Today School Assembly News Headlines (7 October) : स्कूल असेंबली के लिए 7 अक्टूबर की मुख्य समाचार सुर्खियां

1 minute read
Today School Assembly News Headlines in Hindi (7 October) (1)

स्कूलों में सुबह की प्रार्थना सभा लंबे समय से एक परंपरा रही है। प्रत्येक शिक्षक और छात्र को सभा के लिए हॉल में या शैक्षणिक संस्थान के मैदान में एकत्र होना होता है। प्रार्थना सभा का समय तो बदल सकता है लेकिन इसकी मुख्य गतिविधियां नहीं बदलती हैं और इन गतिविधियों में स्टूडेंट्स के लिए बताई जाने वाली रोजाना के समाचारों की सुर्खियां भी शामिल हैं। इसलिए इस ब्लाॅग में आप Today School Assembly News Headlines in Hindi (7 October) जानेंगे।

Today’s News Headlines in Hindi for School Assembly (7 October)

Today’s News Headlines in Hindi for School Assembly (7 October) इस प्रकार हैंः

  • भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मौद्रिक नीति समिति की 3 दिवसीय बैठक आज से शुरू होगी।
  • गृह मंत्री अमित शाह आज वामपंथी उग्रवाद प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
  • हरियाणा, जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनावों के लिए कल होने वाली मतगणना के लिए व्यापक इंतजाम किए गए।
  • चेन्नई में भारतीय वायुसेना दिवस से पहले एयर शो के रिहर्सल के दौरान वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने किया प्रदर्शन।
  • उप राष्ट्रपति धनखड़ ने भारत की एकता और जनसेवा में डॉ. करण सिंह के योगदान की सराहना की।
  • क्वाड का अभिनव ढांचा परंपरा को चुनौती देता है, जो हिंद-प्रशांत के लिए महत्वपूर्ण है: विदेश मंत्री जयशंकर।

यह भी पढ़ें- आज का इतिहास – Today History in Hindi

स्कूल असेंबली के लिए शिक्षा की समाचार सुर्खियां क्या हैं?

स्कूल असेंबली के लिए करियर, नौकरियों और शिक्षा की समाचार सुर्खियां इस प्रकार हैंः

  • गोवा बोर्ड परीक्षा 2025: GBSHSE ने JEE मेन से टकराव से बचने के लिए कक्षा 12 की परीक्षाएँ स्थगित कीं।
  • UPSC IFS मुख्य परीक्षा 2024 का शेड्यूल upsc.gov.in पर जारी कर दिया गया है।
  • UP पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 का परिणाम अक्टूबर के अंत तक जारी किया जाएगा।
  • दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रों को अब एक साथ दोहरी डिग्री हासिल करने की अनुमति है।
  • राजस्थान पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2024 police.rajasthan.gov.in पर जारी कर दिया गया है।
  • ICAR ने JRF, SRF (PhD) काउंसलिंग स्थगित की।
  • IBPS RRB क्लर्क XIV मेन्स परीक्षा एडमिट कार्ड ibps.in पर जारी कर दिए गए हैं।

स्कूल असेंबली के लिए राष्ट्रीय समाचार सुर्खियां (School Assembly News Headlines For National in Hindi)

स्कूल असेंबली के लिए राष्ट्रीय समाचार सुर्खियां इस प्रकार हैंः

  • यूपी के सीएम ने प्रयागराज में महाकुंभ 2025 के लिए नए बहुरंगी लोगो का अनावरण किया।
  • महाराष्ट्र सरकार और SAI ने मुंबई में राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र स्थापित करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
  • मेट्रो, उपनगरीय रेल से बेंगलुरु में आवागमन में सुधार होगा- रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव।

स्कूल असेंबली के लिए अंतरराष्ट्रीय समाचार सुर्खियां (School Assembly News Headlines For International in Hindi)

