FCI यानी फ़ूड कॉर्पोरेशन ऑफ़ इंडिया, भारत की एक बड़ी सेंट्रल गवर्नमेंट ऑर्गेनाइजेशन है जो पूरे देश में अनाज की सप्लाई मैनेज करता है। अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो FCI एक अच्छा विकल्प है। यहां अच्छी सैलरी, जॉब सिक्योरिटी और साथ में गवर्नमेंट बेनिफिट्स भी मिलते हैं।
हर साल FCI की ऑफिशियल वेबसाइट पर कई रिक्रूटमेंट के नोटिफिकेशन जारी किए जाते हैं। जिसमें मांगी योग्यता के आधार पर आप अप्लाई कर सकते हैं।
इस ब्लॉग में FCI क्या है, इसमें कौन सी पोस्ट होती है, योग्यता, एप्लीकेशन प्रोसेस, सिलेक्शन प्रोसेस आदि की जानकारी दी गई है।
| विवरण | जानकारी |
| स्थापना | 14 जनवरी 1965, तंजावुर (तमिल नाडु) |
| मिनिस्ट्री | मिनिस्ट्री ऑफ कंज्यूमर अफेयर्स, फूड एंड पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन |
| ऑफिशियल वेबसाइट | fci.gov.in |
| जॉब टाइप | सेंट्रल गवर्नमेंट PSU |
| हेडक्वार्टर | न्यू दिल्ली |
| ज़ोन | नॉर्थ, साउथ, ईस्ट, वेस्ट, नॉर्थ ईस्ट + HQ |
This Blog Includes:
FCI क्या है?
फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (FCI) एक केंद्रीय सरकार की सांविधिक संस्था है, जिसकी स्थापना फूड कॉरपोरेशंस एक्ट, 1964 के तहत की गई थी। इसने 14 जनवरी 1965 को तमिलनाडु के तंजावुर से अपना काम शुरू किया था। वर्तमान में इसका मुख्यालय नई दिल्ली में है।
एफसीआई को बनाने की जरूरत इसलिए पड़ी क्योंकि 1960 के दशक में भारत में अनाज की भारी कमी थी। उस समय देश को अमेरिका से पीएल-480 योजना के तहत गेहूं आयात करना पड़ता था, यानी देश अपनी जरूरत का अनाज खुद नहीं उगा पा रहा था।
ऐसी स्थिति में सरकार को एक ऐसी संस्था की जरूरत थी जो किसानों से सीधे अनाज खरीद सके, उसे सुरक्षित तरीके से भंडारित कर सके और जरूरत के अनुसार पूरे देश में पहुंचा सके। इसी उद्देश्य से एफसीआई की स्थापना की गई।
FCI का काम क्या होता है?
