Today’s Current Affairs in Hindi | 24 अप्रैल 2023 (हिंदी करंट अफेयर्स)

1 minute read
Today’s Current Affairs in Hindi 24 April 2023

यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 24 अप्रैल 2023 के current affairs today in hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।

24 अप्रैल 2023 Current Affairs in Hindi Today 

यहां आज के प्रमुख करंट अफेयर्स की जानकारी दी जा रही है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं:-

  1. हाल ही में भारतीय नौसेना ने ‘अमेरिका’ से 300 मिलियन डॉलर के हथियार खरीदें है।
  2. हाल ही में ‘स्टेट बैंक ऑफ इंडिया’ (SBI) बैंक डॉलर बॉन्ड के जरिए $50 करोड़ जुटाएगा। 
  3. हाल ही में ‘IIT मद्रास’ तंजानिया देश में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय परिसर स्थापित करेगा।
  4. हाल ही में ‘राधा अयंगर प्लंब’ भारतीय अमेरिकी को US में डिप्टी अंडर सेक्रेटरी ऑफ डिफेंस नियुक्त किया गया है। 
  5. हाल ही में भारत सरकार ने ‘अरुणाचल प्रदेश’ में 4G मोबाइल टावर राष्ट्र को समर्पित किए है।
  6. हाल ही में ‘ओलिवर डाउडेन’ को UK के उप प्रधानमंत्री के रूप में नामित किया गया है।
  7. हाल ही में अज्ञात शवों का ‘DNA डेटाबेस’ रखने वाला पहला राज्य हिमाचल प्रदेश बना है। 
  8. हाल ही में भारतीय सेना में सैन्य कर्मियों को चीनी भाषा का प्रशिक्षण देने के लिए ‘तेजपुर यूनिवर्सिटी’ के साथ समझौता किया है।
  9. हाल ही में स्टार स्पोर्ट्स ने ‘ऋषभ पंत’ को अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है। 
  10. हाल ही में JioCinema ने ‘रोहित शर्मा’ को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है।
  11. हाल ही में ‘नारायण प्रसाद सऊद’ ने नेपाल देश के नए विदेशमंत्री के रूप में कार्यभार संभाला है।
  12. हाल ही में ‘सबकत मलिक’ को जुजुत्सु इंटरनेशनल फेडरेशन की विश्व चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना गया है। 
  13. हाल ही में ‘SpaceX’ के द्वारा लांच विश्व की सबसे बड़ी और शक्तिशाली स्टरशिप की लॉन्चिंग फेल हो गई है। 
  14. हाल ही में जम्मू कश्मीर राज्य में ‘किसान संपर्क अभियान’ कार्यक्रम शुरू किया जाएगा।
  15. हाल ही में तमिलनाडु राज्य सरकार की विधानसभा में ‘फैक्ट्री संशोधन अधिनियम 2023’ पारित किया गया है।
  16. हाल ही में केरल राज्य सरकार ने खेल संस्कृति को पुनर्जीवित करने के लिए ‘वन पंचायत वन प्लेग्राउंड परियोजना’ लॉन्च की है। 
  17. हाल ही में ओड़िशा राज्य सरकार के मुख्यमंत्री ने भारत का पहला ‘हेवी लिफ्ट लॉजिस्टिक ड्रोन’ लॉन्च किया है।
  18. हाल ही में ग्रीस देश के बहुपक्षीय अभियान ‘INIOCHOS’ में भारतीय वायुसेना हिस्सा लेगी। 
  19. हाल ही में असम राज्य सरकार ने ‘कामाख्या कॉरिडोर’ बनाने की घोषणा की है।
  20. हाल ही में महाराष्ट्र राज्य सरकार ने ‘सलोखा योजना’ लागू की है।
  21. हाल ही में नेपाल देश ने ‘जीतगढ़ी पर्व’ मनाया गया है।
  22. हाल ही में ‘पश्चिम बंगाल’ राज्य सबसे अधिक तालाबों और जलाशयों वाले राज्यों की सूची में शीर्ष पर रहा है। 
  23. हाल ही में ए माधवराव को ‘भारत डायनमिक्स लिमिटेड’ के CMD के रूप में नामित किया गया है।
  24. हाल ही में अरुण सिन्हा को ‘राष्ट्रीय तकनीकी अनुसंधान संगठन’ के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है। 
  25. हाल ही में ‘एशियन इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक’ (AIIB) आबू धाबी में अपना पहला विदेशी कार्यालय खोलेगा। 

यह भी पढ़ें – Today History in Hindi| 24 April- क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर का हुआ था जन्म, जानिये आज की अन्य बड़ी घटनाएं

24 अप्रैल 2023 डेली करेंट अफेयर्स क्विज 

यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं, इन क्वेशन को पढ़कर इनको सॉल्व करने का प्रयास करें:-

1.  हाल ही में हुरुन द्वारा जारी ‘ग्लोबल यूनिकॉर्न इंडेक्स’ में कौन शीर्ष पर रहा है?

(A) रूस 
(B) अमेरिका 
(C) जापान 
(D) साउथ कोरिया 
उत्तर- (B) अमेरिका 

2. हाल ही में किस राज्य सरकार ने पंचायतों को त्यौहार मनाने के लिए अनुदान देने की घोषणा की है?

(A) पश्चिम बंगाल 
(B) बिहार 
(C) छतीसगढ़ 
(D) मध्य प्रदेश 
उत्तर- (C) छतीसगढ़ 

3. हाल ही में भारत ने कहा G-20 पार्क विकसित करने का प्रस्ताव रखा है?

(A) बेंगलुरु 
(B) नई दिल्ली 
(C) मुंबई 
(D) लखनऊ 
उत्तर- (B) नई दिल्ली 

4. हाल ही में सीमा विवाद सुलझाने के लिए असम ने किस राज्य के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं?

(A) त्रिपुरा 
(B) मेघालय 
(C) नागालैंड 
(D) अरुणाचल प्रदेश 
उत्तर- (D) अरुणाचल प्रदेश 

5. हाल ही में पूर्वोत्तर का सबसे बड़ा ‘बहुउद्देशीय इनडोर स्टेडियम’ कहां बनाया जा रहा है?

(A) कोहिमा 
(B) शिलांग 
(C) गुवाहाटी 
(D) अगरतला 
उत्तर- (B) शिलांग 

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2023 

परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu Hindi Blogs के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*