RBSE Arts Result 2024 Class 12 : लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, 96.88 % रहा 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट

1 minute read
RBSE Arts Result 2024 Class 12

RBSE Arts Result 2024 Class 12 : राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने  RBSE Arts Result 2024 Class 12 को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया है। जो छात्र RBSE Arts 12th Exam में शामिल हुए थे वे आज, 20 मई, 2024 को दोपहर 12:15 बजे तक अपने रिजल्ट को वेबसाइट rajresults.nic.in या rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

इस बार आर्ट्स स्ट्रीम की परीक्षा में कुल 5,78,494 परीक्षार्थी रजिस्ट्रेस्शन लिया था, जिसमें से 5,69,575 छात्रों ने परीक्षा दी, आर्ट स्ट्रीम की परीक्षा का पास प्रतिशत 96.88 रहा. जिसमें से लड़कों का पास प्रतिशत 95.80 और लड़कियों का पास प्रतिशत 97.86 है।

RBSE Arts Result 2024 Class 12: इस डॉक्यूमेंट को रखें अपने पास

राजस्थान 12वीं आर्ट रिजल्ट चेक करने और डाउनलोड करने के लिए छात्रों के पास अपना रोल नंबर और जन्मतिथि होनी चाहिए। कैंडिडेट को इसकी जानकारी अपने प्रवेश पत्र या हॉल टिकट पर मिलेगी। अगर किसी छात्र का प्रवेश पत्र या हाल टिकट खो गया है तो वो अपने स्कूल से संपर्क कर सकता है। 

Rajasthan Board 12th Arts Result Direct Link Here

RBSE Arts Result 2024 Class 12: सफल होने के लिए लाने होंगे इतने नंबर

आरबीएसई कक्षा 12 परिणाम 2024 में सफलता प्राप्त करने के लिए  प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने चाहिए। कला, वाणिज्य और विज्ञान सहित सभी स्ट्रीम के लिए मानदंड समान हैं। जो कोई भी न्यूनतम मानदंड से एक अंक भी कम अंक लाते हैं तो, उसे असफल माना जाएगा और उसे कंपार्टमेंट परीक्षा देनी होगी।

पिछले वर्षों के आंकड़ों के अनुसार, 2023 में 12वीं के कला वर्ग के लिए उत्तीर्ण प्रतिशत 92.35 प्रतिशत था, जबकि विज्ञान स्ट्रीम के लिए यह 95.65 प्रतिशत और वाणिज्य के लिए 96.60 प्रतिशत था।

Rajasthan Arts Result 2024 Class 12: इन स्टेप से कर पाएंगे रिजल्ट चेक

  • स्टेप 1. कैंडिडेट सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajresults.nic.in पर जाएं
  • स्टेप 2. होमपेज पर कक्षा 12 परिणाम 2024 का लिंक पर क्लिक करें।
  • स्टेप 3. स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा, जिसमें आपसे रोल नंबर और जन्म तिथि आदि जानकारी दर्ज करें।
  • स्टेप 4. इसके बाद कैप्चा कोड डालें।
  • स्टेप 5. इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें और आपका RBSE Arts Result 2024 Class 12 सामने होगा।
  • स्टेप 6. अपना रिजल्ट चेक करें और इसका प्रिंटआउट ले लें।

आपको बता दें की आरबीएसई कक्षा 12वीं की परीक्षा 29 फरवरी, 2024 को शुरू हुई और 4 अप्रैल, 2024 को समाप्त हुई। दूसरी ओर, आरबीएसई कक्षा 10 की परीक्षा 7 मार्च को शुरू हुई और 30 मार्च को समाप्त हुई।

ये भी पढ़ें :


उम्मीद है आपको RBSE Art Result 2024 से सम्बंधित सभी जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही लेटेस्ट बोर्ड एग्जाम अपडेट की जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहे।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*