FCI का काम सिर्फ अनाज का भंडारण करना नहीं है, यह एक पूरा सिस्टम है। इसको तीन बड़े हिस्सों में समझा जा सकता है:
1. खरीदी (प्रोक्योरमेंट):
FCI हर साल गवर्नमेंट के डिफाइन किए हुए मिनिमम सपोर्ट प्राइस (MSP) पर सीधे किसानों से गेहूं और चावल खरीदता है। यह MSP गवर्नमेंट निर्णय करती है ताकि किसान को उसकी फसल का सही दाम मिले। 2024-25 में FCI ने लगभग 266 LMT (लाख मेट्रिक टन) गेहूं की खरीद की जो मुख्य रूप से पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश जैसे राज्यों से आता है।
प्रोक्योरमेंट सिर्फ खरीद नहीं है, FCI के ट्रेंड ऑफिसर्स मंडी में जाते हैं, अनाज की क्वालिटी चेक करते हैं और तब पेमेंट होती है। गेहूं के लिए फेयर एवरेज क्वालिटी (FAQ) स्टैंडर्ड्स फॉलो किए जाते हैं।
2. भंडारण (स्टोरेज):
अनाज खरीदने के बाद उसे सही तरीके से स्टोर करना FCI की जिम्मेदारी है। FCI के पास पूरे देश में गोडाउन्स और साइलोज का एक बड़ा नेटवर्क है जिसकी भंडारण क्षमता लगभग 371.93 LMT है। इनमें FCI के खुद के गोडाउन्स भी हैं और किराए के निजी गोदाम भी। अनाज को खराब होने से बचाने के लिए प्रॉपर टेम्परेचर, ह्यूमिडिटी कंट्रोल और पेस्ट मैनेजमेंट किया जाता है। अगर अनाज खराब हो तो यह सीधे पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम को प्रभावित करता है, इसलिए स्टोरेज एक अहम काम है।
3. वितरण (डिस्ट्रीब्यूशन)
FCI का तीसरा और सबसे महत्वपूर्ण काम है अनाज को स्टेट गवर्नमेंट्स तक पहुंचाना। स्टेट गवर्नमेंट्स फिर इसे राशन की दुकानें (फेयर प्राइस शॉप्स) के जरिए NFSA (नेशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट) के बेनिफिशियरीज तक पहुंचाती हैं। देश की लगभग 81.35 करोड़ पॉपुलेशन NFSA के अंतर्गत सब्सिडाइज्ड अनाज पाती है और यह सप्लाई चेन FCI से शुरू होती है।
इसके अलावा बफर स्टॉक मेंटेन करना भी FCI का काम है, मतलब फ्लड, ड्रॉट या किसी और इमरजेंसी में गवर्नमेंट के पास इतना अनाज हो कि स्थिति संभाली जा सके।
FCI ज़ोन
FCI पूरे भारत में 5 क्षेत्रीय कार्यालय के जरिए काम करता है, नॉर्थ, साउथ, ईस्ट, वेस्ट और नॉर्थ ईस्ट। हर जोन में रीजनल और डिस्ट्रिक्ट लेवल ऑफिसेस होते हैं। इसका मतलब यह भी है कि FCI में नौकरी मिलने पर पोस्टिंग किसी भी जोन में हो सकती है और ट्रांसफर भी होता रहता है। इसलिए अप्लाई करते समय पसंदीदा क्षेत्र जरूर ध्यान से भरें।
| ज़ोन | स्टेट्स |
| नॉर्थ जोन | पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, J&K, दिल्ली |
| साउथ जोन | आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिल नाडु, केरल, कर्नाटक |
