Today’s Current Affairs in Hindi | 05 अप्रैल 2024 (हिंदी करंट अफेयर्स)

1 minute read
Today’s Current Affairs in Hindi 05 April 2024

यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 05 अप्रैल के current affairs today in hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।

  1. भारत में हर वर्ष 05 अप्रैल को ‘राष्ट्रीय समुद्री दिवस मनाया जाता है।
  2. आर्मी मेडिकल कोर’ ने अपना 260वां स्थापना दिवस मनाया है।
  3. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कैंसर उपचार के लिए भारत की पहली घरेलू ‘जीन थेरेपी’ का शुभारंभ किया है।
  4. नई पीढ़ी की बैलिस्टिक मिसाइल ‘अग्नि-प्राइम’ का ओडिशा के तट से स्ट्रेटजिक फोर्सेज कमांड और डीआरडीओ द्वारा सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया है।
  5. गुजरात के कच्छ में पुरातात्विक उत्खनन से 5,200 वर्ष पुरानी ‘हड़प्पा बस्ती’ का पता चला है। 
  6. ‘भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण’ (NHAI) ने One Vehicle, One FASTag नियम लागू किया है। 
  7. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने ‘myCGHS IOS ऐप’ लॉन्च की है।
  8. एक्सिस कैपिटल ने ‘अतुल मेहरा’ को नए एमडी और सीईओ के रूप में नियुक्त किया है।
  9. ‘उत्तर प्रदेश’ 69 जीआई टैग हासिल करने वाला देश का अग्रणी राज्य बना है।
  10. गोवा के मोपा हवाईअड्डे में ‘डिजियात्रा प्रणाली’ शुरू की गई है।
  11. केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली में ‘मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना’ शुरू की जाएगी।
  12. ‘रोमानिया’ ने दुनिया का सबसे शक्तिशाली लेजर विकसित किया है।
  13. ‘केनरा बैंक’ ने महिलाओं के लिए हेल्थ केयर ऋण और बचत खाते लॉन्च किए हैं।
  14. इलेक्ट्रॉनिक्स और मैकेनिकल इंजीनियर्स के 33वें महानिदेशक के रूप में ‘लेफ्टिनेंट जनरल जेएस सिदाना’ ने पदभार ग्रहण किया है।
  15. टाइम्स ग्रुप के प्रबंध निदेशक ‘विनीत जैन’ को ENBA ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड 2023’ से सम्मानित किया गया है। 

यह भी पढ़ें – 1964 में आज ही के दिन नौसेना ने पहली बार मनाया था राष्ट्रीय समुद्री दिवस

05 अप्रैल 2024 डेली करेंट अफेयर्स क्विज 

यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं, इन क्वेशन को पढ़कर इनको सॉल्व करने का प्रयास करें:-

1. इंटरनेशनल चेस फेडरेशन की रैंकिंग के अनुसार भारत के शीर्ष शतरंज खिलाड़ी कौन बने हैं?

(A) विश्वनाथ आंनद
(B) गुकेश डी
(C) अर्जुन एरिगासी
(D) आर प्रग्नानंदा
उत्तर- अर्जुन एरिगासी

2. असम के मुख्य सचिव के रूप में किसने कार्यभार संभाला है?

(A) दलजीत सिंह
(B) मनोज शर्मा 
(C) रवि कोटा
(D) संजय नायर
उत्तर- रवि कोटा

3. ‘जूडीथ सुमिनवा तुलूका’ किस देश की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं हैं?

(A) मोजाम्बिक गणराज्य
(B) कांगो गणराज्य
(C) नाइजर गणराज्य
(D) युगांडा गणराज्य
उत्तर- कांगो गणराज्य

4. हाल ही में ‘भारतीय लोक प्रशासन संस्थान’ (IIPA) ने अपना कौनसा स्थापना दिवस मनाया है?

(A) 68वां
(B) 69वां
(C) 70वां
(D) 72वां
उत्तर- 70वां

5. हाल ही में दूसरी G20 रोजगार कार्य समूह की बैठक कहाँ आयोजित की गई है?

(A) ब्रासीलिया
(B) जिबूती सिटी
(C) रबात
(D) एसनशिओन
उत्तर- ब्रासीलिया

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2024 

परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*