Today School Assembly News Headlines (23 September) : स्कूल असेंबली के लिए 23 सितंबर की मुख्य समाचार सुर्खियां

1 minute read
Today School Assembly News Headlines in Hindi 23 September (1)

स्कूलों में सुबह की प्रार्थना सभा लंबे समय से एक परंपरा रही है। प्रत्येक शिक्षक और छात्र को सभा के लिए हॉल में या शैक्षणिक संस्थान के मैदान में एकत्र होना होता है। प्रार्थना सभा का समय तो बदल सकता है लेकिन इसकी मुख्य गतिविधियां नहीं बदलती हैं और इन गतिविधियों में स्टूडेंट्स के लिए बताई जाने वाली रोजाना के समाचारों की सुर्खियां भी शामिल हैं। इसलिए इस ब्लाॅग में आप Today School Assembly News Headlines in Hindi (23 September) जानेंगे।

Today’s News Headlines in Hindi for School Assembly (23 September)

Today’s News Headlines in Hindi for School Assembly (23 September) इस प्रकार हैंः

  • राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों की संख्या बढ़ाई।
  • मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के नेतृत्व में भारत के चुनाव आयोग (ईसीआई) की एक टीम झारखंड में आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए रांची के दो दिवसीय दौरे पर आएगी।
  • रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ नई दिल्ली में राष्ट्रीय कैडेट कोर के संयुक्त राज्य प्रतिनिधि और उप महानिदेशक सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रवासी भारतीयों को राष्ट्रदूत बताते हुए कहा कि वे हमेशा से देश के सबसे मजबूत ब्रांड एंबेसडर रहे हैं।
  • केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ऑस्ट्रेलिया में 19वीं भारत ऑस्ट्रेलिया संयुक्त मंत्रिस्तरीय आयोग की बैठक में भाग लेंगे।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समावेशी और समृद्ध इंडो-पैसिफिक के लिए क्वाड की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला।
  • चार दिवसीय मेगा इवेंट वर्ल्ड फूड इंडिया 2024 संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम 19 सितंबर को नई दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू हुआ था।
  • सरकार ने विभिन्न कोचिंग संस्थानों के उम्मीदवारों/छात्रों को ₹ 1 करोड़ से अधिक की राशि वापस करने की सुविधा दी।

यह भी पढ़ें- आज का इतिहास – Today History in Hindi

स्कूल असेंबली के लिए शिक्षा की समाचार सुर्खियां क्या हैं?

स्कूल असेंबली के लिए करियर, नौकरियों और शिक्षा की समाचार सुर्खियां इस प्रकार हैंः

  • एपी टीईटी 2024 हॉल टिकट जारी; डाउनलोड करने के लिए सीधा लिंक जारी किया गया है।
  • सरकार ने भारतीय छात्रों के लिए $500,000 मूल्य की 50 क्वाड छात्रवृत्ति की घोषणा की।
  • सीबीएसई सीटीईटी 2024 परीक्षा स्थगित, संशोधित तिथि ऑफिशियल वेबसाइट पर चेक की जा सकती है।
  • सीआर, डब्ल्यूआर, एनईआर, एनडब्ल्यूआर के लिए एसएससी एमटीएस एडमिट कार्ड 2024 ssc.nic.in पर जारी कर दिए गए हैं।
  • नीट पीजी काउंसलिंग 2024: राउंड 1 के लिए पंजीकरण mcc.nic.in पर शुरू, आवेदन करने के लिए सीधा लिंक जारी किया गया है।
  • यूपीपीएससी कृषि सेवा प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2024 uppsc.up.nic.in पर जारी कर दिया गया है।

स्कूल असेंबली के लिए राष्ट्रीय समाचार सुर्खियां (School Assembly News Headlines For National in Hindi)

स्कूल असेंबली के लिए राष्ट्रीय समाचार सुर्खियां इस प्रकार हैंः

  • गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने अभिनेता चिरंजीवी को भारतीय फिल्म उद्योग के सबसे सफल स्टार के रूप में सम्मानित किया।
  • मुंबई से बेद्रीनाथ केदारनाथ तीर्थयात्रा के लिए भारत गौरव ट्रेन रवाना हुई।
  • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह राजस्थान में सैनिक स्कूल का उद्घाटन करेंगे।
  • हरियाणा में सी-विजिल के माध्यम से 12,000 से अधिक आदर्श आचार संहिता उल्लंघन की शिकायतों का समाधान किया गया।
  • भारतीय नौसेना गोवा समुद्री संगोष्ठी के 5वें संस्करण की मेजबानी करेगी।
  • केंद्र सरकार ने न्यायमूर्ति ताशी रबस्तान को जम्मू और कश्मीर और लद्दाख के उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया।

स्कूल असेंबली के लिए अंतरराष्ट्रीय समाचार सुर्खियां (School Assembly News Headlines For International in Hindi)

स्कूल असेंबली के लिए अंतरराष्ट्रीय समाचार सुर्खियां इस प्रकार हैंः

  • श्रीलंका में राष्ट्रपति चुनाव में 50% वोट पाने में विफल रहने के कारण मतगणना का दूसरा दौर हुआ था।
  • अनुरा कुमारा दिसानायके श्रीलंका के राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगे।
  • अमेरिका ने प्रधानमंत्री मोदी की अमेरिका यात्रा के दौरान भारत से तस्करी करके लाई गई लगभग 300 प्राचीन वस्तुएं लौटाईं।
  • भारत ने इंडो-पैसिफिक आर्थिक ढांचे के तहत स्वच्छ और निष्पक्ष अर्थव्यवस्था पर समझौतों पर हस्ताक्षर किए।
  • इटली के नेपल्स में संस्कृति पर जी7 मंत्रियों की बैठक का विशेष सत्र आयोजित किया गया।

