NEET UG Exam 2023: जल्द जारी हो सकते है NEET UG एग्जाम के एडमिट कार्ड, कैंडिडेट्स एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप neet.nta.nic.in से करें डायरेक्ट डाउनलोड

1 minute read
Neet ug exam 2023 jald jari ho sakte hai neet ug exam ke admit card candidates exam city Intimation slip neet.nta.nic.in se kare direct download

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET UG) पूरे देशभर में 07 मई 2023 को 499 शहरों और भारत के बाहर 14 शहरों में स्थित विभिन्न एग्जाम सेंटर्स पर एग्जाम कंडक्ट कराने जा रही है। NEET एग्जाम की अवधि 200 मिनट यानि (03 घंटे 20 मिनट) होगी और एग्जाम की टाइमिंग भारतीय स्टैंडर्ड के अनुसार दोपहर 02 बजे से शाम 05:20 बजे तक होगा। एग्जाम का समय सभी कैंडिडेट्स के लिए एक समान होगा। 

NEET UG एग्जाम देने वाले सभी कैंडिडेट्स को एग्जामिनेशन सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड करना आवश्यक होगा। सभी कैंडिडेट्स एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड करने के लिए NTA की ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर (अपना एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ) व निहित निर्देशों का पालन करके अपना एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। 


NTA ने एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी करने के बाद अब NEET कैंडिडेट्स को एडमिट कार्ड का बेसब्री से इंतेज़ार है। क्योंकि एग्जाम के लिए अब ज्यादा समय नहीं रह गया है। अब NTA जल्द ही एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। NEET UG 2023 हॉल टिकट में एग्जाम गाइडलाइंस के साथ कैंडिडेट का नाम और पर्सनल डिटेल्स, रोल नंबर, एग्जाम सेंटर का पता, एग्जाम की डेट और टाइमिंग, प्रश्न पत्र माध्यम आदि जैसी जानकारी उल्लेखित होती है।

NEET UG Exam 2023: NTA नोटिफिकेशन 

NTA ने NEET UG 2023 क्वेश्चन पेपर के माध्यम के संबंध में नोटिस जारी किया है। NTA ने अपनी ऑफिशियल नोटिफिकेशन में कहा कि इंग्लिश का विकल्प चुनने वाले कैंडिडेट्स को केवल इंग्लिश में टेस्ट बुकलेट प्रदान की जाएगी। वहीं ‘हिंदी’ का चयन करने वाले कैंडिडेट्स को इंग्लिश और हिंदी में एक बाइलिंगुअल टेस्ट बुकलेट प्रदान की जाएगी। इसके अलावा NTA ने कहा कि क्षेत्रीय भाषाओं का चयन करने वाले कैंडिडेट्स को चयनित क्षेत्रीय भाषा और इंग्लिश में एक बाइलिंगुअल टेस्ट बुकलेट भी प्रदान की जाएगी।

NEET UG Exam 2023: एग्जाम डेट और टाइमिंग 

NEET UG 2023 एग्जाम डेट के अनुसार एग्जाम 07 मई 2023 को कंडक्ट किया जाएगा। इस बार NEET UG 2023 13 भाषाओं यानी इंग्लिश, हिंदी, असमिया, बांग्ला, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू में आयोजित किया जाएगा। 

NEET एंट्रेंस एग्जाम में फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी ,बॉटनी और लाइफ साइंस विषयों से 200 मल्टीपल क्वेशन पूछे जाएंगे। जिसमें एक सही आंसर देने पर कैंडिडेट को चार मार्क्स दिए जाएंगे साथ ही इस एग्जाम में प्रत्येक सब्जेक्ट्स के 50 क्वेशन को दो सेक्शन (A और B) में विभाजित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें –NEET UG Examination 2023: कोचिंग के बिना मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम क्रैक करने के लिए कुछ महत्वपूर्ण टिप्स

NEET UG Exam 2023: एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के स्टेप्स 

NEET UG 2023 का एडमिट कार्ड केवल ऑनलाइन मोड से ही डाउनलोड किया जा सकेगा। यहां NEET एडमिट कार्ड डाउनलोड करने से संबंधित कुछ प्रमुख स्टेप्स के बारे में बताया जा रहा है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं:-

  • पहला चरण: NEET की ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
  • दूसरा चरण: वेबसाइट के होम पेज पर “Download Admit Card” लिंक पर क्लिक करें।
  • तीसरा चरण: अब अपना NEET एप्लीकेशन नंबर, जन्म तिथि, पासवर्ड और सुरक्षा पिन फिल करें। इसके बाद आपको ‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करें।
  • चौथा चरण: सबमिट का बटन दबाते ही आपका NEET UG 2023 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा। आप इसको डाउनलोड करें और भविष्य के रिफरेंस के लिए एक प्रिंटआउट अपने पास संभाल कर रख लें।

यह भी पढ़ें – NEET UG 2023: जानें देश के सभी NEET UG एग्जाम सेंटर्स के बारे में सम्पूर्ण जानकारी

ऐसे ही अन्य महत्वपूर्ण एग्जाम अपडेट्स के लिए बने रहिए Leverage Edu Hindi Blogs के साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*