Today’s Current Affairs in Hindi | 09 अगस्त 2023 (हिंदी करंट अफेयर्स)

1 minute read

यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 09 अगस्त के current affairs today in hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।

09 अगस्त 2023 Current Affairs in Hindi Today 

यहां आज के प्रमुख करंट अफेयर्स की जानकारी दी जा रही है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं:-

  1. ‘विश्व आदिवासी दिवस’ 09 जुलाई को मनाया जाएगा।
  2. हाल ही में भारतीय मूल के ‘वैभव तनेजा’ टेस्ला कंपनी के नए CFO नियुक्त किए गए है।
  3. हाल ही में ‘हुन मानेट’ कंबोडिया देश के नए प्रधानमंत्री बने हैं।
  4. हाल ही में उत्तर प्रदेश राज्य सरकार ने निवेश के लिए ‘मैक्सिकन’ राज्य के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए है।
  5. हाल ही में 08 अगस्त को ‘अगस्त क्रांति दिवस’ मनाया गया है।
  6. हाल ही में ‘जयेश सैनी’ को अफ्रीका में हेल्थकेयर विस्तार के लिए ग्लोबल लीडर अवार्ड 2023 से सम्मानित किया गया है।
  7. हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने CRCS कार्यालय का ‘डिजिटल पोर्टल’ लॉन्च किया है।
  8. हाल ही में G20 सदस्य देशों को समर्पित विशेष कला प्रदर्शनी ‘टुगेदर वी आर्ट’ पटना में शुरू की जाएगी। 
  9. हाल ही में गुजरात राज्य सरकार ने ‘एक जिला एक उत्पाद’ (ओडीओपी) योजना शुरू की है।
  10. हाल ही में ‘ऑस्ट्रेलिया’ 10 दिवसीय मालाबार अभ्यास के नवीनतम संस्करण की मेजबानी करेगा।
  11. हाल ही में ‘भारत’ देश BRICS स्टार्टअप फोरम की मेजबानी करेगा।
  12. हाल ही में भूटान देश के छात्रों ने दृष्टिबाधित लोगों के लिए ‘इलेक्ट्रॉनिक जोंगखा ब्रेल’ का निर्माण किया है।
  13. हाल ही में केरल राज्य में ‘थेय्यम अनुष्ठान कला’ का आयोजन किया गया है।
  14. हाल ही में ‘इटली’ देश में 18वीं शताब्दी की तमिल पांडुलिपियां खोजी गई है।
  15. हाल ही में राजस्थान राज्य सरकार ने पिछड़े वर्गों के लिए ‘गुरु गोरखनाथ बोर्ड’ का गठन किया है।
  16. हाल ही में ‘हरियाणा’ राज्य 6134 करोड़ की लागत से हथिनी कुंड बैराज पर बांध बनाने की योजना बना रहा है। 
  17. हाल ही में हिमाचल प्रदेश राज्य ने हस्तशिल्प और हथकरधा निगम का नाम बदलकर ‘हिमक्राफ्ट’ कर दिया है।
  18. हाल ही में वर्ल्ड प्रोफेशनल रेसलिंग हब ने ‘संग्राम सिंह’ को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है।
  19. हाल ही में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) द्वारा निर्मित भारतीय डोर्नियर विमान ‘गुयाना’ देश खरीदेगा।
  20. हाल ही में इराक देश ‘ट्रेकोमा’ को खत्म करने के लिए WHO द्वारा मान्यता प्राप्त 18वां देश बन गया है।

यह भी पढ़ें- 9 अगस्त का इतिहास (9 August Ka Itihas) – 1971 में आज ही के दिन भारत-पाकिस्तान ने मैत्री संधि पर किए थे हस्ताक्षर

09 अगस्त 2023 डेली करेंट अफेयर्स क्विज 

यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं, इन क्वेशन को पढ़कर इनको सॉल्व करने का प्रयास करें:- 

1. हाल ही में भारत ने किस देश को ‘यूनीक डिजिटल आइडेंटिटी प्रोजेक्ट’ के लिए 45 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की है?

(A) श्रीलंका 
(B) नेपाल  
(C) कंबोडिया 
(D) युगांडा 
उत्तर- (A) श्रीलंका 

2. हाल ही में किस देश ने भारत के लिए चार पारगमन मार्गों को मंजूरी दी है?

(A) म्यांमार 
(B) भूटान 
(C) बांग्लादेश 
(D) श्रीलंका 
उत्तर- (C) बांग्लादेश 

3. हाल ही में किस राज्य में ‘संविधान को पढ़ो और जियो’ अभियान शुरू किया गया है?

(A) पश्चिम बंगाल 
(B) गुजरात 
(C) उत्तर प्रदेश 
(D) राजस्थान 
उत्तर- (D) राजस्थान 

4. हाल ही में किस राज्य सरकार में गैंडों के संरक्षण के लिए ‘राइनो टास्क फोर्स’ गठित किया जाएगा?

(A) राजस्थान 
(B) बिहार 
(C) त्रिपुरा 
(D) ओडिशा 
उत्तर- (B) बिहार 

5. हाल ही में किस राज्य में पहली बार लुप्तप्राय हिमालयी गिद्ध का सफल प्रजनन किया गया है?

(A) असम 
(B) मेघालय 
(C) पश्चिम बंगाल 
(D) त्रिपुरा 
उत्तर- (A) असम 

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2023 

परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*