MP Board Result 2023 : MP Board में अलग अलग बोर्ड क्लासेस के लिए क्या हैं पासिंग मार्क्स, जानें विस्तार से

1 minute read
MP Board mein alag alag board classes ke liye alag alag board classes ke liye kya hain passing marks

इस समय मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के स्टूडेंट्स को सबसे अधिक इंतज़ार अपने बोर्ड रिज़ल्ट्स का है।  बच्चे बेसब्री से अपने बोर्ड रिज़ल्ट्स की प्रतीक्षा कर रहें हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 15 मई तक 12वीं क्लास का बोर्ड रिज़ल्ट जारी कर सकता है।  हालांकि इस बारे में अभी बोर्ड की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। जब भी बोर्ड रिज़ल्ट की बात आती है तो अधिकतर लोगों का ध्यान 10वीं और 12वीं की बोर्ड क्लासेस की तरफ ही जाता है।  लेकिन मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने इस बार 5वीं और 8वीं क्लास के लिए भी बोर्ड परीक्षाएं आयोजित कराईं हैं। टॉपर स्टूडेंट्स तो हमेशा यही सोचते हैं कि उनका स्कूल में कौनसा नंबर आएगा।  लेकिन जो बच्चे पढ़ाई में थोड़ा कमजोर होते हैं वे यही सोचते रहते हैं कि वे पास भी हो पाएंगे या नहीं। ऐसे में उन स्टूडेंट्स के दिमाग में यह सवाल ज़रूर आता होगा कि MP बोर्ड के एग्जाम में पसिंग मार्क्स कितने हैं? यहाँ MP बोर्ड की सभी बोर्ड क्लासेस के लिए ज़रूरी पासिंग मार्क्स के बारे में विस्तार से बताया जा रहा है।  

MP Board Result 10th, 12th 2023 Live Updates @mpbse.nic.in : जल्द जारी होगा रिज़ल्ट, जानें कैसे करेंगे चेक 

MP बोर्ड 5th क्लास के लिए पासिंग मार्क्स 

इस साल से मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 5वीं क्लास के लिए भी बोर्ड परीक्षा आयोजित कराने का फैसला लिया है। अत: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने इस बार 5वीं कक्षा के लिए भी बोर्ड एग्ज़ाम्स आयोजित कराएं हैं।  मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में 5वीं क्लास में कुल 5 पेपर्स हैं और प्रत्येक विषय के पेपर में पासिंग मार्क्स 33% निर्धारित किए गए हैं।  इनमें से तीन पेपर भाषा के हैं जबकि एक पेपर पर्यावरण अध्ययन  का और एक पेपर गणित का है।  

  MP बोर्ड 8th क्लास के लिए पासिंग मार्क्स 

इस साल से 5वीं क्लास की तरह ही मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 8वीं क्लास के लिए भी बोर्ड परीक्षा आयोजित कराने का फैसला लिया है। अत: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने इस बार 8वीं कक्षा के लिए भी बोर्ड एग्ज़ाम्स आयोजित कराएं हैं।  मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में 8वीं क्लास में कुल 6 पेपर्स हैं और प्रत्येक विषय के पेपर में पासिंग मार्क्स 33% निर्धारित किए गए हैं। इनमें से तीन पेपर भाषा के हैं जबकि एक पेपर पर्यावरण अध्ययन  का और एक पेपर विज्ञान का एवं एक पेपर गणित का है।

 MP बोर्ड 10th क्लास के लिए पासिंग मार्क्स 

मध्य प्रदेश बोर्ड ने 10वीं कलस के लिए प्रत्येक सब्जेक्ट के लिए 100 मार्क्स निर्धारित किए हैं। प्रैक्टिकल सब्जेक्ट्स में 75 मार्क्स थ्योरी के होंगे जबकि 25 मार्क्स का प्रैक्टिकल होगा। 10वीं क्लास के लिए पासिंग मार्क्स 33% निर्धारित किए गए  हैं।  

MP बोर्ड 12th क्लास के लिए पासिंग मार्क्स 

12वीं क्लास के लिए कुल 5 विषय के लिए परीक्षा देनी होगी जिसमें से 3 सब्जेक्ट्स में सब्जेक्ट्स होंगें और बाकी के दो सब्जेक्ट्स ऑप्शनल होंगे।  हर सब्जेक्ट के लिए 100 मार्क्स निर्धारित किए गए हैं जिसमें से प्रैक्टिकल सब्जेक्ट्स में 70 मार्क्स का थ्योरी पेपर होगा और 30 मार्क्स प्रैक्टिकल के होंगे।  12वीं के लिए पासिंग मार्क्स को 33% से घटाकर 30% कर दिया गया है।  

MP बोर्ड 9th क्लास के लिए पासिंग मार्क्स  

 मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 9th और 11th क्लास के लिए कोई बोर्ड परीक्षा आयोजित नहीं कराई है। अत : इन क्लासेस के लिए स्कूल द्वारा आंतरिक परीक्षा आयोजित की जाएगी।  मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 9वीं और 12वीं क्लास के लिए भी पासिंग मार्क्स 33% ही निर्धारित किए हैं।  

ऐसे ही अन्य इंडियन एग्ज़ाम अपडेट्स के लिए Leverage Edu के साथ जुड़े रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*