JoSAA Counselling 2023 : काउंसलिंग के बाद कैसे चेक करें ओपनिंग और क्लोजिंग रैंक, जानें यहां

1 minute read
JoSAA Counselling 2023 : counselling ke baad is tarah opening and closing rank check kare

JoSAA Counselling 2023 राउंड 2 सीट अलॉटमेंट लिस्ट 6 जुलाई को जारी कर दी गई है। अब अगर कैंडिडेट्स कंफ्यूज हैं कि उन्हें किस रैंक पर कौन सा कॉलेज मिल सकता है तो वह JoSAA के पोर्टल से ओपनिंग और क्लोजिंग रैंक देख सकते हैं। 

यहां स्टूडेंट्स JoSAA Counselling 2023 प्रोसेस जानने के साथ ही राउंड, इंस्टीट्यूट टाइप, इंस्टीट्यूट का नाम, एकेडमिक प्रोग्राम और कैटेगरी सलेक्ट कर ये देख सकते हैं कि ओपनिंग और क्लोजिंग रैंक क्या रही है।

कैंडिडेट्स यहां से ये पता लगा सकते हैं कि किस IIT, NIT, IIIT या गवर्नमेंट फंडेड इंस्टीट्यूट में किस रैंक वाले स्टूडेंट्स से एडमिशन शुरू हुए थे और किस रैंक पर क्लोज हुए। बता दें कि JoSAA Counselling 2023 के लिए 1 लाख से अधिक स्टूडेंट्स ने 1 करोड़ से ज्यादा च्वॉइसेज फिल की हैं।

JEE Mains & Advanced 2023

यह भी पढ़ें- Josaa Counseling 2023 : जेईई एडवांस्ड काउंसलिंग प्रोसेस शुरू, इस दिन होगा सीटों का आवंटन

JoSAA Counselling 2023 : राउंड 2 सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट ऐसे चेक करें

रिजल्ट चेक करने का प्रोसेस इस प्रकार हैः

  1. कैंडिडेट्स सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट josaa.nic.in पर जाएं।
  2. अब व्यू सीट अलॉटमेंट रिजल्ट राउंड 2 लिंक पर क्लिक करें। 
  3. लॉगिन डिटेल सेव कर सबमिट कर दें।
  4. JoSAA राउंड-2 सीट अलॉटमेंट लिस्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा। 
  5. सीट आंवटन रिजल्ट को डाउनलोड करें और प्रिंटआउट ले लें।

JoSAA Counselling 2023 के लिए इस तरह करें रजिस्ट्रेशन

जोसा काउंसलिंग 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस इस प्रकार हैः

  1. कैंडिडेट्स सबसे पहले संयुक्त सीट आवंटन की ऑफिशियल वेबसाइट josaa.nic.in पर जाएं।
  2. पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करने के लिए सीधे लिंक “JoSAA रजिस्ट्रेशन” पर क्लिक करें।
  3. आवश्यक फ़ील्ड में सभी आवश्यक क्रेडेंशियल्स भरें।
  4. JoSAA 2023 चॉइस फिलिंग फॉर्म भरें।
  5. ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन फॉर्म कंप्लीट होने के बाद सबमिट पर क्लिक करें।
JEE Mains & Advanced 2023

JoSAA Counselling 2023 के लिए आवश्यक दस्तावेज़ 

JoSAA Counselling 2023 के लिए आवश्यक दस्तावेज की लिस्ट इस प्रकार हैः

  • 10वीं की मार्कशीट
  • 12वीं की मार्कशीट
  • पासिंग सर्टिफिकेट
  • जेईई मेन रैंक कार्ड
  • जेईई एडवांस्ड रैंक कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र, आय एवं संपत्ति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र
  • सरकार द्वारा जारी फोटो पहचान पत्र, जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइवर का लाइसेंस आदि।

ऐसे ही अन्य महत्वपूर्ण एग्जाम अपडेट्स के लिए बने रहिए Leverage Edu के साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*