कर्नाटक का प्रसिद्ध भोजन क्या है?

1 minute read
कर्नाटक का प्रसिद्ध भोजन

कर्नाटक दक्षिण भारत के सबसे विकसित राज्यों में से एक है। यह राज्य कई कॉर्पोरेट कम्पनीज़ का गढ़ (हब) है। भारत के कोने-कोने से यहां युवा नौकरी करने के लिए आते हैं। वहीं कर्नाटक भिन्न-भिन्न प्रकार के व्यंजनों के लिए भी जाना जाता है। स्ट्रीट फ़ूड से लेकर यहां की पारम्परिक व्यंजन भी काफी मशहूर है। क्या आपको पता है कि कर्नाटक का प्रसिद्ध भोजन कौनसा है? चलिए इस ब्लॉग में आपको कर्नाटक का प्रसिद्ध भोजन कौनसा है इसके में बताते हैं।

जानिए कर्नाटक का प्रसिद्ध भोजन क्या है?

नीचे यहां के टॉप 10 व्यंजनों के बारे में बताया गया है-

कोरी गस्सी

कर्नाटक का प्रसिद्ध भोजन

यह एक मंगलोरियन डिश है। कोरी का अर्थ चिकन होता है और गोस्सी का अर्थ करी होता है। इसे बनाने के लिए चिकन के टुकड़ों को मसालों में डाला जाता है और नारियल के साथ पकाया जाता है।

मैसूर पाक

मैसूर पाक इस राज्य की सबसे लोकप्रिय मिठाई है। इसे बनाने के लिए घी, चीनी और बेसन का उपयोग किया जाता है। कन्नड़ भाषा में पाक का अर्थ शक्कर का घोल होता है।

नीर डोसा

कर्नाटक का प्रसिद्ध भोजन

तुलु भाषा में नीर का अर्थ होता है जल (पानी)। यह व्यंजन चावलों से बनाया जाता है। इसे बनाने के लिए चावलों को पानी में कुछ घंटे के लिए रात भर के लिए भिगोया जाता है और फिर इन चावलों का एक बैटर तैयार किया जाता है।

मद्दुर वड़ा

कर्नाटक का प्रसिद्ध भोजन

कर्नाटक में मद्दुर वड़ा एक लोकप्रिय भोजन है। मद्दुर वडा का नाम कर्नाटक के मांडया में कस्बे मद्दुर के नाम से पड़ा था।

जोलड रोटी

कर्नाटक का प्रसिद्ध भोजन

यह भोजन उत्तरीय कर्नाटक का है। यह रोटी मुलायम होती है। यह रोटी जौ के आटे का उपयोग से तैयार की जाती है। इसे बैंगन की सब्जी, चटनी और अचार के साथ खाया जाता है।

धारवाड़ पेड़ा

कर्नाटक का प्रसिद्ध भोजन

धारवाड़ पेड़ा इस राज्य की सबसे लोकप्रिय मिठाई है। यह धारवाड़ जिले में मिलता है। 19 वी शताब्दी में मध्य प्रदेश का ठाकुर परिवार धारवाड़ रहने लग गया था और इन्हीं लोगों द्वारा इस पेड़े को धारवाड़ लाया गया था।

कूर्ग पांडी करी

यह एक मांसाहारी (नॉन-वेज) भोजन है। इसे तैयार करने के लिए मांस को मसाला पेस्ट में डाला जाता है। ऐसा करने से इस करी का रंग गहरा और मसालेदार दिखने लगता है। इस व्यंजन में कांचमपुली फल का भी उपयोग होता है।

मंगलोरियन बिरयानी

मंगलोरियन बिरयानी चिकन के मांस या बिना चिकन के बनती है। इसे बनाने के लिए चावलों को एक मसाले पेस्ट में डाला जाता है। पेस्ट बनाने में नारियल, धनिया के बीज, इलायची, सौंफ़ के बीज, लौंग, अदरक, शुष्क लाल मिर्च, लहसुन और जीरा के बीज की आवश्यकता होती है।

अक्की रोटी

अक्की रोटी ही हेल्दी होती है। इसे अक्सर सुबह के नाश्ते में खाया जाता है। यह डिश इस राज्य के लगभग हर घर में बनती है। कन्नड़ में अक्की यानि चावल होता है। चावल के आटे और कई तरह की सब्जियों से तैयार की गई इस रोटी को बनाना आसान है।

चाउ चाउ बाथ

कर्नाटक का प्रसिद्ध भोजन

यह एक टू इन वन भोजन है, जिसमें खारा बाथ और केसरी बाथ बनाया जाता है। खारा बाथ एक स्पाइसी उपमा होता है, जिसमें मूंगफली और सब्जियों का उपयोग होता है। वहीं केसरी बाथ एक स्वीट हलवा होता है।

कर्नाटक के अन्य लोकप्रिय व्यंजन

कर्नाटक का प्रसिद्ध भोजन जानने के बाद अब यह जानते हैं कि इस राज्य में अन्य लोकप्रिय व्यंजन कौनसे हैं, जो इस प्रकार हैं:

  1. इडली
  2. रागी मुद्दे
  3. केसरी स्नान
  4. मैंगलोर बर्न्स
  5. चिरोटी
  6. थट्टे इडली
  7. केन रवा फ्राई
  8. करादंतु
  9. मवींकाई चटनी
  10. उडुप्पी सांभर

कर्नाटक अलग-अलग किस्म के व्यंजनों के लिए है लोकप्रिय

कर्नाटक में अलग-अलग किस्म के व्यंजन उपलब्ध हैं। यहां शाकाहारी और मांसाहारी दोनों किस्म के व्यंजन हैं। वहीं मीठे में भी यहां कई तरह के व्यंजन उपलब्ध हैं। मीठे में यहां मैसूर पाक, ओब्बट्टू / होलिगे, धारवाड़ पेड़ा, फेनी, चिरोती मिठाई लोकप्रिय हैं। वहीं ऐसी भी वहीं ऐसी भी मिठाई हैं जो कि थोड़ी कम लोकप्रिय जैसे कि हुन्गु’, कज्जया, नारियल मिठाई, रवे उन्दे, पकड़ा पप्पू, छिगाली, कदुबुस, तम्बिट्टू, परमानन और हयग्रीव हैं।

वहीं नाश्ते में मसाला डोसा, रागी रोटी, अक्की रोटी, वांगी भात, खारा भात, केसरी भात, दावानागेरे बेन्ने दोसा, बेन्ने डोसा, उपिट्टू सादा और रवा इडली, मैसूर मसाला डोसा, कदुबू पूरी आदि शामिल हैं। वहीं दोपहर के खाने में सांभर रसम और बीसी बेले भात जैसा एक स्वादिष्ट भोजन शामिल है।

आशा है कि इस ब्लाॅग में आपको कर्नाटक का प्रसिद्ध भोजन पता चला होगा। इसी तरह के अन्य जीके के ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*