JEE Main Analysis 2024 (April 9) Shift 1 : जेईई मेन सेशन 2 में 9 अप्रैल की पहली शिफ्ट का एग्जाम एनालिसिस देखें यहां

1 minute read
JEE Main Analysis 2024 (April 9) Shift 1 (1)

JEE Main Analysis 2024 (April 9) Shift 1 : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओऱ से 9 अप्रैल 2024 को जेईई मेंस दूसरे सत्र का एग्जाम आयोजित किया गया। दूसरे सत्र में 9 अप्रैल को को B.E/B.Tech की परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की गई। 

अब शिफ्ट ओवर होने के बाद जेईई मेन सेशन 2 एग्जाम के पेपर एनालिसिस (JEE Main 2024 Paper Analysis) सामने आने लगा है जिससे परीक्षा देने वाले कैंडिडेट्स को अंकों का अनुमान लगाने और आगे एग्जाम देने वाले कैंडिडेट्स को पेपर में पूछे गए प्रश्नों को समझने में आसानी होगी। इसलिए यहां हम जेईई मेन सेशन 2 एग्जाम (JEE Main Analysis 2024 (April 9) Shift 1) एनालिसिस देखेंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विषय विशेषज्ञों और छात्रों से चर्चा के बाद जेईई मेन 2024 9 अप्रैल सुबह की पाली के प्रश्न पत्र की कठिनाई मध्यम पाई गई। छात्रों ने शिफ्ट 1 जेईई मेन 2024 प्रश्न पत्र को फिजिक्स सेक्शन के लिए मध्यम, मैथ्स के लिए मध्यम से कठिन और केमेस्ट्री के लिए आसान से मध्यम पाया।

यह भी पढ़ें- JEE Mains 2024 : जेईई मेंस एग्जाम के लिए योग्यता, एप्लिकेशन फाॅर्म, करेक्शन विंडो, एग्जाम डेट, एडमिट कार्ड, टिप्स

JEE Main Analysis 2024 (April 9) Shift 1 

छात्रों की पहली प्रतिक्रिया के अनुसार, JEE Main Analysis 2024 (April 9) Shift 1 का एनालिसिस इस प्रकार हैः

डिटेलJEE Main Exam Analysis 2024
ओवरऑल डिफिकल्टी लेवलमध्यम से कठिन (Moderate To Difficult)
फिजिक्स डिफिकल्टी लेवलमध्यम (Moderate)
मैथ डिफिकल्टी लेवलमध्यम से कठिन (Moderate To Difficult)
केमेस्ट्री डिफिकल्टी लेवलआसान से कठिन (Easy To Moderate).

इस सप्ताह ही आ सकती है आंसर की

JEE Main 2024 एग्जाम खत्म होने के बाद कैंडिडेट्स को आंसर की और रिजल्ट का इंतजार रहेगा तो उन्हें बता दें कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से जेईई मेंस 2024 के लिए आंसर की इसी सप्ताह जारी की जा सकती है। हालांकि इस संबंध में अभी तक ऑफिशियल नोटिफिकेशन नहीं जारी किया गया है।

JEE Main April 2024

JEE Main April 2024 Exam Date इस प्रकार हैः

एग्जामJEE Mains 2024
कंडक्टिंग बाॅडीनेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA)
JEE Mains 2024 अटेम्प्ट्स 1 वर्ष में 2 बार
रजिस्ट्रेशन डेट (पहला सत्र)1 नवंबर 2023 से 4 दिसंबर 2023
JEE Mains 2024 एग्जाम डेट (पहला सत्र)24 जनवरी से 1 फरवरी 2024 तक
रजिस्ट्रेशन डेट (दूसरा सत्र)2 फरवरी 2024 से 2 मार्च 2024। (संभावित)
JEE Mains 2024 एग्जाम डेट (दूसरा सत्र)4 से 15 अप्रैल 2024 तक।
जेईई मेन सेशन 2 आवेदन पत्र 2024फरवरी 2024
जेईई मेन 2024 सेशन 2 के लिए आवेदन की अंतिम तिथिमार्च 2024
आवेदन सुधार प्रक्रिया मार्च 2024
परीक्षा केंद्रों की सूचनाअप्रैल 2024
जेईई मेन 2024 एडमिट कार्ड रिलीज अप्रैल 2024
जेईई मेन 2024 प्रोविजनल आंसर की अप्रैल 2024
जेईई मेन 2024 फाइनल आंसर कीअप्रैल 2024
जेईई मेन रिजल्ट डेट 2024 अप्रैल 2024.

उम्मीद है कि इस ब्लाॅग में आपको JEE Main Analysis 2024 (April 9) Shift 1 के बारे में जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही अन्य महत्वपूर्ण एग्जाम अपडेट्स के लिए बने रहिए Leverage Edu के साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*