Saptah Mein Kaun Sa Samas Hai – जानिए सप्ताह में कौनसा समास है?

1 minute read
Saptah Mein Kaun Sa Samas Hai

क्या आप सोच रहे हैं Saptah Mein Kaun Sa Samas Hai? तो आपको बता दें कि सप्ताह में द्विगु समास है। यह जानने से पहले की द्विगु समास क्या होता है, यह जानते हैं कि समास किसे कहते हैं? अलग अर्थ रखने वाले दो शब्दों या पदों (पूर्वपद तथा उत्तरपद) के मेल से बना तीसरा नया शब्द या पद समास या समस्त पद कहलाता है तथा वह प्रक्रिया जिसके द्वारा ‘समस्त पद’ बनता है, समास-प्रक्रिया कही जाती है। Saptah Mein Kaun Sa Samas Hai यह तो आप जान गए हैं, आप इस ब्लॉग में आगे जानेंगें सप्ताह का समास विग्रह, सप्ताह में द्विगु समास क्यों हैं, द्विगु समास क्या होता है साथ ही द्विगु समास के कुछ अन्य उदाहरण। 

Saptah mein Kaun sa Samas Hai?

सप्ताह में द्विगु समास है।

द्विगु समास क्या है?

Samas in Hindi में द्विगु समास के बारे में यहां बताया जा रहा हैः

  • द्विगु समास भी तत्पुरुष समास का ही उपभेद है; अत: इसका भी पूर्वपद गौण तथा उत्तरपद प्रधान होता है। 
  • द्विगु समास’ तथा ‘कर्मधारय समास’ में सबसे बड़ा अंतर यही है कि द्विगु समास का पूर्वपद संख्यावाची विशेषण होता है जबकि कर्मधारय समास का पूर्वपद अन्य कोई भी विशेषण हो सकता है।
  • सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि द्विगु समास का उत्तरपद किसी समूह का बोध कराता है। यदि विग्रह करते समय उत्तरपद के साथ समूह या समाहार शब्द का प्रयोग नहीं किया गया हो तो पूर्वपद संख्यावाची होते हुए भी यह ‘कर्मधारय समास’ कहलाएगा। ‘द्विगु समास’ के उदाहरण इस प्रकार हैं:
समस्तपदविग्रह-1 (कर्मधारय समास)विग्रह-II (द्विगु समास)
पंचतंत्रपाँच हैं तंत्र जोपाँच तंत्रों का समाहार
अष्टसिद्धिआठ सिद्धियां हैं जोआठ सिद्धियों का समाहार
चतुर्भुजचार भुजाएँ हैं जोचार भुजाओं का समाहार
चवन्नीचार आने हैं जोचार आनों का समाहार

अन्य उदाहरण

समस्तपदसमास-विग्रह
दुराहादो राहों का समाहार
सतसईसात सौ दोहों का समाहार
तिरंगातीन रंगों का समाहार
दशाननदस आननों (मुखों) का समाहार
पंचवटीपाँच वट वृक्षों का समूह
सप्ताहसात दिनों का समूह
पंजाबपाँच आबों का समाहार
अठन्नीआठ आनों का समाहार
नवग्रहनौ ग्रहों का समाहार
नवरत्ननव रत्नों का समाहार
शताब्दीसौ अब्दों (वर्षों) का समाहार
नवरात्रनव (नौ) रातों का समाहार
पंचमुखीपाँच मुखों का समाहार
त्रिफलातीन फलों का समाहार

Sapta शब्द का समास विग्रह

सप्ताह शब्द का सामासिक विग्रह होगा- सात आह (दिनों) का समूह है। क्योंकि इसमें पहला पद संख्यावाची व दूसरा पद संज्ञा है और इसका समास विग्रह समूह का बोध करा रहा है इसलिए सप्ताह में द्विगु समास है।

द्विगु और कर्मधारय समास में अंतर

द्विगु समास तथा कर्मधारय समास में सबसे बड़ा अंतर यही है कि द्विगु समास का पूर्वपद संख्यावाची विशेषण होता है जबकि कर्मधारय समास का पूर्वपद विशेषण हो सकता है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि द्विगु समास का उत्तरपद किसी समूह का बोध कराता है। यदि विग्रह करते समय उत्तरपद के साथ समूह या समाहार शब्द का प्रयोग नहीं किया गया हो तो पूर्वपद संख्यावाची होते हुए भी यह कर्मधारय समास कहलाएगा।

FAQs

द्विगु समास का उदाहरण कौन सा है?

पंचवटी।

सप्ताह में कौन सा समास है?

द्विगु समास।

त्रिभुज का समास विग्रह क्या है?

 तीन भुजाओं का समाहार।

मृत्युंजय में कौन सा समास है?

बहुव्रीहि समास।

उम्मीद है, Saptah Mein Kaun Sa Samas Hai आपको समझ आया होगा। यदि आप समास के अन्य प्रश्नों से जुड़े ब्लॉग्स पढ़ना चाहते हैं तो Leverage Edu के साथ बनें रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*