Malawi Facts : मलावी देश से जुड़े 15+ रोचक तथ्य 

1 minute read

मलावी, अफ्रीका के दक्षिण-पूर्वी भाग में स्थित एक लैंडलॉक देश है। लैंडलॉक देश का अर्थ है ऐसा देश जो चारों ओर से भूमि से घिरा हुआ हो। इस देश की सीमा तीन देश जाम्बिया, तंजानिया और मोजाम्बिक से लगती है। इस देश का कुल क्षेत्रफल 118,000 वर्ग किमी है। क्षेत्रफल के अनुसार, मलावी अफ्रीका का 23वां सबसे छोटा देश है और दुनिया में यह 100वें स्थान पर है। अब तक ये थे मलावी के बारे में कुछ महत्वपूर्ण तथ्य, अन्य Malawi Facts in Hindi जानने के लिए इस ब्लॉग को अंत तक पढ़ें।

Malawi Facts in Hindi – मलावी से जुड़े रोचक तथ्य 

रिसर्च, स्टडी और रिपोर्ट्स के अनुसार स्टूडेंट्स के लिए Malawi Facts in Hindi यहाँ दिए गए हैं –

  1. मलावी देश का नाम एक पुरानी जनजाति मारवी शब्द से लिया गया है। यह जनजाति करीब 600 साल पहले दक्षिणी कांगो से मलावी आयी थी।  
  2. मलावी को अफ्रीका का गर्म दिल (Warm Heart of Africa) भी कहा जाता है। 
  3. मलावी देश की राजधानी लिलोंग्वे है, जो देश का सबसे बड़ा शहर भी है। 
  4. मलावी का सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान न्याका राष्ट्रीय उद्यान है। 
  5. मलावी का राष्ट्रीय पशु थॉमसन का गजल है। 
  6. मलावी का राष्ट्रीय पक्षी अफ्रीकन फिश ईगल (African Fish Eagle) है। 
  7. मलावी में सबसे लोकप्रिय खेल फुटबॉल है। 
  8. मलावी देश की महिलाओं द्वारा पहने जाने वाले पारंपरिक वस्त्र को चितेन्जे कहा जाता है। 
  9. मलावी की दो आधिकारिक भाषाएं हैं – चिचेवा और अंग्रेजी।
  10. मलावी की करंसी मलावी क्वाचा है। 
  1. मलावी की अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से कृषि पर आधारित है। 
  2. मलावी के पारंपरिक भोजन में मुख्य रूप से मछली, चाय, चीनी, कॉफी, आलू, मक्का, ज्वार के दाने, मवेशी और बकरियों जैसी सामग्री शामिल हैं। 
  3. मलावी झील, जिसे स्थानीय भाषा में “लेक न्यासा” कहा जाता है, दुनिया की सबसे पुरानी और सबसे गहरी झीलों में से एक है।
  4. संयुक्त राष्ट्र के नवीनतम डेटा के वर्ल्डोमीटर के अनुसार, 2024 के मध्य तक मलावी की अनुमानित जनसंख्या लगभग 21,655,286 थी। 
  5. 6 जुलाई, 1964 को मलावी ने यूनाइटेड किंगडम से स्वतंत्रता प्राप्त की थी।
  6. मलावी ने 1964 में ही अपना राष्ट्रीय ध्वज अपनाया था। ध्वज में लाल, काला और हरे रंगों का उपयोग किया गया है। लाल रंग बहादुरी और एकता का प्रतीक है, काला रंग अफ्रीकी महाद्वीप के लोगों का प्रतीक है और हरा रंग  प्राकृतिक हरियाली और कृषि को दर्शाता है। वहीं ध्वज के ऊपरी हिस्से का लाल रंग उगते हुए सूरज का प्रतीक है जो एक नए युग की शुरुआत का संकेत देता है।
  7. जॉयस बांडा मलावी की पहली महिला उपराष्ट्रपति थीं। 
  8. 2023 तक, मलावी में दो विश्व धरोहर स्थल हैं। जिनके नाम है मुलंजे माउंटेन बायोस्फीयर रिजर्व और न्यिका राष्ट्रीय उद्यान। 
  9. मलावी का सबसे ऊंचा पर्वत मुलंजे मासिफ है जो 3000 मीटर से अधिक ऊंचा है। 
  10. मलावी का राष्ट्रीय व्यंजन नसिमा है जो मकई से बना एक गाढ़ा दलिया है। 

संबंधित आर्टिकल्स 

अल्बानिया के बारे में रोचक तथ्य आर्मेनिया से जुड़े रोचक तथ्य
स्पेन से जुड़े रोचक तथ्यचीन से जुड़े 15+ रोचक तथ्य
क्यूबा से जुड़े रोचक तथ्यइराक से जुड़े रोचक तथ्य
इथोपिया से जुड़े रोचक तथ्यन्यूज़ीलैंड से जुड़े रोचक तथ्य
पोलैंड देश के बारे में जानें रोचक तथ्य फिलीपींस से जुड़े रोचक तथ्य
ऑस्ट्रिया के बारे में जानें 15+ रोचक तथ्यमलेशिया से जुड़े रोचक तथ्य
मोनाको देश के बारे में जानें कुछ रोचक तथ्य अर्जेंटीना से जुड़े रोचक तथ्य 
म्यांमार से जुड़े रोचक तथ्यडेनमार्क से जुड़े रोचक तथ्य 
फिनलैंड के बारे में जानें कुछ रोचक तथ्य यूक्रेन से जुड़े कुछ आश्चर्यजनक तथ्‍य 
रूस से जुड़े रोचक तथ्यतुर्कीए के इतिहास से जुड़े आश्चर्यजनक तथ्‍य
थाईलैंड से जुड़े रोचक तथ्य जर्मनी से जुड़े रोचक तथ्य 
बेल्जियम से जुड़े रोचक तथ्यनामीबिया के संबंध में कुछ रोचक तथ्य
फ्रांस से जुड़े ये रोचक तथ्यसिंगापुर से जुड़े रोचक तथ्य 
सऊदी अरब से जुड़े कुछ रोचक तथ्यमेक्सिको से जुड़े रोचक तथ्य
अफगानिस्तान के बारे में रोचक तथ्य बांग्लादेश से जुड़ी रोचक जानकारी 
कोलंबिया से जुड़े रोचक तथ्यनागालैंड से जुड़े रोचक तथ्य 

उम्मीद है आपको Malawi Facts in Hindi का हमारा ब्लॉग पसंद आया होगा। ऐसे ही अन्य फैक्ट्स से जुड़े ब्लॉग्स पढ़ने के लिए बने रहिए Leverage Edu के साथ। 

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*