| ईस्ट जोन | वेस्ट बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा |
| वेस्ट जोन | महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ |
| नॉर्थ ईस्ट जोन | असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश |
FCI में प्रमुख पोस्ट, काम और योग्यता
FCI में रिक्रूटमेंट 4 केटेगरीज़ में होती है। नीचे हर पोस्ट का काम, एजुकेशनल क्वालिफिकेशन और आयु सीमा एक साथ दी गई है।
केटेगरी I & II – मैनेजर और मैनेजमेंट ट्रेनी (ग्रुप A & B)
| पोस्ट | मुख्य काम | शैक्षिक योग्यता | अधिकतम आयु सीमा |
| मैनेजर (जनरल) | ऑफिस और डिपो दोनों जगह पोस्टिंग हो सकती है। फाइल्स, रिकॉर्ड्स और कॉरेस्पॉन्डेंस हैंडल करना, इंटर-डिपार्टमेंटल कोऑर्डिनेशन, गवर्नमेंट पॉलिसीज का इम्प्लीमेंटेशन, सीनियर ऑफिसर्स को डेटा और अल्टरनेटिव्स के साथ फाइल्स सबमिट करना | ग्रेजुएशन (मिनिमम 60% मार्क्स) किसी भी स्ट्रीम से या CA/ICWA/CS | 28 साल |
| मैनेजर (डिपो) | डिपो का ओवरऑल इंचार्ज, एक अच्छे स्टोर कीपर की तरह काम करना। गोडाउन में अनाज की रिसीट, स्टोरेज और डिस्पैच सुपरवाइज करना, इन्वेंटरी कंट्रोल, स्टॉक की फिजिकल वेरिफिकेशन, थेफ्ट और वेस्टेज रोकना, MPR/QPR रिपोर्ट्स तैयार करना | ग्रेजुएशन (मिनिमम 60% मार्क्स) किसी भी स्ट्रीम से या CA/ICWA/CS | 28 साल |
| मैनेजर (मूवमेंट) | सरप्लस स्टेट्स से डेफिसिट स्टेट्स तक अनाज की मूवमेंट प्लान करना। सिर्फ रेलवे नहीं, लोगों तक अनाज पहुंचाने के लिए ट्रांसपोर्ट के दूसरे तरीके भी सोचना, डेमरेज और ट्रांजिट लॉस कम करना, स्टेट गवर्नमेंट्स के साथ कोऑर्डिनेशन | ग्रेजुएशन (मिनिमम 60% मार्क्स) किसी भी स्ट्रीम से या CA/ICWA/CS | 28 साल |
| मैनेजर (अकाउंट्स) | फाइनेंशियल रिकॉर्ड्स, ऑडिट, प्री-ऑडिट सेक्शन का काम, लेबर पेमेंट्स, मेडिकल बिल्स की प्रोसेसिंग, पेंशन से जुड़े मामलों में एम्प्लॉइज की मदद, कॉस्ट रिडक्शन के उपाय सुझाना | CA/ICWA/CS या B.Com + फुल-टाइम MBA (फाइनेंस) मिनिमम 2 साल, UGC/AICTE रिकग्नाइज्ड | 28 साल |
| मैनेजर (टेक्निकल) | क्वालिटी कंट्रोल (QC) का इंचार्ज, अनाज की क्वालिटी इंस्पेक्शन, सैंपलिंग, लैब एनालिसिस, साइंटिफिक प्रिजर्वेशन, मंथली टेक्निकल रिपोर्ट्स तैयार करना, प्रोक्योरमेंट के समय FAQ स्टैंडर्ड्स एंशोर करना | B.Sc. एग्रीकल्चर या B.E./B.Tech (फूड साइंस / फूड साइंस एंड टेक्नोलॉजी / एग्रीकल्चरल इंजीनियरिंग / बायो-टेक्नोलॉजी) AICTE रिकग्नाइज्ड | 28 साल |
