JoSAA Counselling Schedule 2023 : ऐसा रहा जोसा काउंसलिंग 2023 का शेड्यूल, देखें यहां 

1 minute read
JEE Mains & Advanced 2023

JoSAA Counselling Schedule 2023 में जोसा 2023 रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 28 जून को खत्म हुई थी और उसके बाद से काउंसलिंग चल रही है। ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथाॅरिटी (JoSAA) की ओर से पांचवें राउंड की सीट अलाॅटमेंट लिस्ट 21 जुलाई को शाम 5 बजे जारी की जा चुकी है। 

JoSAA Counselling Schedule 2023 के मुताबिक छठे राउंड की सीट अलाॅटमेंट लिस्ट 28 जुलाई तक जारी की जाएगी।

कैंडिडेट्स अपना सीट अलाॅटमेंट रिजल्ट JoSAA की ऑफिशियल वेबसाइट josaa.nic.in से देख और डाउनलोड कर सकते हैं। 

जोसा 2023 काउंसलिंग प्रक्रिया में रजिस्ट्रेशन, च्वाइस फिलिंग और चॉइस लॉकिंग, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, सीट अलॉटमेंट और रिपोर्टिंग शामिल है। 

इस बार JoSAA Counselling 2023 के लिए 1 लाख से अधिक स्टूडेंट्स ने 1 करोड़ से ज्यादा च्वॉइसेज फिल की हैं। बता दें कि JoSAA द्वारा राउंड 1 जोसा काउंसलिंग सीट आवंटन 30 जून को जारी किया गया था। 

ऐसा रहा JoSAA Counselling Schedule 2023

पहले राउंड की सीट आवंटन प्रक्रिया30 जून 2023
ऑनलाइन रिपोर्टिंग30 जून से 4 जुलाई 2023
पहले राउंड की लास्ट डेट5 जुलाई 2023
दूसरे राउंड की सीट आवंटन प्रक्रिया 6 जुलाई 2023
ऑनलाइन रिपोर्टिंग6 जुलाई से 11 जुलाई 2023
दूसरे राउंड की लास्ट डेट11 जुलाई 2023
तीसरे राउंड की सीट आवंटन प्रक्रिया 12 जुलाई 2023
ऑनलाइन रिपोर्टिंग12 जुलाई से 14 जुलाई 2023
तीरसे राउंड की लास्ट डेट 15 जुलाई 2023
चौथे राउंड की JOSAA सीट आवंटन प्रक्रिया 16 जुलाई 2023
ऑनलाइन रिपोर्टिंग16 जुलाई से 19 जुलाई 2023
चौथे राउंड की आखिरी तारीख20 जुलाई 2023
पांचवें JOSAA सीट आवंटन प्रक्रिया का राउंड 21 जुलाई 2023
शुल्क भुगतान तिथि, प्रश्न पर उम्मीदवार की प्रतिक्रिया सहित ऑनलाइन रिपोर्टिंग21 जुलाई से 24 जुलाई 2023
पांचवें राउंड की लास्ट डेट25 जुलाई 2023
JoSAA सीट आवंटन प्रक्रिया का अंतिम दौर26 जुलाई 2023
फीस सबमिट, क्वैश्चन पर कैंडिडेट् की प्रतिक्रिया सहित ऑनलाइन रिपोर्टिंग26 जुलाई से 28 जुलाई 2023
छठे या फाइनल राउंड की डेट28 जुलाई 2023

यह भी पढ़ें- JoSAA Counselling 2023 : इस सीट अलाॅटमेंट लिस्ट आने के बाद ऑनलाइन रिपोर्टिंग, यहां जानें कब तक होगी?

JoSAA Counselling 2023 : सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट ऐसे चेक करें

रिजल्ट चेक करने का प्रोसेस इस प्रकार हैः

  • कैंडिडेट्स सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट josaa.nic.in पर जाएं।
  • अब व्यू सीट अलॉटमेंट रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें। 
  • लॉगिन डिटेल सेव कर सबमिट कर दें।
  • JoSAA सीट अलॉटमेंट लिस्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा। 
  • सीट आंवटन रिजल्ट को डाउनलोड करें और प्रिंटआउट ले लें।

यह भी पढ़ें- JEE Advanced 2023 : जेईई एडवांस क्वैश्चन पेपर रिलीज, ऑफिशियल वेबसाइट से ऐसे करें डाउनलोड

ऐसे ही अन्य महत्वपूर्ण एग्जाम अपडेट्स के लिए बने रहिए Leverage Edu के साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*