CUET की सिटी स्लिप जारी जानिए इसके बारे में NTA का ऑफिशियल नोटिफिकेशन, साथ ही जानिए कैसे करें CUET सिटी स्लिप डाउनलोड

1 minute read
cuet ki city slip jaari janiye iske baare mein nta ka official notification sath hi janiye kaise karen cuet city slip download

NTA ने 21 मई से 28 मई के बीच होने वाली परीक्षाओं के लिए CUET एडवांस सिटी इंटिमेशन स्लिप 2023 जारी कर दी है। भारत में लगभग 250 से अधिक यूनिवर्सिटीज में 3 लाख सीटों के लिए CUET परीक्षा 2023 आयोजित की जा रही है। NTA द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष 16.85 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने प्रवेश परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया है।

CUET Exam 2023 जो 25, 26, 27 और 28 मई 2023 को होना निर्धारित है, उसके लिए CUET की सिटी स्लिप जारी हो चुकी है। CUET Admit Card 2023 उम्मीदवार की परीक्षा तारीख के 4 दिन पहले वह इसे डाउनलोड कर सकते हैं, लेकिन उनकी सुविधा के लिए ताकि उन्हें अपनी एग्जाम डेट और एग्जाम सेंटर पता चल जाये इसलिए CUET परीक्षा से पहले एग्जाम स्लिप जारी की जाती है।

NTA की ऑफिशियल वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी किया गया है जिसमें लिखा है, 14 मई 2023 के क्रम में, 25, 26, 27 और 28 मई 2023 को परीक्षा के लिए निर्धारित उम्मीदवारों के लिए CUET (UG) – 2023 के लिए शहर सूचना पर्ची जारी की जा रही है।

CUET CITY SLIP

CUET की जो परीक्षा 25, 26, 27 और 28 मई 2023 को होने वाली है उसकी सूचना पर्ची 14 मई 2023 को CUET की ऑफिशियल वेबसाइट https://cuet.samarth.ac.in/ पर उपलब्ध करा दी गई है। जिन उम्मीदवारों की परीक्षाएं अन्य तिथियों पर निर्धारित हैं, उनके लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप भी बाद में जारी की जाएगी।

उम्मीदवार ध्यान दें कि सिटी इंटिमेशन स्लिप सीयूईटी (यूजी) -2023 के लिए एडमिट कार्ड नहीं है। यह शहर के आवंटन के लिए अग्रिम सूचना है जहां उम्मीदवारों की सुविधा के लिए परीक्षा केंद्र स्थित होगा। सीयूईटी (यूजी) – 2023 एडमिट कार्ड बाद में जारी किया जाएगा।

CUET सिटी स्लिप में क्या-क्या होती है जानकारी?

CUET सिटी स्लिप में आपको कैंडिडेट का एप्लीकेशन नंबर (जो आपको रजिस्ट्रेशन के बाद प्राप्त होता है), कैंडिडेट का नाम, पिता का नाम, लिंग, जन्म तिथि, केटेगरी, एग्जाम सिटी, एग्जाम की तारीख, स्लॉट नंबर, आपके द्वारा लिए गए सब्जेक्ट्स, फोटो, हस्ताक्षर आदि देखने को मिलते हैं।

CUET सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए जानिए क्या होना है आपके लिए जरुरी

CUET सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए आपके पास रजिस्ट्रेशन के समय जो एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड होता है वो होना चाहिए, बिना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड के आप सिटी स्लिप नहीं देख पाएंगे। यदि आप पासवर्ड भूल गए हैं तो आप फॉरगेट पासवर्ड ऑप्शन का उपयोग करके नया पासवर्ड बना सकते हैं।

CUET सिटी स्लिप कैसे करें डाउनलोड

CUET सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए नीचे दी गई स्टेप्स को फॉलो करें :

  1. चरण 1. CUET City Slip डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर जाएं।
  2. चरण 2. CUET UG 2023 exam city information slip लिंक पर क्लिक करें।
  3. चरण 3. अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके लॉगिन करें।
  4. चरण 4. आपकी CUET UG 2023 exam स्लिप स्क्रीन पर दिखेगी।
  5. चरण 5. इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए एक हार्डकॉपी रखें।

जानिए CUET की एग्जाम डेट क्यों हुई एक्सटेंड, साथ ही जानिए क्या है अगली तारीख

NTA के ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार, कुछ शहरों में, पंजीकृत उम्मीदवारों की संख्या बहुत बड़ी है, इसलिए CUET (UG) – 2023 परीक्षा को 01 और 02 जून 2023 के साथ-साथ 05 और 06 जून 2023 तक बढ़ाया जाएगा। इसके अलावा, 07 और 08 जून 2023 के बफर दिन रिजर्व डे भी रखा जा रहा है।

NTA Official Notification Direct Link

परीक्षा शहर सूचना पर्ची डाउनलोड करने या जांचने में कठिनाई का सामना करने पर कहाँ करें संपर्क?

यदि किसी उम्मीदवार को सीयूईटी (यूजी) – 2023 के लिए परीक्षा शहर सूचना पर्ची डाउनलोड करने / जांचने में कठिनाई का सामना करना पड़ता है, तो वे 011-40759000/011 – 69227700 पर संपर्क कर सकते हैं या cuet- [email protected] पर ई-मेल कर सकते हैं।

CUET की नवीनतम अपडेट कहाँ से मिलेगी?

उम्मीदवार परीक्षा के संबंध में नवीनतम अपडेट, एनटीए की वेबसाइट www.nta.ac.in और https://cuet.samarth.ac.in/ पर देख सकते हैं।

अन्य एग्जाम से जुड़ी अपडेट्स के लिए Leverage Edu के साथ बनें रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*