| मैनेजर (सिविल इंजीनियरिंग) | FCI की वेयरहाउसेस, ऑफिसेस और बिल्डिंग्स का कंस्ट्रक्शन, रिपेयर और मेंटेनेंस। मॉडर्नाइजेशन और मैकेनाइजेशन प्रोजेक्ट्स में इंजीनियरिंग एजेंसीज़ के साथ कोऑर्डिनेशन | B.E./B.Tech (सिविल इंजीनियरिंग) रिकग्नाइज्ड यूनिवर्सिटी से | 28 साल |
| मैनेजर (इलेक्ट्रिकल/ मैकेनिकल इंजीनियरिंग) | गोडाउन्स में कन्वेयर बेल्ट्स, रेफ्रिजरेशन यूनिट्स, पावर जनरेटर्स जैसी मशीनरी की मेंटेनेंस। रेलवे साइडिंग्स, साइलोज और ब्रिजेज के मॉडर्नाइजेशन पर सलाह देना | B.E./B.Tech (इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग) या B.E./B.Tech (मैकेनिकल इंजीनियरिंग) रिकग्नाइज्ड यूनिवर्सिटी से | 28 साल |
| मैनेजर (हिंदी) | इंग्लिश से हिंदी और हिंदी से इंग्लिश ट्रांसलेशन, ऑफिसर्स को ऑफिशियल लैंग्वेज पॉलिसी से अवगत कराना, हिंदी में ऑफिशियल कॉरेस्पॉन्डेंस | मास्टर्स डिग्री इन हिंदी + इंग्लिश एट डिग्री लेवल + टर्मिनोलॉजिकल/ट्रांसलेशन वर्क में 5 साल का एक्सपीरियंस | 35 साल |
ध्यान दें: मैनेजमेंट ट्रेनी (केटेगरी II) के लिए सेलेक्ट होने पर 6 महीने की ट्रेनिंग होती है जिसमें INR 40,000/- प्रति माह स्टाइपेंड मिलता है। ट्रेनिंग के बाद IDA पे स्केल INR 40,000 – INR 1,40,000 पर परमानेंट एब्जॉर्प्शन होती है। ट्रेनिंग पीरियड का फाइनल मेरिट में 10% वेटेज होता है।
केटेगरी III – नॉन-एग्जीक्यूटिव पोस्ट्स (ग्रुप C)
| पोस्ट | मुख्य काम | शैक्षिक योग्यता | अधिकतम आयु सीमा |
| AG III (जनरल) | कॉरेस्पॉन्डेंस हैंडल करना, रिकॉर्ड्स मेंटेन करना, फाइल्स की मूवमेंट ट्रैक करना, डेली कंप्यूटर वर्क, सीनियर ऑफिसर्स को डेटा सबमिट करना | किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन + कंप्यूटर प्रोफिशिएंसी, रिकग्नाइज्ड यूनिवर्सिटी से | 27 साल |
| AG III (डिपो) | गोडाउन में स्टॉक एंट्रीज़, लोडिंग-अनलोडिंग सुपरवाइज करना, शेड अकाउंट्स तैयार करना, स्टॉक की फिजिकल वेरिफिकेशन, TPDS/WUS/SGRWY जैसी स्कीम्स के लिए स्टॉक जारी करना | किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन + कंप्यूटर प्रोफिशिएंसी, रिकग्नाइज्ड यूनिवर्सिटी से | 27 साल |
| AG III (अकाउंट्स) | फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन्स, अकाउंटिंग एंट्रीज़, ऑडिट से जुड़े डॉक्यूमेंट्स तैयार करना | B.Com + कंप्यूटर प्रोफिशिएंसी, रिकग्नाइज्ड यूनिवर्सिटी से | 27 साल |
| AG III (टेक्निकल) | अनाज की क्वालिटी चेकिंग, सैंपलिंग, साइंटिफिक प्रिजर्वेशन, टेक्निकल रिकॉर्ड्स मेंटेन करना, प्रोक्योरमेंट के दौरान क्वालिटी स्टैंडर्ड्स एंशोर करना | B.Sc. एग्रीकल्चर या B.Sc. (बॉटनी/जूलॉजी/बायो-टेक्नोलॉजी/बायो-केमिस्ट्री/माइक्रोबायोलॉजी/फूड साइंस) या B.E./B.Tech (फूड साइंस/फूड साइंस एंड टेक्नोलॉजी/एग्रीकल्चरल इंजीनियरिंग/बायो-टेक्नोलॉजी) AICTE रिकग्नाइज्ड + कंप्यूटर प्रोफिशिएंसी | 27 साल |
