GK Full Form in Hindi : GK को हिंदी में क्या कहा जाता है?

1 minute read
GK को हिंदी में क्या कहा जाता है?

GK ki full form जनरल नॉलेज होती है और इसे हिंदी में सामान्य ज्ञान कहते हैं। GK का मतलब होता है ऐसी जानकारी जो नए और पुराने इवेंट्स पर आधारित हो। ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारी को सामान्य ज्ञान कहा जाता है।

GK कई विषय पर आधारित होती है जैसे : विज्ञान का इतिहास, राजनीति, खेल, इतिहास, शास्त्रीय संगीत, कला, साहित्य, सामान्य विज्ञान, भूगोल, चिकित्सा, खोज और इंवेस्टिगेशन, जीव विज्ञान, फिल्म, फैशन, वित्त और लोकप्रिय संगीत आदि।

जनरल नॉलेज ना सिर्फ़ आपके ज्ञान को बढ़ाता है बल्कि आपके करियर व रोज़मर्रा की ज़िंदगी में भी काम आता है। चाहे स्कूल की किताबें हों, कॉलेज का एंट्रेंस एग्जाम हो, नौकरी के लिए एग्जाम हो, इंटरव्यू के प्रश्न हो या हमारे रोजमर्रा के काम या बातचीत हो हर जगह सामान्य ज्ञान आपके काम आता है।  

यदि आपका सामान्य ज्ञान अच्छा हो, तो आपके लिए प्रतियोगी परीक्षाओं को क्लियर करना आसान हो जाता है। इसके साथ ही, आपक सामान्य ज्ञान आपको एक प्रतिभाशाली व्यक्तिव प्रदान करता है और आपके कॉमन सेंस को भी निखारता है।

7 टिप्स जिन्हें यदि आपने फॉलो किया तो आप हर जीके प्रश्न का उत्तर तुरंत दे देंगें 

  1. माइंड पैलेस तकनीक का इस्तेमाल करें- जो पढ़े वो हमेशा के लिए याद हो जाए तो आपको उस विषय को रोजमर्रा की चीज़ो से रिलेट करके याद करना होगा। रोजमर्रा की चीज़ो से रिलेट करके किसी विषय को याद करने पर आपको वह विषय काफ़ी लम्बे समय तक याद रहता। 
  2. खुद को या किसी अन्य को पढ़ाएं– आपने जो कुछ पढ़ा है उसे खुद को शीशे के सामने खड़े होकर या किसी अन्य को समझाने की कोशिश करें।  ऐसा करने से आपके कांसेप्ट अच्छी तरह समझ आ जाएगा क्योंकि समझाने से पहले आपको खुद समझ आना ज़रूरी है। 
  3. समाचार पत्र पढ़ें– समाचार पत्र पढ़ने से आप अपने सामान्य ज्ञान को आसानी से बढ़ा सकते हैं। आज कल अख़बार इंटरनेट पर उपलब्ध है जो आप अपने मोबाइल या फिर लैपटॉप पर आसानी से पढ़ सकते है। अगर आपके घर पर रोजाना अख़बार आता है तो आप कुछ समय अख़बार को दें और उस में से महत्वपूर्ण न्यूज़, देश और विदेश के करेंट अफेयर्स को जरुर पढ़ें।
  4. रेडियो सुनें– रेडियो सुनना एक अच्छी आदत है क्योकि रेडियो सुनने के साथ साथ आप और भी काम कर सकते है। इसके अलावा बहुत से रेडियो चैनल अपने चैनल पर सामान्य ज्ञान से जुडी प्रतियोगिता लेकर आते हैं। इसके अलावा रेडियो के द्वारा आप यात्रा करते समय, घर पर कोई काम करते समय, स्कूल और कोचिंग जाते समय आसानी से अपने मोबाइल पर GK सुन सकते हैं।
  5. यूट्यूब देखें– आज यूट्यूब पर कई सारे ऐसे चैनल हैं जो हर दिन सामान्य ज्ञान को पढ़ाते है इसके अलावा उनके द्वारा बताए गए सामान्य ज्ञान में काफी महत्वपूर्ण जानकारियां होती है। यूट्यूब के जरिए भी आप अपनी जीके को मजबूत कर सकते हैं।
  6. GK एप्प्स की मदद लें– आप अपने फ़ोन पर आसानी से GK एप्प्स के माध्यम से सामान्य ज्ञान याद कर सकते है।
  7. GK की बुक्स पढ़ें– किताब पढ़ना एक बहुत बढ़िया आदत है जब चाहे तब आप आसानी से पढ़ सकते है और अपना सामान्य ज्ञान बढ़ा सकते हैं, अगर आप किताब के बारे में नहीं जानते है तो कोई बात नहीं है। बाज़ार में कई पोपुलर सामान्य ज्ञान किताबें उपलब्ध हैं, जिसे आप सरकारी और बैंकिंग जैसे प्रतियोगी परीक्षा के लिए पढ़ सकते हैं।

ऐसी ही छोटी लेकिन महत्वपूर्ण कंटेंट के लिए हमारे साथ बनें रहें। 

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*