Today School Assembly News Headlines (30 June) : स्कूल असेंबली के लिए 30 जून की मुख्य समाचार सुर्खियां

1 minute read
Today School Assembly News Headlines in Hindi (30 June) (1)

स्कूलों में सुबह की प्रार्थना सभा लंबे समय से एक परंपरा रही है। प्रत्येक शिक्षक और छात्र को सभा के लिए हॉल में या शैक्षणिक संस्थान के मैदान में एकत्र होना होता है। प्रार्थना सभा का समय तो बदल सकता है लेकिन इसकी मुख्य गतिविधियां नहीं बदलती हैं और इन गतिविधियों में स्टूडेंट्स के लिए बताई जाने वाली रोजाना के समाचारों की सुर्खियां भी शामिल हैं। इसलिए आज के इस ब्लाॅग में हम Today School Assembly News Headlines in Hindi (30 June) जानेंगे।

Today’s News Headlines in Hindi for School Assembly (30 June)

Today’s News Headlines in Hindi for School Assembly (30 June) इस प्रकार हैंः

  • प्रधानमंत्री मोदी पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू के जीवन और यात्रा पर तीन पुस्तकों का विमोचन करेंगे। 
  • भारत में कई धार्मिक नेताओं ने अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन के बयानों पर कड़ी आपत्ति जताई।
  • भारी बारिश के बीच छत गिरने से दिल्ली में आईजीआई हवाई अड्डे का टर्मिनल टी1 अस्थायी रूप से बंद। 
  • पूर्व राज्यसभा सदस्य धर्मपुरी श्रीनिवास का निधन हो गया है। 
  • सरकार ने छह महीने से कम समय तक योगदान देने वाले सदस्यों को निकासी लाभ प्रदान करने के लिए कर्मचारी पेंशन योजना में संशोधन किया। 
  • प्रधानमंत्री मोदी ‘मन की बात’ कार्यक्रम में देश और विदेश के लोगों के साथ अपने विचार साझा करेंगे।
  • पीएम मोदी ने अमरनाथ यात्रा की शुरुआत पर सभी तीर्थयात्रियों को शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़ें- आज का इतिहास – Today History in Hindi

स्कूल असेंबली के लिए शिक्षा की समाचार सुर्खियां क्या हैं?

स्कूल असेंबली के लिए करियर, नौकरियों और शिक्षा की समाचार सुर्खियां इस प्रकार हैंः

  • एनटीए ने स्थगित यूजीसी नेट, सीएसआईआर-यूजीसी नेट के लिए नई परीक्षा तिथियों की घोषणा की।
  • India Post Vacancies 2024 : इंडिया पोस्ट ने ड्राइवर के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। 
  • JSSC Exam Calendar 2024 : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने जेएसएससी परीक्षा कैलेंडर 2024 जारी कर दिया है।
  • एआईसीटीई ने सम्मेलनों की मेजबानी करने वाले संस्थानों को वित्तीय सहायता के लिए अनुदान शुरू किया।
  • IIRF 2024 केंद्रीय विश्वविद्यालय रैंकिंग में JNU सबसे आगे, डीयू दूसरे स्थान पर।
  • NIMCET 2024 काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन जल्द शुरू हो जाएंगे।
  • आईआईटी मद्रास ने डिजिटल समुद्री और सप्लाई चेन में दुनिया का पहला एमबीए प्रोग्राम शुरू किया।

स्कूल असेंबली के लिए राष्ट्रीय समाचार सुर्खियां (School Assembly News Headlines For National in Hindi)

राष्ट्रीय के लिए स्कूल असेंबली समाचार सुर्खियां इस प्रकार हैंः

  • झारखंड सरकार ने घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 200 यूनिट प्रति माह मुफ्त बिजली देने का फैसला लिया।
  • नागालैंड: तीन नगर पालिकाओं और 21 नगर परिषदों के लिए यूएलबी चुनाव की मतगणना शुरू।
  • कर्नाटक स्थित उडुपी कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड को नॉर्वेजियन कंपनी से INR 1100 करोड़ का ऑर्डर मिला।
  • आईएमडी ने कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून राजस्थान के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ा।

स्कूल असेंबली के लिए अंतरराष्ट्रीय समाचार सुर्खियां (School Assembly News Headlines For International in Hindi)

स्कूल असेंबली के लिए अंतरराष्ट्रीय समाचार सुर्खियां इस प्रकार हैंः

  • भारत ने जिनेवा में स्थायी प्रतिनिधि स्तर की बैठक में ‘कोलंबो प्रक्रिया’ की अध्यक्षता की।
  • विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर एससीओ शिखर सम्मेलन में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे।
  • भारत ने अंतर्राष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता, 2023 पर अमेरिकी विदेश विभाग की रिपोर्ट को खारिज कर दिया और इसे बेहद पक्षपातपूर्ण बताया।
  • मंगोलिया की सत्तारूढ़ पार्टी के एमपीपी ने संसदीय चुनावों में जीत की घोषणा की।
  • पीएम मोदी ने यूरोपीय परिषद के अगले अध्यक्ष चुने जाने पर एंटोनियो कोस्टा को बधाई दी।
  • पेरू में 7.2 तीव्रता का भूकंप आया।
  • ईरान में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान हो रहा है।

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2024 

स्कूल असेंबली के लिए खेल समाचार सुर्खियां (School Assembly News Headlines For Sports in Hindi)