| AG III (हिंदी) | हिंदी में ऑफिशियल डॉक्यूमेंट्स टाइप करना, इंग्लिश से हिंदी ट्रांसलेशन, हिंदी कॉरेस्पॉन्डेंस | ग्रेजुएशन विथ हिंदी ऐज़ मेन सब्जेक्ट + इंग्लिश प्रोफिशिएंसी + ट्रांसलेशन सर्टिफिकेट/डिप्लोमा (मिनिमम 1 साल) रिकग्नाइज्ड यूनिवर्सिटी/इंस्टीट्यूशन से | 28 साल |
| जूनियर इंजीनियर (सिविल) | FCI की बिल्डिंग्स और सिविल स्ट्रक्चर्स का कंस्ट्रक्शन और मेंटेनेंस | B.E./B.Tech (सिविल इंजीनियरिंग) या डिप्लोमा (सिविल इंजीनियरिंग) + 1 साल रिलिवेंट एक्सपीरियंस | 28 साल |
| जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल/ मैकेनिकल) | इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल इक्विपमेंट की मेंटेनेंस और ऑपरेशनल एफिशिएंसी | B.E./B.Tech (इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल इंजीनियरिंग) या डिप्लोमा (इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल इंजीनियरिंग) + 1 साल रिलिवेंट एक्सपीरियंस | 28 साल |
| स्टेनोग्राफर ग्रेड II | ऑफिसर्स के लिए शॉर्टहैंड और टाइपिंग का काम, ऑफिशियल कॉरेस्पॉन्डेंस | ग्रेजुएशन + इंग्लिश टाइपिंग 40 w.p.m. + शॉर्टहैंड 80 w.p.m. | 25 साल |
केटेगरी IV – वॉचमैन (ग्रुप D)
| पोस्ट | मुख्य काम | शैक्षिक योग्यता | आयु सीमा |
| वॉचमैन | FCI के डिपोट्स और गोडाउन्स की सिक्योरिटी और सर्विलांस, अनऑथराइज्ड एंट्री रोकना | 8वीं पास | 18 – 25 साल |
रिज़र्व्ड केटेगरीज़ के लिए आयु में छूट
| केटेगरी | छूट |
| OBC (नॉन-क्रीमी लेयर) | 3 साल |
| SC / ST | 5 साल |
| PwBD (जनरल) | 10 साल |
| PwBD (OBC) | 13 साल |
| PwBD (SC/ST) | 15 साल |
| FCI डिपार्टमेंटल एम्प्लॉइज | 50 साल तक |
| एक्स-सर्विसमैन | गवर्नमेंट नॉर्म्स के अनुसार |
FCI भर्ती के लिए एप्लीकेशन फीस
FCI भर्ती के लिए आवेदन करते समय कैंडिडेट्स को निर्धारित फीस का भुगतान करना होता है। पेमेंट मोड में डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, IMPS और UPI जैसे विकल्प उपलब्ध होते हैं, जिससे आप आसानी से ऑनलाइन फीस जमा कर सकते हैं।
| केटेगरी | फीस |
| जनरल / OBC / EWS | INR 800 – INR 1,000 (GST सहित, बैंक चार्जेज अलग) |
| SC / ST / PwBD / महिला कैंडिडेट्स | कोई फीस नहीं |
नोट: फीस समय-समय पर बदल सकती है, इसलिए अप्लाई करने से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन जरूर चेक करें।
FCI में अप्लाई कैसे करें?
