आज रात 11:50 बजे तक ही है UGC NET 2023 की एग्जाम फीस भरने का मौका, देर न करें

1 minute read
48 views
UGC NET 2023 online fees payment

UGC NET 2023 एग्जाम के एप्लिकेशन फॉर्म भरने की लास्ट डेट कल यानि 31 मई को समाप्त हो गई है। अब अगला स्टेप फीस भरने का है। फीस भरने का समय आज रात 11:50 तक का ही है।

एग्जाम टाइमलाइन

इवेंट्स डेट्स
UGC NET नोटिफिकेशन 10 मई 2023
एप्लीकेशन फॉर्म शुरू होने की डेट 10 मई 2023
एप्लीकेशन फॉर्म भरने भरने की लास्ट डेट 31 मई 2023 (शाम 5 बजे तक)
फी भरने की लास्ट डेट 1 जून 2023 (रात 11:50 तक)
एप्लीकेशन फॉर्म करेक्ट करने की लास्ट डेट 2-3 जून 2023 (रात 11:50 तक)
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की डेट जून 2023
एग्जाम डेट 13-22 जून 2023
आंसर की जारी होने की डेट जून 2023
रिजल्ट डेट जुलाई 2023

कितनी है सभी कैटेगिरी के लिए एग्जाम फीस

केटेगरी एप्लिकेशन फीस (INR)
जनरल/अनरिजर्व्ड 1,110
जनरल – EWS/OBC-NCL 600
SC/ST/PwD/तीसरा जेंडर 325

कैसे भरें UGC NET 2023 की पेमेंट?

कैंडिडेट्स UGC NET रजिस्ट्रेशन फीस की पेमेंट केवल ऑनलाइन ही भर सकते हैं।
फीस की पेमेंट डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/SBI/सिंडिकेट/HDFC और ICICI बैंक की नेट बैंकिंग या PayTm या UPI के माध्यम से भर सकते हैं।
कैंडिडेट्स को भरे हुए एप्लिकेशन फॉर्म और फीस पेमेंट की ई-रसीद की 4 कॉपी अपने पास भविष्य के लिए रखनी होंगी।

फीस भरने के बाद का स्टेप

UGC NET 2023 की फीस आज रात तक भरने के बाद अगला स्टेप आता है एप्लिकेशन करेक्शन डेट का जो 2-3 जून तक के लिए ओपन होगा।

अन्य महत्वपूर्ण अपडेट्स के लिए बने रहिए हमारे साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*

20,000+ students realised their study abroad dream with us. Take the first step today.
Talk to an expert