RSMSSB ANM Result 2024: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने जारी किया ANM एग्जाम रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से करें चेक 

1 minute read
RSMSSB ANM Result 2024

RSMSSB ANM Result 2024: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने एक नोटिफिकेशन जारी करते हुए,  संविदा सहायक नर्स मिडवाइफरी (ANM) भर्ती की लिखित परीक्षा के परिणाम 11 जून 2024 को जारी कर दिए हैं। जो उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे, वे RSMSSB की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर या इस खबर में दिए  की मदद से नतीजे देख सकते हैं। 

आपको बता दें की उम्मीदवारों के लिए परीक्षा 3 फरवरी 2024 को आयोजित की गई थी। जिसके बाद RSMSSB ने 24 फरवरी को ANM 2024 एग्जाम की अंसार-की  को जारी कर दिया गया था। आयोग ने उम्मीदवारों को 2 मार्च 2024 तक आपत्तियां दर्ज कराने का मौका था।

राजस्थान सरकार के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के तहत कुल 3,058 संविदा ANM पदों की घोषणा की गई थी। इनमें से 2,770 गैर अनुसूचित और 288 अनुसूचित क्षेत्रों में हैं। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को डाक्यूमेंट्स वेरिफेकशन के लिए उपस्थित होना होगा।

RSMSSB ANM Result 2024: कैसे करें चेक 

उम्मीदवारों के लिए RSMSSB ANM GNM रिजल्ट 2024 डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप को देख सकते हैं।

  • स्टेप 1: RSMSSB की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएँ।
  • स्टेप 2: होमपेज पर ‘परिणाम’ ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • स्टेप 3: ‘ANM 2023 रोल नंबर, डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों की लिस्ट’ वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • स्टेप 4: अब स्क्रीन पर एक पीडीएफ दिखाई देगा। इसमें मेरिट लिस्ट और डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन जानकारी शामिल होंगी।

RSMSSB ANM Result 2024 Direct Link Pdf 

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा OMR आधारित ऑफलाइन परीक्षा आयोजित कराई गई थी। एग्जाम में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न थे, जिनके लिए 400 अंक निर्धारित थे। प्रत्येक प्रश्न के लिए 4 अंक निर्धारित थे तथा प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक कटा जाएगा। परीक्षा 90 मिनट तक चली। RSMSSB ANM परीक्षा में सफल होने के लिए 40% अंक प्राप्त करने की आवश्यकता थी। 


इसी और अन्य प्रकार की Leverage Edu न्यूज़ अपडेट्स के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*