JEE Advanced 2024 Result Declared : जेईई एडवांस का रिजल्ट जारी, कैंडिडेट्स ऐसे करें डाउनलोड 

1 minute read
JEE Advanced 2024 Result Declared

JEE Advanced 2024 Result Declared : इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (IIT) मद्रास ने 9 जून 2024 को जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (JEE) एडवांस 2024 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। जो स्टूडेंट्स परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे अपना जेईई एडवांस 2024 रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर देख सकते हैं।

आपको बता दें कि JEE एडवांस 2024 परीक्षा का आयोजन 26 मई 2024 को किया गया था। साथ ही इस साल कुल 48,248 स्टूडेंट्स आईआईटी में प्रवेश के लिए क्वालीफाई हुए हैं, जिसमें आईआईटी दिल्ली क्षेत्र के वेद लाहोटी ने 360 में से 355 अंक हासिल करके टॉप रैंक हासिल की है। जबकि आईआईटी बॉम्बे से द्विजा धर्मेशकुमार पटेल ने 360 में से 322 अंक हासिल कर के महिला उम्मीदवार में पहली रैंक और अखिल भारतीय में 7वीं रैंक हासिल की है।

यह भी पढ़ें : Today School Assembly News Headlines (10 June) : स्कूल असेंबली के लिए 10 जून की मुख्य समाचार सुर्खियां

JEE एडवांस्ड रिजल्ट 2024 कैसे डाउनलोड करें?

स्टूडेंट्स नीचे दिए गए स्टेप्स का पालन करके JEE एडवांस 2024 का रिजल्ट (JEE Advanced 2024 Result Declared) डाउनलोड कर सकते हैं : 

  • सबसे पहले JEE एडवांस्ड 2024 की आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं।
  • फिर रिजल्ट के लिए दी गई लिंक पर क्लिक करें।
  • एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि डालें।
  • सभी डिटेल्स डालने के बाद आपको JEE एडवांस्ड 2024 का रिजल्ट दिखेगा। 
  • फिर रिजल्ट को डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट कर के संभाल लें।

यह भी पढ़ें : Today’s Current Affairs in Hindi | 10 जून 2024 (हिंदी करंट अफेयर्स)

JEE एडवांस 2024 टॉपर्स लिस्ट 

JEE एडवांस 2024 (JEE Advanced 2024 Result Declared) में टॉप 5 की लिस्ट यहाँ दी गई है : 

संख्या टॉपर्स के नाम रैंक 
1वेद लाहोटी355 अंक (AIR 1)
2आदित्य346 अंक (AIR 2)
3भोगलापल्ली संदेश338 अंक (AIR 3)
4रिदम केडिया337 अंक (AIR 4)
5पुट्टी कुशल कुमार334 अंक (AIR 5)

इसी और अन्य प्रकार के Leverage Edu न्यूज़ अपडेट्स के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*