परछाई का पर्यायवाची शब्द | Parchai ka Paryayvachi Shabd क्या है साथ ही जानिए परछाई  के पर्यायवाची शब्दों का वाक्य में प्रयोग

1 minute read
परछाई का पर्यायवाची शब्द

परछाई के पर्यायवाची शब्द साया, प्रतिछाया, छाया, प्रतिबिम्ब, प्रतिरूप और छाँव होते हैं। यहां हम परछाई के पर्यायवाची शब्द कितने होते हैं, परछाई के पर्यायवाची शब्दों का अन्य वाक्य में प्रयोग और प वर्ण से अन्य पर्यायवाची शब्द ये सभी बिंदु विस्तार से जानेगें। 

पर्यायवाची शब्द किसे कहते हैं?

पर्यायवाची शब्द की परिभाषा– ऐसे शब्द जिनके अर्थ समान हों, वे पर्यायवाची शब्द कहलाते हैं।

परछाई का पर्यायवाची शब्द क्या है?

यहां परछाई के पर्यायवाची शब्दों को नीचे दिए गए बिंदुओं में बताया गया हैं:-

  1. साया 
  2. छाया 
  3. छांव 
  4. प्रतिबिम्ब 
  5. प्रतिछाया  
  6. प्रतिरूप 

यह भी पढ़ें :

परछाई के पर्यायवाची शब्दों का वाक्य में प्रयोग

परछाई के पर्यायवाची शब्दों का वाक्य में प्रयोग नीचे दिया गया है:

  1. खरगोश के कहने पर शेर ने कुँए में झांककर देखा तो उसे पानी में अपना प्रतिबिम्ब दिखाई पड़ा।  
  2. नीरज का बेटा बिलकुल उसी का प्रतिरूप है।  
  3. काम ख़त्म करके किसान पेड़ की छांव में सो गया।   
  4. अँधेरे में साया भी इंसान का साथ छोड़ देता है।  
  5. तेज़ धूप से बचने के लिए यात्री पीपल के पेड़ की छाया में बैठ गया।   

प से शुरू होने वाले अन्य पर्यायवाची शब्द 

प से शुरू होने वाले अन्य पर्यायवाची शब्द इस प्रकार हैं:-

  1. पत्थर– पाषाण पाहन, उपल, अश्म, शिला, प्रस्तर।
  2. पथ– मग, मार्ग, राह, पंथ, रास्ता।
  3. पंकज– कमल, राजीव, पद्म, सरोज, नलिन, जलज।
  4. पगड़ी– पगिया, मुरैठा, साफा, प्रतिष्ठा, मान-मर्यादा, भेंट, उपहार।
  5. परोपकार– परहित, भलाई, नेकी, परकाज, परमार्थ, परार्थ।

पर्यायवाची शब्दों से संबंधित आर्टिकल

ऐसे ही अन्य पर्यायवाची शब्दों के बारे में जानने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*