MP Board Result 2023 : अगर बोर्ड एग्जाम में उम्मीद से कम मार्क्स आएं तो क्या करें? जानिए बेस्ट टिप्स

1 minute read
MP Board result 2023 aane ke baad agar ummeed kam marks aaen to kya karein

इस समय मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के 10वीं और 12वीं के स्टूडेंट्स को बोर्ड रिज़ल्ट का बेसब्री से इंतज़ार है।  मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 20 मई 2023 तक 10वीं और 12वीं के बोर्ड रिज़ल्ट्स जारी कर सकता है।  कुछ स्टूडेंट्स ऐसे होते हैं जिन्हें बोर्ड एग्ज़ाम्स में बहुत अच्छे मार्क्स की उम्मीद होती है।  लेकिन कम मार्क्स मिलने पर वे हताश हो जाते हैं।  यहाँ कुछ बेस्ट टिप्स दिए जा रहे हैं जिनकी मदद से आप कम मार्क्स आने पर खुद को बेहतर तरीके से संभाल पाएंगे और आएगी की प्लानिंग कर सकेंगे।  

MP Board Result 10th, 12th 2023 Live Updates @mpbse.nic.in : जल्द जारी होगा रिज़ल्ट, जानें कैसे करेंगे चेक

MP Board Result 2023 : अगर उम्मीद से कम मार्क्स आने पर आजमाएं ये 10 बेस्ट टिप्स 

  1. गहरी सांस लें और ठंडा पानी पिएँ : सबसे पहले तो रिज़ल्ट आते ही ठंडा पानी पिएँ और गहरी सांस लें।  खुद को एकदम रिलेक्स कर लें और कुछ भी न सोचें।  
  2. आराम से बैठें और आगे की रणनीति बनाएं : पहले आराम  से बैठ जाएं और आगे की रणनीति बनाएं।  देखें कि इन मार्क्स के साथ आपके लिए क्या बेस्ट ऑप्शंस हो सकते हैं और आगे क्या क्या कर सकते हैं।  
  3. एंट्रेंस एग्जाम बेस्ड कोर्सेस के बारे में पता करें और उसकी तैयारी में जुट जाएं : अगर आपके मार्क्स इतने कम आ गए हैं कि आपको लगता है कि आपको उसके आधार पर कहीं किसी अच्छे कॉलेज में एडमिशन नहीं मलेगा तो ऐसे कोर्सेस के बारे में पता लगाएं जिनमें एंट्रेंस एग्जाम के द्वारा एडमिशन होता है।  हिम्मत रखें और पूरी ताकत से एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी  में जुट जाएं।  
  4. बोर्ड रिज़ल्ट को ज़िंदगी न बना लें : बोर्ड रिज़ल्ट को जिंदगी न बना लें।  यह कोई जीवन का आख़िरी एग्जाम नहीं है।  ज़िंदगी बहुत बड़ी है और संभावनाओं का आसमान अपार है। 
  5. औसत स्तर के अच्छे कॉलेजों के बारे में पता करें : अगर आपके मार्क्स कम है और आपको ऐसा लगता है कि आपको आपका मनपसंद कॉलेज नहीं मिल पाएगा तो ऐसे कॉलेज के बारे में पता लगाएं जहाँ कम मार्क्स पर भी एडमिशन हो जाता हो और उस कॉलेज की रेपोटेशन भी अच्छी हो।  
  6. टीचर की मदद लें : अगर आपको समझ नहीं आ रहा है कि आगे क्या करना है तो आप अपने टीचर की मदद ले सकते हैं।  वे आपको अपने अनुभव के आधार पर बेहतर तरीके से गाइड कर पाएंगे।  
  7. हो सके तो क्लास रिपीट करें : अगर आपकी उम्र कम है और आपको ऐसा लगता है कि आप एक साल दोबारा ड्रॉप लेकर फिर से बोर्ड एग्जाम दें।  आप ज्यादा परिश्रम करें और अधिक मार्क्स लाने का प्रयत्न करें।  
  8. करियर काउंसलर की मदद लें : आप चाहें तो करियर काउंसलर की मदद भी ले सकते हैं। वह आपकी समस्या को समझेगा और आपको बेहतर सलाह दे सकेगा।  
  9. ऐसे स्कूल का पता लगाएं जो कम मार्क्स में भी आपकी मनपसंद स्ट्रीम में एडमिशन दे रहा हो : अगर आपको आपके 10वीं बोर्ड के कम मार्क्स की वजह से आपके स्कूल में आपकी पसंद की स्ट्रीम में 11वीं में एडमिशन नहीं मिल पा रहा है तो आप किसी ऐसे स्कूल के बारे में पता लगाएं जो आपके मार्क्स के आधार पर ही आपको आपकी पसंद की स्ट्रीम में ही एडमिशन देने के लिए तैयार हो।  
  10. कहीं यात्रा पर निकल जाएं : अगर आपको अपने मार्क्स का ज्यादा स्ट्रेस हो रहा है तो आप कुछ दिन के लिए किसी हिल स्टेशन या समुद्र के किनारे घूमने निकल जाएं।  वहां जाकर आपका माइंड फ्रेश होगा और आप वहां से आकर आगे की प्लानिंग बेहतर तरीके से कर सकेंगे।  

ऐसे ही अन्य इंडियन एग्ज़ाम अपडेट्स के लिए Leverage Edu के साथ जुड़े रहें।  

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*