रोहित शर्मा का करियर, प्रारम्भिक जीवन, अवार्ड और अचिवमेंट जानिए सम्पूर्ण जानकारी

1 minute read
576 views

Rohit Sharma जो आईपीएल में मुंबई इंडियंस के कप्तान हैं। Rohit Sharma Ki Safalta Ki Kahani इस ब्लॉग में विस्तार से दी गई है।

रोहित शर्मा का जन्म 30 अप्रैल 1987
उनकी उम्र 33 साल
उनका परिवार पूर्णिमा शर्मा (माँ), गुरुनाथ शर्मा (पिता), विशाल शर्मा (भाई), रितिका सजदेह (पत्नी), समायरा (बेटी)
कप्तानी वह इंडियन क्रिकेट टीम के वाइस- कप्तान और मुंबई इंडियंस टीम के कप्तान है। 
रोहित शर्मा का निक-नेम हीटमैन

Rohit Sharma का जीवन परिचय

रोहित गुरुनाथ शर्मा का जन्म 30 अप्रैल 1987 में हुआ था। वह एक मशहूर भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी है। IPL में वह मुंबई की तरफ से खेलते है और IPL की मुंबई इंडियंस टीम के कप्तान है। मुंबई इंडियंस टीम में वह राइट हैंडेड बैट्समैन और प्रासंगिक राइट आर्म ऑफ ब्रेक बॉलर है। वह इंडियन नेशनल टीम के वाइस- कैप्टन है। Rohit Sharma को इंडियन क्रिकेट टीम में ‘हिटमैन’ कहा जाता है। Rohit Sharma ने अब तक 376 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। 

रोहित एक बहुत ही आक्रामक  बल्लेबाज है। सुनील गावस्कर जी ने द टाइम्स ऑफ़ इंडिया के एक लेख में रोहित की बल्लेबाजी की तुलना वीरेंद्र सहवाग और विव रिचर्ड्स की बल्लेबाजी से की है। आमतौर पर रोहित को मैच में ओपनिंग बैट्समैन  रखा जाता है। रोहित ज्यादातर गेंदबाजी नहीं करते पर उन्हें राइट आर्म ऑफ स्पिनिंग अच्छे से आती है। रोहित को कई ब्रैंड्स की तरफ से स्पॉन्सरशिप मिली है जैसे- CEAT और द स्विस वाच मेकर। शर्मा की शादी दिसम्बर 2015 में रितिका सजदेह से हुई।

Souce: Celebrity News

यह भी पढ़ें : Shahrukh Khan Biography in Hindi

Rohit Sharma का करियर

मार्च 2005 में शर्मा ने वेस्टर्न ज़ोन में सेंट्रल ज़ोन के साथ देओधर ट्रॉफी के लिए मैच खेली। रोहित ने उस मैच में 123 गेंदों में 142 रन्स बनाए। रोहित ने न्यूजीलैंड की मैच पहली बार खेली।

IPL करियर

रोहित ने 2008 में डेक्कन चार्जर्स टीम की तरफ से अपनी पहली मैच खेली। डेक्कन चार्जर्स टीम हैदराबाद की टीम है। इस कॉन्ट्रैक्ट में उन्हें अन्दाज़ से 5 करोड़ की रकम दी गयी। अगले IPL के ऑक्शन में रोहित को 2 मिलियन डॉलर के लिए मुंबई इंडियंस ने खरीदा। वह जब से मुंबई इंडियंस टीम के लिए खेल रहे है। अभी रोहित को उस टीम का कप्तान चुना गया है। IPL में शर्मा मुंबई इंडियंस टीम के कप्तान है। उन्हें इस टीम की कप्तानी सन 2013 में दी गयी।  और उन्होंने अपनी पहली ही मैच में टाइटल हासिल किया।

टेस्ट मैच करियर

रोहित कभी एक टेस्ट क्रिकेटर नहीं थे। उन्होंने टेस्ट मैच में अपनी पहली मैच नवम्बर 2013 में खेली। उस सीरीज में सचिन तेंदुलकर रिटायर हुए थे। इस मैच में रोहित ने 177 रन बनाए। उनका यह स्कोर शिखर धवन के 187 के स्कोर के बाद सेकंड बेस्ट माना गया।  लेकिन उन्होंने टेस्ट सीरीज कंटिन्यू नहीं की। और उसके बाद 2018-19 में उन्हें test सीरीज के लिए सिलेक्ट किया गया।  शर्मा इंडियन क्रिकेट टीम के वाइस कप्तान के रूप चुना गया।इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की अनुपस्थिति में Rohit Sharma को कप्तान के जगह रखा जाता है।

