JIPMAT Admit Card 2024 : jipmat.ntaonline.in पर जारी हुए एडमिट कार्ड, 6 जून को होना है एग्जाम

1 minute read
JIPMAT Admit Card 2024

JIPMAT Admit Card 2024 : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने ज्वाइंट इंटीग्रेटेड प्रोग्राम इन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (JIPMAT) 2024 के लिए अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। वे छात्र जिन्होंने इस परीक्षा के लिए आवेदन किए हैं, वे अपना एडमिट कार्ड JIPMAT की ऑफिशियल वेबसाइट आधिकारिक वेबसाइट jipmat.ntaonline.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

JIPMAT 2024 Exam Date : महत्वपूर्ण तारीखें

ऑफिशियल वेबसाइट पर इस एग्जाम का ब्यौरा जारी कर दिया गया है, जो इस प्रकार है:

महत्वपूर्ण डेट्सइवेंट्स
22 मार्च से 28 अप्रैल 2024JIPMAT रजिस्ट्रेशन विंडो (रात 9:50 तक)
22 मार्च से 28 अप्रैल 2024JIPMAT रजिस्ट्रेशन फीस भरने की डेट (रात 11:50)
29 अप्रैल से 1 मई 2024JIPMAT एप्लिकेशन फॉर्म करेक्शन
मई 2024JIPMAT सिटी इंटिमेशन स्लिप
3 जून 2024JIPMAT एडमिट कार्ड
6 जून 2024JIPMAT 2024 Exam Date
जून 2024JIPMAT रिजल्ट
जून 2024JIPMAT फाइनल आंसर की
जून 2024JIPMAT आंसर की रिलीज़

यह भी पढ़ें : Today’s Current Affairs in Hindi | 04 जून 2024 (हिंदी करंट अफेयर्स)

JIPMAT Admit Card 2024 : इन स्टेप से डाउनलोड कर सकते हैं एडमिट कार्ड

कैंडिडेट नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करके JIPMAT Admit Card डाउनलोड कर सकते हैं –

स्टेप 1. सबसे पहले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.ac.in/JIPMAT पर जाएं।
स्टेप 2. होमपेज पर दिए गये लिंक  “Click Here to Download Admit Card ” पर क्लिक करें।
स्टेप 3. कैंडिडेट अपनी लॉगिन डिटेल को दर्ज करें, जिसमें आपकी जन्मतिथि और पंजीकरण संख्या शामिल है, और फिर कैप्चा कोड दर्ज कर सबमिट का बटन दबाएं।
स्टेप 4. अब कैंडिडेट के सामने उनका JIPMAT Admit Card 2024 स्क्रीन पर होगा।
स्टेप 5. इसके साथ ही एडमिट कार्ड को डाउनलोड करके प्रिंट आउट ले लें। 

ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार, उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड पर अपनी फोटो, हस्ताक्षर और बारकोड को अच्छे से चेक कर लें। अगर किसी कैंडिडेट के फोटो, हस्ताक्षर और बारकोड नहीं है, तो उन्हें अपना एडमिट कार्ड फिर से डाउनलोड करना होगा क्योंकि इन क्रेडेंशियल्स के बिना एडमिट कार्ड मान्य नहीं होगा। अगर कैंडिडेट को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद कोई समस्या आती है या दी गई जानकारी में कोई गलती हो, तो वे  [email protected] पर ईमेल के ज़रिए या NTA हेल्प लाइन 011-40599000 पर कॉल करके NTA से संपर्क कर सकते हैं।

उम्मीद है कि JIPMAT Admit Card 2024 के बारे में आपको सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त हुई होगी। इसी और अन्य प्रकार के Leverage Edu न्यूज़ अपडेट्स के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*