FCI में अप्लाई करने का पूरा प्रोसेस ऑफिशियल वेबसाइट fci.gov.in पर ऑनलाइन होता है। नीचे पूरा प्रोसेस स्टेप-बाय-स्टेप बताया गया है:
स्टेप 1: ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएँ और नोटिफिकेशन पढ़ें
सबसे पहले fci.gov.in पर जाएँ और “Recruitment” सेक्शन खोलें। वहां जो भी एक्टिव नोटिफिकेशन है अप्लाई करने से पहले उसकी pdf को ध्यान से पढ़ें क्योंकि हर नोटिफिकेशन में कट ऑफ डेट, एलिजिबिलिटी और फीस अलग हो सकती है।
स्टेप 2: नई रजिस्ट्रेशन करें
नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ने के बाद आपको “Apply Online” लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद एक नई स्क्रीन खुलेगी, जहां आपको “Click here for New Registration” विकल्प दिखाई देगा। इस पर क्लिक करके आपको अपनी बेसिक डिटेल्स भरनी होंगी, जैसे:
- आपका पूरा नाम (बिल्कुल वैसा जैसा सर्टिफिकेट्स में है)
- आपका मोबाइल नंबर
- आपकी ईमेल ID
सभी जानकारी सही से भरने के बाद जब आप रजिस्ट्रेशन सबमिट करेंगे, तो सिस्टम आपके लिए एक प्रोविजनल रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड जनरेट करेगा। यह आपको स्क्रीन पर भी दिखेगा और आपके रजिस्टर्ड ईमेल और SMS पर भी भेज दिया जाएगा।
आपको यह रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड सुरक्षित तरीके से नोट करके रखना चाहिए, क्योंकि आगे की सभी स्टेप्स में लॉगिन करने के लिए इन्हीं की जरूरत होगी।
ध्यान दें: आपको अपना नाम हमेशा वही भरना है जो आपकी मार्कशीट या ID प्रूफ में दिया गया है। किसी भी तरह का मिसमैच होने पर आपकी उम्मीदवारी रद्द हो सकती है।
स्टेप 3: डाक्यूमेंट्स अपलोड करें
अब आपको अपने जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने होते हैं। इस स्टेप में जल्दबाजी करना ठीक नहीं है, क्योंकि FCI फॉर्म में हर डॉक्यूमेंट के लिए सटीक फॉर्मेट, साइज और डायमेंशन्स दिए होते हैं। अगर आपने गलत फाइल अपलोड की, तो फॉर्म सबमिट नहीं होगा या बाद में रिजेक्ट भी हो सकता है। इसलिए बेहतर है कि आप पहले से सभी डॉक्यूमेंट्स सही तरीके से स्कैन करके तैयार रखें और फिर ही अपलोड करें।
| डॉक्यूमेंट | फॉर्मेट | साइज | डायमेंशन्स |
| पासपोर्ट साइज फोटो (लाइट बैकग्राउंड) | JPG/JPEG | 20 KB – 50 KB | 200 × 230 पिक्सल |
| सिग्नेचर (ब्लैक इंक, व्हाइट पेपर) | JPG/JPEG | 10 KB – 20 KB | 140 × 60 पिक्सल |
| लेफ्ट थंब इम्प्रेशन (ब्लैक/ब्लू इंक) | JPG/JPEG | 20 KB – 50 KB | 240 × 240 पिक्सल |
| हैंडरिटन डिक्लेरेशन (ब्लैक इंक, इंग्लिश में) | JPG/JPEG | 50 KB – 100 KB | 800 × 400 पिक्सल |
स्टेप 4: एप्लीकेशन फॉर्म भरें
रजिस्ट्रेशन के बाद आपको एप्लीकेशन फॉर्म में अपनी डिटेल्स भरनी होती हैं। इस स्टेप में आपको सारी जानकारी ध्यान से और सही-सही भरनी चाहिए, क्योंकि बाद में इसे बदलना मुश्किल होता है।
- पर्सनल डिटेल्स (डेट ऑफ बर्थ, केटेगरी, नेशनलिटी)
- एजुकेशनल क्वालिफिकेशन (परसेंटेज को नियरेस्ट टू डेसिमल्स तक भरें)
- अगर CGPA/ग्रेड मिला है, तो उसे परसेंटेज में कन्वर्ट करके भरें और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के समय यूनिवर्सिटी का कन्वर्जन सर्टिफिकेट देना होगा
- वर्क एक्सपीरियंस (अगर लागू हो)
