Today School Assembly News Headlines (20 June) : स्कूल असेंबली के लिए 20 जून की मुख्य समाचार सुर्खियां

1 minute read
Today School Assembly News Headlines in Hindi (20 June) (1)

स्कूलों में सुबह की प्रार्थना सभा लंबे समय से एक परंपरा रही है। प्रत्येक शिक्षक और छात्र को सभा के लिए हॉल में या शैक्षणिक संस्थान के मैदान में एकत्र होना होता है। प्रार्थना सभा का समय तो बदल सकता है लेकिन इसकी मुख्य गतिविधियां नहीं बदलती हैं और इन गतिविधियों में स्टूडेंट्स के लिए बताई जाने वाली रोजाना के समाचारों की सुर्खियां भी शामिल हैं। इसलिए आज के इस ब्लाॅग में हम Today School Assembly News Headlines in Hindi (20 June) जानेंगे।

Today’s News Headlines in Hindi for School Assembly (20 June)

Today’s News Headlines in Hindi for School Assembly (20 June) इस प्रकार हैंः

  • राज्य मंत्री सुरेश गोपी और इसरो अध्यक्ष ने केरल बांधों के लिए बाढ़ जोखिम आकलन पर चर्चा की।
  • प्रधानमंत्री मोदी ने विश्व सिकल सेल दिवस पर सिकल सेल रोग से निपटने में प्रौद्योगिकी की भूमिका पर जोर दिया।
  • केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने पूरे भारत में NIFTEM के विस्तार की योजनाओं की घोषणा की।
  • उपराष्ट्रपति धनखड़ ने डिंडोरी कार्यक्रम में जनजातीय योगदान और सिकल सेल उन्मूलन पर जोर दिया।
  • सिक्किम बाढ़: 1300 पर्यटकों को निकाला गया, बचाव अभियान जारी।
  • कर्नाटक आयुष विभाग ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पहले 10 दिवसीय योगोत्सव का आयोजन किया।
  • असम: बाढ़ के कहर से 1.6 लाख से ज़्यादा लोग प्रभावित, करीमगंज में भूस्खलन से 5 लोगों की मौत।
  • तमिलनाडु: तटरक्षक बल ने समुद्री सुरक्षा एजेंसियों और मछली पकड़ने वाले समुदायों के साथ 2 दिवसीय सागर कवच का आयोजन किया।

यह भी पढ़ें- आज का इतिहास – Today History in Hindi

स्कूल असेंबली के लिए शिक्षा की समाचार सुर्खियां क्या हैं?

स्कूल असेंबली के लिए करियर, नौकरियों और शिक्षा की समाचार सुर्खियां इस प्रकार हैंः

स्कूल असेंबली के लिए राष्ट्रीय समाचार सुर्खियां (School Assembly News Headlines For National in Hindi)

राष्ट्रीय के लिए स्कूल असेंबली समाचार सुर्खियां इस प्रकार हैंः

  • केरल में ‘मालाबार नदी महोत्सव 2024’ का आयोजन किया जाएगा।
  • पटना एयरपोर्ट पर बम की धमकी वाला मेल मिला, सुरक्षा बढ़ा दी गई।
  • सर्वोच्‍च न्‍यायालय लंबित मामलों के सौहार्दपूर्ण निपटारे के लिए 29 जुलाई से 3 अगस्त तक एक ‘विशेष लोक अदालत’ का आयोजन करेगा।
  • नई दिल्ली में सेना के ‘रिसर्च एंड रेफरल अस्‍पताल’ में एक अत्याधुनिक त्वचा बैंक खोला गया है। 
  • भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में ‘पूर्वांचल सहकारी बैंक’ (Purvanchal Cooperative Bank) का लाइसेंस रद्द कर दिया है।
  • वरिष्ठ खेल पत्रकार ‘हरपाल सिंह बेदी’ का 73 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। 

स्कूल असेंबली के लिए अंतरराष्ट्रीय समाचार सुर्खियां (School Assembly News Headlines For International in Hindi)

स्कूल असेंबली के लिए अंतरराष्ट्रीय समाचार सुर्खियां इस प्रकार हैंः

  • नाटो प्रमुख ने पुतिन की उत्तर कोरिया यात्रा के बीच इंडो-पैसिफिक गठबंधन का आह्वान किया।
  • ईरान: काश्मार काउंटी में 5.0 तीव्रता का भूकंप की वजह से 4 की मौत गई, 120 से ज़्यादा घायल।
  • बाइडेन ने अमेरिकी नागरिकों से शादी करने वाले 5 लाख से ज़्यादा अवैध अप्रवासियों को नागरिकता देने का ऐलान किया।

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2024 

स्कूल असेंबली के लिए खेल समाचार सुर्खियां (School Assembly News Headlines For Sports in Hindi)

