Leap Day 2024 : लीप ईयर डे पर  Google  ने बनाया ये खास गूगल डूडल

1 minute read
Leap Day 2024 google doodle

Leap Day 2024 Google Doodle: इंटरनेट की अद्भुत दुनिया का बेहतरीन सर्च इंजन Google किसी भी खास दिन का जश्न मनाने के लिए नए तरीके से पेश करता है। अक्सर देखा गया है कि गूगल कुछ खास दिनों का महत्व बताते हुए एक स्पेशल डूडल बनाता है। जैसा कि सभी जानते है कि आज फरवरी का 29वां दिन है और इसे लीप डे के नाम से जाना जाता है और आज गूगल ने लीप डे पर भी खास डूडल (Leap Day 2024 Google Doodle) बनाया है। यहां हम गूगल डूडल से जुड़ी कुछ खास बातों के बारे में जानेंगे।

Google आज यानी गुरुवार 29 फरवरी 2024 को एक अद्भुत डूडल के साथ ‘लीप डे’ मना रहा है। लीप ईयर 2024 के लिए गूगल द्वारा डूडल में एक तालाब में एक मेंढक को दर्शाया गया है, जोकि 29 नंबर से तेजी से छलांग लगाता है और मेंढक के राइट और बायीं तरफ नंबर 1 और 28 दिखाया गया है।

खास बात यह है कि लीप डे लगभग हर चार साल में मनाया जाता है और इस पर बनाया गया गूगल डूडल आज गूगल सर्च इंजन पर कुछ भी टाइप करने से पहले Leap Day डूडल इमेज के साथ देख सकते हैं। आपको बता दें कि पिछला लीप डे 2016 में बना था। 

लीप ईयर 2024 : फरवरी में क्यों होता है लीप डे?

जब से दुनिया में Gregorian Calendar को अपनाया गया है तब से लीप वर्ष पड़ता है। ऐसा कहा जाता है कि अगर हम लीप ईयर न मनाएं तो हम हर वर्ष 0.2422 दिन पीछे होते जाएंगे। इस तरह 400 वर्षों में लगभग 91 दिनों का अंतर बन जाएगा। इससे मौसम परिवर्तन भी हो जाएगा।

यानि 400 वर्षों में वसंत ऋतु गर्मियों में होगी और सर्दी वसंत ऋतु में होगी। आमतौर पर कहा जाता है कि पृथ्वी, सूर्य का एक चक्कर पूरा करने में 365 दिन का समय लगाता है लेकिन वास्तव में पृथ्वी 365.2422 दिन लगाता है। इसी अंतर को देखने के लिए हम हर चार वर्ष में एक लीप ईयर मनाते हैं। 

अगला लीप ईयर कब आएगा?

लीप वर्ष हर चार साल में होता है जब तक कि यह एक सदी का वर्ष न हो जिसे चार से विभाजित नहीं किया जा सकता है। अगला लीप वर्ष 2028 में होगा। उस वर्ष लीप दिवस मंगलवार, 29 फरवरी को मनाया जाएगा। उसके बाद अगला लीप वर्ष 2032 है।


इसी और अन्य प्रकार के Leverage Edu न्यूज़ अपडेट्स के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*