BPSC ने शिक्षक भर्ती परीक्षा 2023 के एडमिट कार्ड किए जारी, लाखों स्टूडेंट्स का इंतजार हुआ खत्म 

1 minute read
BPSC Admit Card 2023
BPSC Admit Card 2023

BPSC Admit Card 2023: शिक्षक भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी, बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने आज सोमवार यानी 21 अगस्त, 2023 को अपनी बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइड पर अभ्यर्थियों के BPSC आगामी प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालय शिक्षक भर्ती प्रतियोगिता परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार अब अपने ई-प्रवेश पत्र को BPSC की आधिकारिक वेबसाइट www.bpsc.bih.nic.in पर देख सकते हैं।

आपको बता दें की उम्मीदवार 21 अगस्त, 2023 से आवंटित परीक्षा केंद्र और अपने प्रवेश पत्र के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। ई-प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की प्रक्रिया 10 अगस्त, 2023 को शुरू हुई। इस प्रक्रिया के दौरान, उम्मीदवारों को केंद्र कोड और जिला आवंटित किया गया था।

विज्ञापन संख्या 26/2023 के तहत विज्ञापित प्राथमिक, माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शिक्षक भर्ती प्रतियोगिता परीक्षा की तिथि 24 से 26 अगस्त, 2023 तक तय की गई है।

BPSC Admit Cards Direct link to download

BPSC Admit Cards Notice PDF Link Download

परीक्षा देने जा रहे उम्मीदवार इन बातों का रखें ध्यान-

  • सभी उम्मीदवारों के लिए परीक्षा की प्रत्येक पाली के लिए प्रवेश पत्र के साथ एक एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट ले जाना होगा। 
  • अपने एडमिट कार्ड को परीक्षा के समय हस्ताक्षर करने के बाद पर्यवेक्षक को जमा करना आवश्यक है।
  • परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले तक ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। 
  • उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए नीचे दी गई नोटिस को जरूर पढ़ें। 

BPSC admit card ऐसे करें डाउनलोड

BPSC एडमिट कार्ड को आप नीचे दिए गए स्टेप्स से डाउनलोड कर सकते हैं-

  • सबसे पहले उम्मीदवार BPSC की आधिकारिक वेबसाइट (bpsc.bih.nic.in) पर जाएं।
  • BPSC Teacher Admit Card लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • BPSC शिक्षक एडमिट कार्ड 2023 आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • अब BPSC शिक्षक एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड करें। 
  • और एक प्रिंटआउट आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।

आशा है आपको BPSC admit card 2023 से जुड़ीं सभी जानकारी प्राप्त हुई होगी, ऐसे ही अन्य लेटेस्ट अपडेट्स के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*