स्कूल असेंबली के लिए खेल समाचार सुर्खियां इस प्रकार हैंः

  • विश्व चैंपियन नीरज चोपड़ा ने फिनलैंड में विश्व एथलेटिक्स कॉन्टिनेंटल गोल्ड टूर में भाला फेंक में स्वर्ण पदक जीता।
  • डब्ल्यूटीए वेनेटो ओपन महिला एकल प्री-क्वार्टर में अंकिता रैना का सामना इरिना बारा से होगा।
  • भारतीय महिला टीम बेंगलुरू में दूसरे वनडे में दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगी।
  • टी20 क्रिकेट विश्व कप: वेस्टइंडीज में सुपर 8 राउंड शुरू; अमेरिका का सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा।
  • खेल मंत्री ने भारतीय पेशेवर गोल्फ़र शुभंकर शर्मा को पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने पर बधाई दी।
  • ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगैसी ने स्टीफन अवग्यान मेमोरियल 2024 का ताज जीता, करियर की सर्वश्रेष्ठ लाइव रैंक पर पहुँचे।
  • नीरज चोपड़ा तुर्कू में विश्व एथलेटिक्स कॉन्टिनेंटल गोल्ड टूर में भाग लेने के लिए तैयार।

आज का इतिहास (Today History in Hindi)

20 जून के इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैंः

  • 2005 में आज ही के दिन रूस मालवाहक यान एम-53 अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचा था।
  • 2002 में आज ही के दिन अमेरिकी कोर्ट ने मानसिक बीमारों की फांसी की सजा पर रोक लगाई थी।
  • 2001 में 20 जून को ही जनरल परवेज मुशर्रफ़ पाकिस्तान के राष्ट्रपति बने थे।
  • 1991 में 20 जून को ही एकीकृत जर्मनी की राजधानी फिर से ​बर्लिन को बनाने के प्रस्ताव को संसद ने मंजूरी दी थी।
  • 1990 में आज ही के दिन ईरान में भूकंप से 40 हजार से अधिक की मृत्यु हो गई थी।
  • 1976 में आज ही के दिन अमेरिकी राजदूत की हत्या के बाद लेबनान से अमेरिका ने सैकड़ों अपने नागरिकों को वहां से निकाला था।
  • 1960 में 20 जून को ही माली फेडरेशन (बाद में माली और सेनेगल में विभाजन) को फ्रांस से स्वतंत्रता मिली थी।
  • 1921 में 20 जून को ही चेन्नई, भारत शहर में बकिंघम और कर्नाटक मिल्स के श्रमिकों ने 4 महीने की हड़ताल शुरू की थी।
  • 1916 में आज ही के दिन पुणे में एसएनडीटी महिला विश्वविद्यालय की स्थापना हुई।
  • 1887 में 20 जून को ही भारत का सबसे व्यस्ततम रेलवे स्टेशन मुंबई स्थित विक्टोरिया टर्मिनस (छत्रपति शिवाजी टर्मिनस) लोगों के लिए खुला था।
  • 1877 में आज ही के दिन अलेक्जेंडर ग्राहम बेल ने कनाडा के ओंटारियो में दुनिया का पहला वाणिज्यिक टेलीफोन सेवा शुरू की थी।
  • 1863 में 20 जून को ही पश्चिमी वर्जीनिया अमेरिका का 35वां राज्य बना था।

आज का सुविचार (Thought of The Day in Hindi for School Assembly)

स्कूल असेंबली के लिए आज का विचार इस प्रकार हैः

अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारित करो और सभी दूसरे विचार को अपने दिमाग से निकाल दो यही सफलता की पूंजी है– स्वामी विवेकानंद।

संबंधित ब्लाॅग्स

स्कूल असेंबली के लिए 1 जून की मुख्य समाचार सुर्खियांस्कूल असेंबली के लिए 2 जून की मुख्य समाचार सुर्खियां
स्कूल असेंबली के लिए 3 जून की मुख्य समाचार सुर्खियांस्कूल असेंबली के लिए 4 जून की मुख्य समाचार सुर्खियां
स्कूल असेंबली के लिए 5 जून की मुख्य समाचार सुर्खियांस्कूल असेंबली के लिए 6 जून की मुख्य समाचार सुर्खियां
स्कूल असेंबली के लिए 7 जून की मुख्य समाचार सुर्खियांस्कूल असेंबली के लिए 8 जून की मुख्य समाचार सुर्खियां
स्कूल असेंबली के लिए 9 जून की मुख्य समाचार सुर्खियांस्कूल असेंबली के लिए 10 जून की मुख्य समाचार सुर्खियां
स्कूल असेंबली के लिए 11 जून की मुख्य समाचार सुर्खियांस्कूल असेंबली के लिए 12 जून की मुख्य समाचार सुर्खियां
स्कूल असेंबली के लिए 13 जून की मुख्य समाचार सुर्खियांस्कूल असेंबली के लिए 14 जून की मुख्य समाचार सुर्खियां
स्कूल असेंबली के लिए 15 जून की मुख्य समाचार सुर्खियांस्कूल असेंबली के लिए 16 जून की मुख्य समाचार सुर्खियां
स्कूल असेंबली के लिए 17 जून की मुख्य समाचार सुर्खियांस्कूल असेंबली के लिए 18 जून की मुख्य समाचार सुर्खियां

आशा है कि आपको Today School Assembly News Headlines in Hindi (20 June) का आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह की अन्य न्यूज अपडेट्स के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*