08 अगस्त को महानिदेशक, सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा के कार्यालय में महानिदेशक, अस्पताल सेवा (सशस्त्र बल) का पदभार संभाला है।
  6. पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री ‘बुद्धदेव भट्टाचार्य’ का 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।
  7. पेरिस ओलंपिक 2024 के पुरुष हॉकी मैच में ‘भारत’ ने स्पेन को 2-1 से हराकर ओलंपिक खेलों में लगातार दूसरी बार ‘ब्रॉन्ज मेडल’ जीत लिया है।
  8. ‘IIT दिल्ली’ का 55वां वार्षिक दीक्षांत समारोह 10 अगस्त को आयोजित किया जाएगा। 
  9. ‘नेशनल स्टॉक एक्सचेंज’ (NSE) का विशिष्‍ट पंजीकृत निवेशक आधार पहली बार 10 करोड़ का आंकड़ा पार कर गया है।
  10. देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देने के लिए देश में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान 9 से 15 अगस्त तक चलाया जाएगा। 

यह भी पढ़ें – 1971 में आज ही के दिन भारत-पाकिस्तान ने मैत्री संधि पर किए थे हस्ताक्षर 

09 अगस्त 2024 डेली करेंट अफेयर्स क्विज 

यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं:-

1. ट्यूनीशिया के राष्ट्रपति कैस सैयद ने किसे प्रधानमंत्री पद से बर्खास्त किया है?

(A) अहमद हचानी
(B) कामिल मद्दौरी 
(C) मैथ्यू जॉन
(D) नाजला बौदेंत रमधाने
उत्तर- अहमद हचानी

2. भारतीय स्टेट बैंक के अध्यक्ष का पदभार कौन ग्रहण करेंगे?

(A) दिनेश कुमार खारा 
(B) समीर सक्सेना 
(C) सी एस शेट्टी
(D) मनोहर जोशी
उत्तर- सी एस शेट्टी

3. लोकसभा में आपदा प्रबंधन (संशोधन) विधेयक-2024 किसके द्वारा पेश किया गया है? 

(A) राजनाथ सिंह
(B) डॉ. जितेंद्र सिंह
(C) शिवराज सिंह चौहान
(D) अमित शाह 
उत्तर- अमित शाह 

4. पुडुचेरी के नए उपराज्यपाल के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

(A) के. कैलाशनाथन
(B) सीपी राधाकृष्णन
(C) किरण बेदी
(D) वीरेंद्र कटारिया
उत्तर- के. कैलाशनाथन

5. IICA में अग्रणी कार्यकारी खोज फर्मों के साथ गोलमेज परामर्श बैठक की अध्यक्षता किसने की है?

(A) मनोज सिंह
(B) डॉ. अजय भूषण पांडेय
(C) डॉ. नीरज गुप्ता
(D) शांतनु झा 
उत्तर- डॉ. अजय भूषण पांडेय

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स 2024 

परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*