NCET Exam Date 2024: 15 मई तक कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन, 12 जून को आयोजित होगा एग्जाम

1 minute read
NCET Exam Date 2024

NCET Exam Date 2024 जारी कर दी गई है। यह एग्जाम 12 जून को आयोजित किया जाएगा। इस एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड एग्जाम से एक सप्ताह पहले जारी कर दिया जाएगा। इस एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 15 मई की रात 11:30 तक खुली है। एग्जाम रिजल्ट के बारे में अभी ऑफिशियल वेबसाइट पर उल्लेख नहीं किया गया है। NCET NTA की ओर से आयोजित किया जाता है। NCET NTA की फुलफॉर्म नेशनल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट – नेशनल टेस्टिंग एजेंसी होती है।

NCET Exam Date 2024

ऑफिशियल वेबसाइट पर इस एग्जाम का ब्यौरा जारी कर दिया गया है, जो इस प्रकार है:

इवेंट्सपुरानी डेट्सनई डेट्स
NCET रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट30 अप्रैल 202415 मई 2024 (रात 11:30 तक)
रजिस्ट्रेशन फीस भरने की लास्ट डेट30 अप्रैल 202415 मई 2024 (रात 11:50 तक)
एप्लिकेशन फॉर्म करेक्शन विंडो2 से 4 मई, 202416 से 18 मई 2024
NCET Exam Date 202412 जून 202412 जून 2024

यह भी पढ़ें: Mother’s Day Special : मां के शब्दों से प्रेरित होकर किए तीन एग्जाम क्रैक

NCET एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

NCET एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन करने के स्टेप्स नीचे दिए गए हैं-

रजिस्ट्रेशन

  • ऑफिशियल वेबसाइट ncet.samarth.ac.in विजिट करें।
  • अब NTA NCET 2024 रजिस्ट्रेशन फॉर्म लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आवश्यक डिटेल्स के साथ ओरिजिनल रजिस्ट्रेशन पूरा करें।

एप्लिकेशन फॉर्म

  • एप्लिकेशन फॉर्म में पर्सनल और अकादमिक डिटेल्स भरें।
  • NTA NCET 2024 की एप्लिकेशन फीस भरें।
  • सभी आवश्यक दर्ज किए गए डिटेल्स की अच्छे से जांच करें।

सबमिशन

  • अब आखिरी में एप्लिकेशन फॉर्म जमा कर दें।

यह भी पढ़ें: Mother’s Day Special : ‘सबुरी के मजदूरी भगवान देले’ माँ के इस शब्द ने बदल दी मेरी पूरी दुनिया

NCET 2024 के लिए एप्लिकेशन फीस

NCET 2024 के लिए एप्लिकेशन फीस नीचे दी गई है-

केटेगरीफीस (INR)
जनरल (UR)/OBC-NCL/EWS1,200
SC/ST/PwBD/थर्ड जेंडर650

यह भी पढ़ें: Mother’s Day Special : मां की मेहनत से चमका इनके किस्मत का सितारा, मिलिए ऐसे ही शख्सियतों से

NCET 2024 का एग्जाम पैटर्न

NCET 2024 का एग्जाम पैटर्न नीचे दिया गया है-

पर्टिक्युलर्सडिटेल्स
एग्जाम मोडकंप्यूटर बेस्ड टेस्ट
ड्यूरेशन3 घंटे
टोटल क्वेश्चन181
अटेम्प्ट किए जाने वाले क्वेश्चनकैंडिडेट्स को कुल प्रश्नों में से 160 क्वेश्चन को अटेम्प्ट करना होगा।
मार्किंग स्कीमप्रत्येक सही उत्तर पर +1 मार्क मिलता है।
नेगेटिव मार्किंगकोई नकारात्मक अंकन नहीं है।
सेक्शंस-लैंग्वेज पेपर्स: कैंडिडेट्स 23 क्वेश्चन वाली दो भाषाएं चुनते हैं।
-डोमेन-स्पेसिफिक सब्जेक्ट्स: कैंडिडेट्स 28 क्वेश्चन वाले तीन विषय चुनते हैं।
-जनरल टेस्ट: इसमें 28 क्वेश्चन होते हैं।
-टीचिंग एप्टीट्यूड: इसमें 23 क्वेश्चन होते हैं।
एग्जाम मीडियमपरीक्षा 13 भाषाओं में उपलब्ध है:
-असमिया
-बंगाली
-अंग्रेज़ी
-गुजराती
-हिंदी
-कन्नडा
-मलयालम
-मराठी
-पंजाबी
-ओड़िया
-तामिल
-तेलुगू
-उर्दू

उम्मीद है कि NCET Exam Date 2024 के बारे में आपको सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त हुई होगी। इसी और अन्य प्रकार के Leverage Edu न्यूज़ अपडेट्स के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*