- प्रेफर्ड जोन (ध्यान से भरें, एक कैंडिडेट केवल एक ही जोन में अप्लाई कर सकता है)
- प्रेफर्ड पोस्ट (एक जोन में सिर्फ एक ही पोस्ट के लिए अप्लाई कर सकते हैं)
- एग्जामिनेशन सेंटर की चॉइस
ध्यान दें: जोन और पोस्ट का ऑप्शन एक बार सिलेक्ट करने के बाद बदला नहीं जा सकता, इसलिए सोच-समझकर भरें।
स्टेप 5: प्रीव्यू करें और सबमिट करें
फॉर्म पूरा भरने के बाद आपको “Preview” टैब पर जाकर अपनी सभी डिटेल्स एक बार ध्यान से चेक करनी चाहिए। इस स्टेप में आप नाम, डेट ऑफ बर्थ, केटेगरी, अपलोड की गई फोटो और सिग्नेचर की क्लैरिटी, और जोन व पोस्ट का सिलेक्शन ठीक से वेरीफाई कर लें। अगर कोई भी गलती दिखती है, तो इसी समय उसे सुधार लें, क्योंकि “Complete Registration” बटन दबाने के बाद कोई भी बदलाव संभव नहीं होता।
स्टेप 6: एप्लीकेशन फीस भरें
प्रिव्यू के बाद आपको “Payment” टैब में जाकर एप्लीकेशन फीस जमा करनी होती है। आप डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, IMPS, UPI या मोबाइल वॉलेट्स के जरिए आसानी से पेमेंट कर सकते हैं।
पेमेंट सफल होने के बाद एक ई-रसीद जनरेट होती है। इसे डाउनलोड करके अपने पास सुरक्षित रखें और साथ ही एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंटआउट भी निकाल लें।
पेमेंट करते समय ध्यान रखें कि ट्रांजैक्शन के बाद “Back” या “Refresh” बटन न दबाएं, क्योंकि इससे डबल चार्ज होने का रिस्क रहता है। अगर किसी कारण से ई-रसीद जनरेट नहीं होती है, तो दोबारा लॉगिन करके पेमेंट स्टेटस चेक करें।
सिलेक्शन प्रोसेस
FCI में सीधे नौकरी नहीं मिलती है इसके लिए आपको सेलेक्शन प्रोसेस से गुजरना पड़ता है। यह प्रोसेस हर केटेगरी के लिए अलग होता है। कुछ पोस्ट्स के लिए सिलेक्शन प्रोसेस का ओवरव्यू नीचे दिया है, किसी भी पोस्ट के लिए अप्लाई करने से पहले विस्तृत जानकारी के लिए आप ऑफिशियल वेबसाइट जरूर विजिट करें।
| केटेगरी | पोस्ट | चयन के चरण |
| केटेगरी I | AGM, मेडिकल ऑफिसर | फेज I, फेज II, इंटरव्यू |
| केटेगरी II | मैनेजर (जनरल/डिपोट/मूवमेंट/एकाउंट्स/टेक्निकल/इंजीनियरिंग) | फेज I, फेज II, इंटरव्यू, ट्रेनिंग (6 महीने) |
| केटेगरी II | मैनेजर (हिंदी) | फेज I, फेज II, इंटरव्यू |
| केटेगरी III | AG III (जनरल), AG III (डिपोट) | फेज I, फेज II (सिर्फ पेपर I), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन |
| केटेगरी III | AG III (एकाउंट्स/टेक्निकल/हिंदी), JE (सिविल/इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल) | फेज I, फेज II (पेपर I और पेपर II), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन |
| केटेगरी III | स्टेनोग्राफर ग्रेड II | फेज I, फेज II (पेपर III), स्किल टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन |
| केटेगरी IV | वॉचमैन | लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन |
- फेज I: सभी केटेगरी (केटेगरी IV को छोड़कर) के लिए होता है और यह सिर्फ अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट करने के काम आता है। इसके अंक फाइनल मेरिट में नहीं जुड़ते। फेज I से वैकेंसियों की लगभग 15 गुना उम्मीदवारों को फेज II के लिए बुलाया जाता है।