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2024 

स्कूल असेंबली के लिए खेल समाचार सुर्खियां (School Assembly News Headlines For Sports in Hindi)

स्कूल असेंबली के लिए खेल समाचार सुर्खियां इस प्रकार हैंः

  • बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के लिए भारतीय क्रिकेट टीम में कोई बदलाव नहीं।
  • भारत ने शतरंज ओलंपियाड में ऐतिहासिक दोहरे स्वर्ण पदक जीते।
  • प्रधानमंत्री ने भारतीय शतरंज दल की उल्लेखनीय उपलब्धियों की सराहना की।
  • संग्राम सिंह गामा इंटरनेशनल फाइटिंग चैंपियनशिप में MMA मुकाबला जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष पहलवान बने।
  • भारत ने हंगरी के बुडापेस्ट में शतरंज ओलंपियाड के अंतिम दौर में अमेरिका को हराया।
  • नाजिरा बानो ने खेलो इंडिया महिला लीग में ताइक्वांडो में स्वर्ण पदक जीता।

आज का इतिहास (Today History in Hindi)

23 सितंबर के इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैंः

  • 2009 में आज ही के दिन भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने भारतीय उपग्रह ओशन सैट-2 समेत 7 उपग्रह कक्षा में स्थापित किए थे।
  • 2006 में 23 सितंबर के दिन ही पाकिस्तानी राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने भारतीय प्रधानमंत्री डाॅ. मनमोहन सिंह को वार्ता का निमंत्रण दिया था।
  • 2003 में आज ही के दिन भूटान में लोकतांत्रिक संविधान का ड्राॅफ्ट तैयार किया गया था।
  • 2002 में 23 सितंबर के दिन ही मोजिला फायर फॉक्‍स का पहला वर्जन लाॅन्च हुआ था।
  • 2002 में आज ही के दिन जर्मनी के चांसलर गेरहार्ड श्रीएडर दोबारा सत्ता में आए थे।
  • 1903 में आज ही के दिन स्वतंत्रता सेनानी तथा समाज सुधारक यूसुफ़ मेहरअली का जन्म हुआ था।
  • 1908 में 23 सितंबर को ही हिंदी जगत सुप्रसिद्ध कवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ का जन्म हुआ था।
  • 1935 में आज ही के दिन हिंदी और पंजाबी फ़िल्म अभिनेता प्रेम चोपड़ा का जन्म हुआ था।
  • 1863 में 23 सितंबर को ही स्वतंत्रता संग्राम के दौरान 1857 के विद्रोह में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले स्वतंत्रता सेनानी राव तुलाराम का निधन हुआ था।
  • 1969 में आज ही के दिन आधुनिक आयुर्वेद जगत के प्रख्यात पंडित और चिकित्साशास्त्री सत्यनारायण शास्त्री का निधन हुआ था।

आज का सुविचार (Thought of The Day in Hindi for School Assembly)

स्कूल असेंबली के लिए आज का विचार इस प्रकार हैः

शिक्षा जीवन में सफलता की कुंजी है और शिक्षक अपने छात्रों के जीवन पर स्थायी प्रभाव डालते हैं जिससे वह अपने जीवन में सफल होते हैं– सोलोमन ऑर्टिज़।

संबंधित ब्लाॅग्स

स्कूल असेंबली के लिए 1 सितंबर की मुख्य समाचार सुर्खियांस्कूल असेंबली के लिए 2 सितंबर की मुख्य समाचार सुर्खियां
स्कूल असेंबली के लिए 3 सितंबर की मुख्य समाचार सुर्खियांस्कूल असेंबली के लिए 4 सितंबर की मुख्य समाचार सुर्खियां
स्कूल असेंबली के लिए 5 सितंबर की मुख्य समाचार सुर्खियांस्कूल असेंबली के लिए 6 सितंबर की मुख्य समाचार सुर्खियां
स्कूल असेंबली के लिए 7 सितंबर की मुख्य समाचार सुर्खियांस्कूल असेंबली के लिए 8 सितंबर की मुख्य समाचार सुर्खियां
स्कूल असेंबली के लिए 9 सितंबर की मुख्य समाचार सुर्खियांस्कूल असेंबली के लिए 10 सितंबर की मुख्य समाचार सुर्खियां
स्कूल असेंबली के लिए 11 सितंबर की मुख्य समाचार सुर्खियांस्कूल असेंबली के लिए 12 सितंबर की मुख्य समाचार सुर्खियां
स्कूल असेंबली के लिए 13 सितंबर की मुख्य समाचार सुर्खियांस्कूल असेंबली के लिए 14 सितंबर की मुख्य समाचार सुर्खियां
स्कूल असेंबली के लिए 15 सितंबर की मुख्य समाचार सुर्खियांस्कूल असेंबली के लिए 16 सितंबर की मुख्य समाचार सुर्खियां
स्कूल असेंबली के लिए 17 सितंबर की मुख्य समाचार सुर्खियांस्कूल असेंबली के लिए 18 सितंबर की मुख्य समाचार सुर्खियां
स्कूल असेंबली के लिए 19 सितंबर की मुख्य समाचार सुर्खियांस्कूल असेंबली के लिए 20 सितंबर की मुख्य समाचार सुर्खियां
स्कूल असेंबली के लिए 21 सितंबर की मुख्य समाचार सुर्खियांस्कूल असेंबली के लिए 22 सितंबर की मुख्य समाचार सुर्खियां

आशा है कि आपको Today’s News Headlines in Hindi for School Assembly (23 September) का आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह की अन्य न्यूज अपडेट्स के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*