Today’s Current Affairs in Hindi | 03 अगस्त 2023 (हिंदी करंट अफेयर्स)

1 minute read

यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 03 अगस्त के current affairs today in hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।

03 अगस्त 2023 Current Affairs in Hindi Today 

यहां आज के प्रमुख करंट अफेयर्स की जानकारी दी जा रही है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं:-

  1. हाल ही में ‘तमिलनाडु’ के जेदीबुट्टा साड़ी, कन्याकुमारी मैटी केला और जदेरी नमकट्टी उत्पादों को GI टैंग प्राप्त हुआ है।
  2. हाल ही में ‘5वें विश्व कॉफी सम्मेलन’ बेंगलुरु में किया जाएगा।
  3. हाल ही में हरियाणा राज्य सरकार ने 75 साल से अधिक उम्र वाले पेड़ों के लिये ‘प्राण वायु देवता पेंशन योजना’ की शुरुआत की है।
  4. हाल ही में ‘चीन’ देश में 16 मेगावाट क्षमता वाली दुनिया की सबसे बड़ी पवन टरबाइन को सक्रिय किया है।
  5. हाल ही में भारतीय मूल की लेखिका चेतन मारू का उपन्यास ‘वेस्टर्न लेन’ बुकर प्राइज 2023 की लॉन्गलिस्ट में शामिल हुआ है।
  6. हाल ही में एशिया की सबसे ऊंची भूमि कला प्रदर्शनी ‘लेह’ (लद्दाख) में शुरू की गई है।
  7. हाल ही में उत्तर प्रदेश राज्य के ‘जलेसर घातु शिल्प’ को GI टैंग प्राप्त हुआ है।
  8. हाल ही में भारत का स्वदेशी रूप से विकसित नेक्स्ट जनरेशन MRI स्कैनर ‘नई दिल्ली’ में लॉन्च किया गया है।
  9. हाल ही में ADR द्वारा जारी की गयी रिपोर्ट के अनुसार ‘कर्नाटक’ राज्य में सबसे अधिक अरबपति विधायक हैं।
  10. हाल ही में वाइस एडमिरल ‘राजेश पेंढारकर’ ने ENC के ध्वज अधिकारी के रूप में पदभार संभाला है।  
  11. हाल ही में झारखंड राज्य के जमशेदपुर में भारत का पहला ‘हाइड्रोजन ईंधन उधोग’ स्थापित किया जाएगा।
  12. हाल ही में ‘उतर प्रदेश’ राज्य सरकार ने जल पर्यटन और साहसिक खेल नीति को मंजूरी दी है।
  13. हाल ही में राजस्थान की ‘पछवाई पेंटिंग’ को GI टैंग प्राप्त हुआ है।
  14. हाल ही में भारत का पहला सौंदर्य और जीवन शैली महोत्सव ‘नाइकालैंड’ मुंबई में शुरू हुआ है। 
  15. हाल ही में इंग्लैंड देश के क्रिकेटर ‘मोईन अली’ ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है। 
  16. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया है।
  17. हाल ही में SEBI ने ‘कॉरपोरेट ऋण बाजार विकास कोष’ (CDMDE) की स्थापना करने की घोषणा की है।
  18. हाल ही में ‘बेल्जियम ग्रैंड पिक्स 2023’ का खिताब ‘मैक्स वेरस्टैपेन’ ने जीता है।
  19. हाल ही में भारतीय फ़िल्म ‘चंपारण मटन’ ऑस्कर के सेमीफाइनल में पहुँच गई है।
  20. हाल ही में महाराष्ट्र राज्य का ‘नवी मुंबई’ शहर भारत का पहला सेप्टिक टैंक मुक्त शहर बनने जा रहा है।

03 अगस्त 2023 डेली करेंट अफेयर्स क्विज 

यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं, इन क्वेशन को पढ़कर इनको सॉल्व करने का प्रयास करें:- 

1. हाल ही में ‘5वें विश्व कॉफी सम्मेलन’ की मेजबानी कौनसा देश करेगा?

(A) जर्मनी 
(B) चीन 
(C) भारत 
D) अमेरिका 
उत्तर- (C) भारत 

2. हाल ही में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने किस राज्य में नए ‘विधानसभा भवन’ का उद्घाटन किया है?

(A) त्रिपुरा 
(B) असम 
(C) मेघालय 
(D) सिक्किम 
उत्तर- (B) असम 

3. हाल ही में किस शहर को ‘स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट लिमिटेड’ के तहत 100 इलेक्ट्रॉनिक बसें मिलेगी?

(A) बेंगलुरु 
(B) जयपुर 
(C) गुवाहाटी 
(D) जम्मू 
उत्तर- (D) जम्मू 

4. हाल ही में किस देश ने ‘आपातकाल’ की स्थिति को 6 महीने बढ़ा दिया है?

(A) म्यांमार 
(B) श्रीलंका 
(C) अफगानिस्तान
(D) नाइजर 
उत्तर- (A) म्यांमार 

5. हाल ही में भारत और किस देश ने ‘भूमि सीमा समझौते’ की 8वीं वर्षगांठ मनाई है?

(A) श्रीलंका 
(B) बांग्लादेश 
(C) नेपाल 
(D) भूटान 
उत्तर- (B) बांग्लादेश 

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2023 

परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*