- फेज II: फेज I के अंक फाइनल मेरिट में नहीं जुड़ते। फेज II के अंक फाइनल मेरिट में जुड़ते हैं। फेज I में हर गलत जवाब पर नेगेटिव मार्किंग होती है जबकि फेज II में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होती।
- इंटरव्यू: यह स्टेज सिर्फ केटेगरी I और केटेगरी II के उम्मीदवारों के लिए होता है। इंटरव्यू के साथ ही डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन भी होता है।
- ट्रेनिंग: मैनेजर हिंदी को छोड़कर बाकी सभी केटेगरी II के चुने हुए उम्मीदवारों के लिए 6 महीने की होती है। इस दौरान INR 40,000 प्रति माह स्टाइपेंड मिलता है और ट्रेनिंग का मेरिट में 10% वेटेज होता है। ट्रेनिंग सफलतापूर्वक पूरी करने के बाद IDA पे स्केल INR 40,000 से INR 1,40,000 पर स्थायी नियुक्ति होती है।
- स्किल टेस्ट: यह सिर्फ स्टेनोग्राफर ग्रेड II के लिए होता है और यह सिर्फ क्वालीफाई करना होता है यानी इसके अंक मेरिट में नहीं जुड़ते।
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन: सभी केटेगरी के लिए अंतिम चरण होता है जिसमें सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, जन्म तिथि प्रमाण और केटेगरी प्रमाण पत्र ऑरिजिनल लाने होते हैं।
FCI में वेतन और सुविधाएं
FCI में वेतन के साथ महंगाई भत्ता, गृह किराया भत्ता, परिवहन भत्ता, चिकित्सा सुविधा जैसे कई भत्ते भी मिलते हैं जो पोस्ट के अनुसार अलग अलग होते हैं। DA समय समय पर बदलता रहता है इसलिए सैलरी में बदलाव हो सकता है।
| पोस्ट | पे स्केल |
| मैनेजर (केटेगरी II) | INR 40,000 – INR 1,40,000 |
| असिस्टेंट ग्रेड III (सभी विभाग) | INR 28,200 – INR 79,200 |
| जूनियर इंजीनियर (सिविल/इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल) | INR 34,000 – INR 1,03,400 |
| स्टेनोग्राफर ग्रेड II | INR 30,500 – INR 88,100 |
| टाइपिस्ट (हिंदी) | INR 28,200 – INR 79,200 |
| वॉचमैन | INR 23,300 – INR 64,000 |
FAQs
FCI में भर्ती मुख्य रूप से ऑनलाइन परीक्षा (CBT) के माध्यम से होती है। कुछ पदों जैसे मैनेजर के लिए इंटरव्यू भी लिया जाता है।
12वीं पास उम्मीदवार असिस्टेंट ग्रेड III जैसे कुछ पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। हालांकि कई पदों के लिए ग्रेजुएशन जरूरी होता है।
एफसीआई के प्रमुख कार्य किसानों से MSP पर अनाज की खरीद और देशभर में अनाज का भंडारण और वितरण है।
एफसीआई में अलग-अलग कैटेगरी में कई पद होते हैं, जैसे: असिस्टेंट ग्रेड III, जूनियर इंजीनियर (JE), मैनेजर आदि।
भारतीय खाद्य निगम (FCI) एक केंद्रीय सरकारी संस्था (PSU) है, जो उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के अंतर्गत काम करती है।
एफसीआई का मुख्यालय नई दिल्ली (New Delhi) में स्थित है।
Related Reads:
| 12वीं के बाद क्या करें: स्ट्रीम अनुसार कोर्स और करियर गाइड | 12वीं के बाद आर्ट्स स्टूडेंट क्या करें? |
| 12वीं के बाद किस सरकारी नौकरी की तैयारी कर सकते हैं? | 12वीं के बाद गणित के क्षेत्र में करियर |
उम्मीद है, इस ब्लॉग में FCI में जॉब के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस समझ आया होगा। करियर गाइड से जुड़े अन्य ब्लॉग पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

One app for all your study abroad needs



60,000+ students trusted us with their dreams. Take the first step today!