UPSC CAPF Admit Card 2023 : संघ लोक सेवा आयोग ने जारी किए असिस्टेंट कमांडेंट एग्जाम के एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

1 minute read
UPSC CAPF Assistant Commandant Admit Card 2023

UPSC CAPF Admit Card 2023: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने CAPF 2023 का एडमिट कार्ड अपनी अधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं। जो उम्मीदवार केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (असिस्टेंट कमांडेंट) एग्जाम में शामिल होना चाहते हैं, वे आज ही आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in और upsconline.nic.in के माध्यम से अपना प्रवेश पत्र को (UPSC CAPF Admit Card 2023) डाउनलोड कर सकते हैं। आपको बता दें की उम्मीदवार अपने एग्जाम के प्रवेश पत्र को 14 जुलाई से 6 अगस्त, 2023 तक डाउनलोड कर सकेंगे।  

इसके अतिरिक्त उम्मीदवार इस ब्लॉग में दिए गए सीधे लिंक upsconline.nic.in/eadmitcard के जरिए अपने प्रवेश पत्र को डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं। UPSC CAPF 2023 का एडमिट कार्ड उम्मीदवार किस प्रकार डाउनलोड ये आप नीचे दिए गए सरल स्टेप्स के जरिए जान सकते हैं। UPSC CAPF 2023 परीक्षा 6 अगस्त, 2023 को आयोग द्वारा आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने एग्जाम के प्रवेश पत्र को डाउनलोड करने के बाद एक बार अच्छे से उसे चेक करना न भूले और उसका प्रिंट आउट परीक्षा के लिए ले लें। 

UPSC CAPF 2023 की परीक्षा

उम्मीदवारों की UPSC CAPF 2023 परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। 

  • पहले चरण की परीक्षा सुबह 10 बजे होगी।   
  • दूसरी चरण की परीक्षा दोपहर 2 बजे से तक आयोजित की जाएगी।

UPSC CAPF Admit Card 2023 Download Direct Link

UPSC CAPF Admit Card 2023 कैसे करें डाउनलोड

  1. सबसे पहले उम्मीदवार UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  2. अब होम पेज पर उपलब्ध UPSC CAPF Admit Card 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  3. लॉगिन करने के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  4. अब उम्मीदवारों का UPSC CAPF Admit Card 2023 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  5. UPSC CAPF Admit Card 2023 को चेक करें और पेज से उसे डाउनलोड करें।
  6. प्रवेश पत्र का एक प्रिंट आउट आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।  
  7. ध्यान रहे प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के बाद एक बार अच्छे से जांच लें। 

आशा है आपको UPSC CAPF Admit Card 2023 का यह ब्लॉग पसंद आया होगा। ऐसे ही परीक्षा से जुड़ी नवीनतम अपडेट्स के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*