Rohit Sharma के द्वारा खेले गये कुल मैच

Rohit Sharma ने आज तक कुल 1120 मैच खेली। उनमें 38 टेस्ट मैच थी, ODI की 227 मैच, T20I की 111 मैचेस, FC की 98 मैचेस, लिस्ट A की 298 मैचेस और T20 की 348 मैचेस खेली। इन मैचों में उन्होंने बल्लेबाज और गेंदबाज की भूमिका खूब निभाई।

टेस्ट 38
ODI 227
T20I 111
FC 98
लिस्ट A 298
T20 348
नवम्बर 2014 श्री लंका के साथ हुई उस मैच में रोहित ने हाइयस्ट स्कोर इन वन डे इंटरनेशनल का वर्ल्ड रिकॉर्ड ब्रेक किया। 
2015 रोहित ने क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत के लिए 8 मैचेस खेले। एक टूर्नामेंट में 330 रन्स स्कोर किए और 1 सेंचुरी पूरी की। 
दिसंबर 2017 रोहित को श्री लंका टूर में टीम का कप्तान बनाया गया। इस दौरे के दौरान यह श्रृंखला 2-1 से जीत ली। 
जनवरी 2019 ऑस्ट्रेलिया के साथ हुई मैच में, रोहित ने 133 रन्स बनायी लेकिन इंडिया 34 रन से वह मैच हार गयी। 
मार्च 2019 होम सीरीज में 56 स्कोर बनाया और एक दिन में 8000 वा रन बनाया। 

रोहित शर्मा का प्रारम्भिक जीवन

रोहित गुरुनाथ शर्मा का जन्म 30 अप्रैल 1987 को बंसोड़, नागपुर, महाराष्ट्र में हुआ। उनके पिताजी गुरुनाथ शर्मा ट्रांसपोर्ट स्टॉर्हाउस में केयरटेकर का काम करते थे। उनकी मां पूर्णिमा शर्मा विशाखापटनम से है। उन्हें एक छोटे भाई है जिनका नाम विशाल शर्मा है। रोहित के पिता की आमदनी कम होने के कारण वह बोरीवली में अपने दादा-दादी  के साथ रहते थे। उनको दादा-दादी ने बड़ा किया। वह सिर्फ 2 दिन अपने माता पिता के घर नागपुर जाते थे। उन्होंने अपने काका के पैसे लेकर क्रिकेट का कैंप जोईन किया। वह अपने स्कूल में भी क्रिकेट खेला करते थे। उन्होंने 18 साल की उम्र में देओधर ट्रॉफी के लिए मैच खेला। उनकी शादी रितिका सजदेह के साथ सन् 2015 में हुई। उन्हें 2 साल की एक बेटी है। 

पर्सनल लाइफ़

Rohit Sharma की शादी रितिका सजदेह से हुई जो पेशे से एक स्पोर्ट्स मैनेजर है। वह मुंबई इंडियंस टीम के लिए ब्रांड एंडॉर्समेंट का काम किया करती थी। रितिका के परिवार में माता टीना सजदेह, पिताजी बॉबी सजदेह और भाई कुणाल सजदेह है। रोहित और रितिका एक ब्रांड शूट के दौरान 2008 में मिले। वह 6 साल तक रिलेशनशिप में थे और उन दोनो की शादी 13 दिसंबर 2015 में हुई। उनकी बेटी  समायरा जिसका जन्म 2018 में हुआ। 

Rohit Sharma के महत्वपूर्ण अवार्ड और अचिवमेंट

  1. राजीव गांधी खेल रत्न 
  2. अर्जुन अवार्ड फ़ॉर क्रिकेट
  3. राजीव गांधी खेल रत्न अवार्ड फ़ॉर क्रिकेट
  4. GQ अवार्ड फ़ॉर स्पोर्ट्स्मन ऑफ़ द यीअर
  5. ICC ODI प्लेअर ऑफ़ द यीअर
  6. ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप 

यह भी पढ़ें : Virat Kohli Biography in Hindi

FAQs

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रोहित शर्मा के कितने छक्के हैं?

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रोहित शर्मा ने 526 छक्के लगाए हैं।


रोहित शर्मा ने कितनी आईपीएल ट्रॉफी जीती?

रोहित शर्मा ने पांच आईपीएल ट्रॉफी जीती है।

आशा है कि आपको हमारा यह ब्लॉग, Rohit Sharma Ki Safalta Ki Kahani पसंद आया होगा। यदि आप हिंदी के अन्य ब्लॉग्स पढ़ना चाहते हैं तो दिए गए लिंक के द्वारा पढ़ सकते हैं।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*

10,000+ students realised their study abroad dream with us. Take the first step today.
Talk to an expert