स्कूल असेंबली के लिए खेल समाचार सुर्खियां इस प्रकार हैंः

  • केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष डॉ. पीटी उषा के एशियाई खेलों में योग को शामिल करने के फैसले का स्वागत किया।
  • महिला क्रिकेट: भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहली पारी में चार विकेट पर 525 रन के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया।
  • भारतीय शटलर मालविका बंसोड़ टेक्सास में यूएस ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला एकल सेमीफाइनल में पहुंची।
  • यूएस ओपन: मालविका बंसोड़ और प्रियांशु राजावत तथा भारतीय महिला युगल जोड़ी ट्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद क्वार्टर फाइनल में पहुंची।
  • भारतीय ट्रैक एथलीट किरण पहल ने पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया।
  • हरियाणा की किरण पहल ने पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया।

आज का इतिहास (Today History in Hindi)

30 जून के इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैंः

  • 2012 में 30 जून को ही मोहम्मद मुर्सी मिस्र के राष्ट्रपति बने थे।
  • 2005 में आज ही के दिन ब्राजील ने कनफ़ेडरेशन फ़ुटबाल कप जीता था।
  • 2005 में आज ही के दिन स्पेन ने समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता दी थी।
  • 2000 में 30 जून को ही अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने अमेरिका में डिजिटल हस्ताक्षर को कानूनी मान्यता दी थी।
  • 1997 में आज ही के दिन हांगकांग से ब्रिटिश हुकूमत खत्म हुई थी।
  • 1960 में 30 जून को ही अमेरिका ने क्यूबा से चीनी का आयात बंद करने का फैसला किया था।
  • 1938 में आज ही के दिन कार्टून सुपरमैन पहली बार कॉमिक में नजर आया था।
  • 1894 में 30 जून के दिन ही लंदन में टॉवर ब्रिज काे खोला गया था। 
  • 1894 में आज ही के दिन सोलबॉन पेरिस में अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति की स्थापना हुई थी।
  • 1876 में 30 जून को ही सर्बिया ने तुर्की के खिलाफ युद्ध की घोषणा की थी।
  • 1868 में आज ही के दिन क्रिस्टोफर श्लेस ने टाइपराइटर के लिए पेटेंट अधिकार हासिल किया था।
  • 2003 में आज ही के दिन 4 आस्कर पुरस्कार प्राप्त अभिनेत्री कैथरीन हेपबर्न का निधन हुआ था।
  • 1914 में आज ही के दिन महान स्वतंत्रता सेनानी दादाभाई नौरोजी का निधन हुआ था।

आज का सुविचार (Thought of The Day in Hindi for School Assembly)

स्कूल असेंबली के लिए आज का विचार इस प्रकार हैः

जिस दिन आपके सामने कोई समस्या न आए उस दिन आप यकीन कर सकते है कि आप गलत रास्ते पर जा रहे है- स्वामी विवेकानन्द।

संबंधित ब्लाॅग्स

स्कूल असेंबली के लिए 1 जून की मुख्य समाचार सुर्खियांस्कूल असेंबली के लिए 2 जून की मुख्य समाचार सुर्खियां
स्कूल असेंबली के लिए 3 जून की मुख्य समाचार सुर्खियांस्कूल असेंबली के लिए 4 जून की मुख्य समाचार सुर्खियां
स्कूल असेंबली के लिए 5 जून की मुख्य समाचार सुर्खियांस्कूल असेंबली के लिए 6 जून की मुख्य समाचार सुर्खियां
स्कूल असेंबली के लिए 7 जून की मुख्य समाचार सुर्खियांस्कूल असेंबली के लिए 8 जून की मुख्य समाचार सुर्खियां
स्कूल असेंबली के लिए 9 जून की मुख्य समाचार सुर्खियांस्कूल असेंबली के लिए 10 जून की मुख्य समाचार सुर्खियां
स्कूल असेंबली के लिए 11 जून की मुख्य समाचार सुर्खियांस्कूल असेंबली के लिए 12 जून की मुख्य समाचार सुर्खियां
स्कूल असेंबली के लिए 13 जून की मुख्य समाचार सुर्खियांस्कूल असेंबली के लिए 14 जून की मुख्य समाचार सुर्खियां
स्कूल असेंबली के लिए 15 जून की मुख्य समाचार सुर्खियांस्कूल असेंबली के लिए 16 जून की मुख्य समाचार सुर्खियां
स्कूल असेंबली के लिए 17 जून की मुख्य समाचार सुर्खियांस्कूल असेंबली के लिए 18 जून की मुख्य समाचार सुर्खियां
स्कूल असेंबली के लिए 19 जून की मुख्य समाचार सुर्खियांस्कूल असेंबली के लिए 20 जून की मुख्य समाचार सुर्खियां
स्कूल असेंबली के लिए 21 जून की मुख्य समाचार सुर्खियांस्कूल असेंबली के लिए 22 जून की मुख्य समाचार सुर्खियां
स्कूल असेंबली के लिए 23 जून की मुख्य समाचार सुर्खियांस्कूल असेंबली के लिए 24 जून की मुख्य समाचार सुर्खियां
स्कूल असेंबली के लिए 25 जून की मुख्य समाचार सुर्खियांस्कूल असेंबली के लिए 26 जून की मुख्य समाचार सुर्खियां
स्कूल असेंबली के लिए 27 जून की मुख्य समाचार सुर्खियांस्कूल असेंबली के लिए 28 जून की मुख्य समाचार सुर्खियां

आशा है कि आपको Today School Assembly News Headlines in Hindi (30 June) का आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह की अन्य न्यूज अपडेट्स के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*