स्कूल असेंबली के लिए अंतरराष्ट्रीय समाचार सुर्खियां इस प्रकार हैंः

  • विदेश मंत्री जयशंकर ने मालदीव के राष्ट्रपति डॉ. मुइज्जू से मुलाकात की, भारत-मालदीव संबंधों को बढ़ाने के लिए उनकी प्रतिबद्धता की सराहना की।
  • तूफान के कारण प्रमुख आपूर्ति सुविधा बंद होने के बाद अमेरिकी अस्पतालों में IV द्रव की गंभीर कमी हो गई।
  • श्रीलंका के राष्ट्रपति ने न्याय का वादा किया, 2019 ईस्टर संडे हमलों की जांच में तेजी लाने का संकल्प लिया।

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2024 

स्कूल असेंबली के लिए खेल समाचार सुर्खियां (School Assembly News Headlines For Sports in Hindi)

स्कूल असेंबली के लिए खेल समाचार सुर्खियां इस प्रकार हैंः

  • भारत ने तीन मैचों की सीरीज के पहले टी20 मैच में बांग्लादेश को सात विकेट से हराया।
  • अमेरिकी टेनिस स्टार कोको गॉफ ने सीधे सेटों में चाइना ओपन का फाइनल जीता।
  • महिला टी20 विश्व कप: भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया।
  • जैनिक सिनर ने शंघाई मास्टर्स में एचेवेरी को हराकर रोमांचक वापसी की, चौथे दौर में पहुंची।
  • हॉकी इंडिया ने सुल्तान ऑफ जोहोर कप के लिए 18 सदस्यीय जूनियर पुरुष टीम की घोषणा की।

आज का इतिहास (Today History in Hindi)

7 अक्टूबर के इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैंः

  • 2004 में आज ही के दिन जर्मनी ने सुरक्षा परिषद में भारत की दावेदारी का समर्थन किया था।
  • 2003 में 7 अक्टूबर के दिन ही पाकिस्तान के राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ ने कट्टरपंथियों के ख़िलाफ़ अभियान जारी रखने की घोषणा की थी।
  • 2000 में आज ही के दिन जापान में मानव क्लोनिंग दंडनीय अपराध घोषित किया था।
  • 2000 में 7 अक्टूबर के दिन ही WWF- इंडिया ने पहला राजीव गांधी वन्यजीव संरक्षण पुरस्कार हासिल किया था।
  • 1992 में आज ही के दिन रैपिड एक्शन फोर्स की स्थापना की गई थी।
  • 1977 में 7 अक्टूबर के दिन ही सोवियत संघ ने चौथे संविधान को अंगीकार किया था।
  • 1978 में आज ही के दिन प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी जहीर खान का जन्म हुआ था।
  • 1952 में 7 अक्टूबर को ही रूसी राजनीतिज्ञ व्लादिमीर पुतिन का जन्म हुआ था।
  • 1924 में आज ही के दिन प्रसिद्ध कवि एवं आलोचक विजयदेव नारायण साही का जन्म हुआ था।
  • 1971 में आज ही के दिन केरल के प्रसिद्ध राष्ट्रवादी नेता और समाज सुधारक के. केलप्पन का निधन हुआ था।
  • 1961 में 7 अक्टूबर के दिन प्रसिद्ध क्रांतिकारी व्यक्ति केदारेश्वर सेन गुप्ता का निधन हुआ था।

आज का सुविचार (Thought of The Day in Hindi for School Assembly)

स्कूल असेंबली के लिए आज का विचार इस प्रकार हैः

“जो व्यक्ति समय पर कार्य नहीं करता, वह पछताता है– आचार्य चाणक्य।

संबंधित ब्लाॅग्स

स्कूल असेंबली के लिए 1 अक्टूबर की मुख्य समाचार सुर्खियांस्कूल असेंबली के लिए 2 अक्टूबर की मुख्य समाचार सुर्खियां
स्कूल असेंबली के लिए 3 अक्टूबर की मुख्य समाचार सुर्खियांस्कूल असेंबली के लिए 4 अक्टूबर की मुख्य समाचार सुर्खियां
स्कूल असेंबली के लिए 5 अक्टूबर की मुख्य समाचार सुर्खियांस्कूल असेंबली के लिए 6 अक्टूबर की मुख्य समाचार सुर्खियां

आशा है कि आपको Today’s News Headlines in Hindi for School Assembly (7 October) का आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह की अन्य न्यूज अपडेट्स के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*