CBSE Board Result 2024: इस तरह से करें CBSE 10वीं और 12वीं के मार्क्स को कैलकुलेट 

1 minute read
Janiye CBSE 10vi aur 12vi result 2024 kaise calculate kiya jata hai

Janiye CBSE 10vi aur 12vi result 2024 kaise calculate kiya jata hai : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट जल्द जारी किया जा सकता है। संभावित है कि मई के पहले हफ्ते के भीतर ही CBSE की 10वीं कक्षा का बोर्ड रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। सामान्यत: 10वीं के बोर्ड रिजल्ट के कुछ दिनों बाद ही CBSE कक्षा 12वीं का बोर्ड रिजल्ट भी जारी किया जाता है। यह तो सुनिश्चित है कि CBSE 10वीं और 12वीं के रिजल्ट अगले महीने यानी मई में ही जारी किया जा सकता है।  

स्टूडेंट्स बोर्ड एग्जाम्स में मार्क्स तो हासिल कर लेते हैं, लेकिन उनके सामने सबसे बड़ी समस्या मार्क्स को कैलकुलेट करने की होती है। बोर्ड रिजल्ट के बाद अक्सर लोग उनसे उनकी पर्सेंटेज पूछ लेते हैं और वे बता नहीं पाते। मगर अब आपको इस बात से घबराने की कोई जरूरत नहीं है। यहाँ CBSE की 10वीं और 12वीं के मार्क्स को केलकुलेट करने का तरीका बताया जा रहा है। इससे मैथ्स में कमजोर स्टूडेंट्स को बहुत मदद मिलेगी। 

CBSE Board Result 2024: इस तरह से करें CBSE 10वीं और 12वीं के मार्क्स को कैलकुलेट 

Janiye CBSE 10vi aur 12vi result 2024 kaise calculate kiya jata hai : जानिए सीबीएसई 10वीं और 12वीं के मार्क्स कैसे कैलकुलेट किए जाते हैं

  • उदाहरण के लिए CBSE में 10वीं और 12वीं कक्षा में 5 विषय होते हैं। प्रत्येक सब्जेक्ट का पेपर 100 नंबर का होता है। इस हिसाब से सभी विषयों का टोटल 500 होता है।   
  • अगर किसी स्टूडेंट ने 500 में से कुल 400 अंक प्राप्त किए हैं तो आपको 400 को 500 से डिवाइड करना होगा।  
  • 400 को 500 से डिवाइड करने पर 0.8 संख्या प्राप्त होती है।  
  • अब पर्सेंटेज निकालने के लिए आपको  0.8 की संख्या को 100 से मल्टीप्लाई करना होगा।  
  •  0.8 को 100 से मल्टीप्लाई करने पर 80 नंबर प्राप्त होते हैं।  
  • अत: 500 में 400 से मार्क्स  लाने वाले स्टूडेंट ने 80%  मार्क्स हासिल किए हैं।  

CBSE Board Result 2024: सब्जेक्ट वाइज़ पर्सेंटेज निकालने का तरीका 

  • परसेंट का अर्थ होता है “per cent”  यानी प्रत्येक 100 पर। इसलिए हिंदी में भी परसेंट को प्रतिशत कहते हैं। यानी प्रत्येक 100 के हिसाब से।  
  • सब्जेक्ट वाइज़ पर्सेंटेज निकालने का तरीका बहुत ही आसान है।  
  • आपको जिस सब्जेक्ट में 100 में से जितने मार्क्स मिले होते हैं वही उस सब्जेक्ट की पर्सेंटेज भी होती है।  
  • उदाहरण के लिए अगर आपको साइंस विषय में 100 मेंसे 50 मार्क्स मिले हैं तो आपको साइंस विषय में 50 परसेंट मार्क्स  प्राप्त हुए हैं।  
  • इस हिसाब से साईस विषय में आपकी पर्सेंटेज 50 बनती है। 

उम्मीद है आप सभी को CBSE Board Result 2024 से संबंधित सभी जानकारी मिल गयी होगी। इसी तरह के सभी बोर्ड एग्जाम की लेटेस्ट अपडेट के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।।  

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*